बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भयभीत हुए थे, अजय देवगन की नाराज़गी की वजह बताई, भाग जाना चाहते थे

0
988
Anand Mahindra Ajay Devgan
Anand Mahindra explains, Why Ajay Devgan lost his cool again. Actor Ajay Devgan "Lost His Cool" During Mahindra Ad Shoot. Mahindra Truck Ad.

Photo Credits: Twitter(@anandmahindra)

Mumbai: देश के जाने माने व्यवसाई और महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ट्विटर पर हमेशा एक्टिव रहते हैं और समय समय पर फोटो और वीडियो भी पोस्ट और साँझा करते रहते हैं। कई बार वे लोगो की मदत करने के लिए भी ट्वीट करते हैं। अभी हाल ही में अपने किये गए वादे के मुताबिक़ उन्होंने एक दिव्यांग व्यक्ति को नौकरी भी दी थी।

महिंद्रा अपने ऑफिसियल अकाउंट से देश के लोगो को अच्छा संदेश भी देते रहते हैं। कई बार कुछ अविष्कारक या इनोवेटिव लोगो की प्रतिभा को सलाम भी करते हैं। ऐसे में उन्होंने एक पोस्ट की थी, जहां अभिनेता अजय देवगन थोड़ा नाराज दिखाई दे रहे हैं। अजय देवगन को साफ़ नाराज़ होते देखा जा सकता है। आनंद महिंद्रा का ये ट्वीट और वीडियो वायरल हो गया।

बता दें की आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट शेयर किया, जिसमें फिल्म अभिनेता अजय देवगन (Actor Ajay Devgan) बार-बार स्क्रिप्ट को बदलने को लेकर गुस्सा होते नजर आ रहे हैं। हुआ यूँ की वे महिंद्रा बस एंड ट्रक (Mahindra Bus and Truck) की एक ऐड फिल्म शूट (Ad Film Shoot) करने गए थे, जहां उनकी स्क्रीप्ट को कई बार बदल दिया गया था।

Anand Mahindra News
Anand Mahindra File Photo Credits: Flickr

इस बात पर अपना विरोध जताते हुए प्रोडक्शन यूनिट से अजय देवगन कहते हैं कि बार-बार स्क्रिप्ट क्यों बदल रहे हो? जिस पर सामने से एक महिला कर्मचारी का जवाब आया की बार-बार नहीं सर, केवल चार बार। इससे बड़ा मज़ाक शायद ही किसी से अजय देवगन से किया होगा। जिसके बाद अजय देवगन का उदासी भरा लुक दिखाई देता हैं। अजय देवगन महिंद्रा ट्रक एंड बस के ब्रांड एंबेसडर हैं। कुछ ही महीने पहले अजय ने अपना दोनों पैर वाला वही यादगार स्टंट (Ajay Devgan Stunt) दोहराया था और ट्रकों पर सवार दिखे थे।

इस वीडियो को साँझा करते हुए आनंद महिंद्रा ने फनी मूड में कैप्शन देते हुए लिखा कि मुझे बताया गया है कि अजय देवगन (Ajay Devgan) महिंद्रा ट्रक एंड बस के एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान अपना आपा खो बैठे हैं। इससे पहले कि वह हमारा ही कोई ट्रक लेकर मेरे पीछे आएं, बेहतर होगा कि मैं ये शहर ही छोड़ देता हूं।

ऐसे ही एक ट्विटर यूजर ने अजय देवगन को दोनों पैर ट्रको में रखे सवार दिखाया और फोटो मेमे ट्वीट की, तो आनंद महिंद्रा ने उस ट्वीट को शेयर करते हुए भयभीत होने वाले इमोजी पोस्ट किये। इससे यह साफ़ ज़ाहिर होता हैं की अजय देवगन के स्टंट और ताकत का अंदाज़ा बिजनेस मैन आनद महिंद्रा को भली भांति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here