म्यूजिकल मम्मा का अपने बच्चे को पढ़ाने का मधुर स्टाइल सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल: Video

0
3292
Musical Mamma
Musical Mumma Viral Video. A Mother Lakshita Nagpal viral on Instagram as Musical Mamma. She tied with son using eraser song goes viral.

Photo Credits: Instagram (@musical.mamma) Video Crap Image

Delhi: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां व्यक्ति अपनी कलाओं को घर पर बैठे-बैठे ही प्रदर्शित करता है। एक समय डाक और छुट्टियों का था, तब लोग हफ्तों तक इंतजार करते थे, अपनी लिखी हुई चीज या अपने द्वारा निर्मित चीजों को अन्य लोगों तक पहुंचाने में और आज का समय है, हमारी बात और दुनिया की बड़े से बड़े और छोटे से छोटी खबर यहां से वहां होने में कुछ ही मिनटों का समय लगता है।

वैसे तो लोगों में ढेरों हेडन टैलेंट (Hidden Talent) होते हैं, परंतु कुछ लोगों को मंच नहीं मिल पाता, खासकर उन महिलाओं को जो घर गृहस्थी में उलझी हुई होती हैं। परंतु अब सोशल मीडिया ने उन सभी महिलाओं को एक बेहतरीन मंच दिया है, जिसमें महिलाएं अपने अंदर के टैलेंट को अन्य लोगों तक आसानी से पहुंचा सकती हैं।

सोशल मीडिया राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी बड़ा नेटवर्क है, जहां लोगों का टैलेंट कुछ ही घंटों में पूरी दुनिया में वायरल हो जाता है ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म के “म्यूजिकल मम्मा” (Musical Mamma) अकाउंट से वीडियो वायरल (Video Viral) हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम (Instagram) प्लेटफार्म के म्यूजिकल मम्मा अकाउंट पर एक महिला की आवाज काफी तेजी से वायरल हो रही है। यह महिला अपनी मधुर आवाज के लिए लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला अपनी मधुर आवाज और अपने ही लिखे हुए गाने में अपने बच्चे के द्वारा तंग किए जाने का दर्द बयां कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस महिला ने अपने गाने की लाइन में उसके बेटे के द्वारा परेशान करने पर अपने दिमाग के दर्द को गाने में पिरो कर पब्लिक के सामने पेश किया है।

महिला अपने गाने मैं कहती है कि उनके बच्चे ने इरेज़र को घिस घिस कर नोटबुक के पेज को काफी खराब कर लिया है और बच्चा ढंग से नहीं पढ़ रहा इसीलिए वह अपने शब्दों को गाने के जरिए बच्चे को समझा रही है। म्यूजिकल मम्मा का यह वीडियो करीब 4,91,000 व्यूज प्राप्त कर चुका है।

सोशल मीडिया की अन्य महिलाओं ने दिया रिएक्शन

अहमदाबाद की लक्षिता नागपाल नाम की एक महिला जो ‘म्यूजिकल मम्मा’ नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट चलाती है। वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर छाई हुई है वह अपने सिंगिंग के टैलेंट को लोगों के बीच में प्रस्तुत करती हैं और उनका मनोरंजन करती है।

लक्षिता नागपाल एक ग्रहणी है और एक छोटे बच्चे की मां है, इसीलिए उन्होंने विशेष रूप से इस बात को मेंशन किया है। उनके गानों की खास बात यह है कि वह गाने के जरिए अपने जीवन में घट रही घटनाओं का कथित वर्णन करती हैं।

लक्षिता एक बेटे की मां है और अक्सर लक्षिता के साथ उनका बेटा भी नजर आता है। जो फनी फनी रिएक्शन देता है। म्यूजिकल मम्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 29K से भी ज्यादा फॉलोअर्स है। उनके फॉलोअर्स में ज्यादातर ऐसी महिलाएं हैं, जो लक्षिता जैसे अपना जीवन यापन कर रही है।

पहले भी बनी रही है सुर्खियों में लक्षिता

बताया जा रहा है कि लक्षिता नागपाल (Lakshita Nagpal) इस वीडियो के पहले भी सोशल मीडिया पर अन्य वीडियो के लिए सुर्खियां बटोर चुकी हैं। लक्षिता की आवाज काफी मधुर और सुरीली है साथ ही वह रोजमर्रा में हो रहे कामकाजी जीवन के बारे में अपने गाने के माध्यम से बताती है जो लोगों को भी काफी अच्छा लगता है।

महिलाओं की तकलीफ को पिरोया गाने में

म्यूजिकल मम्मा की लक्षिता नागपाल अपने बेटे की हरकत से परेशान होकर अपने शब्दों को गाने के माध्यम से अपने बेटे को समझा रही है। इसी प्रकार एक और वीडियो सोशल मीडिया पर इसी अकाउंट से वायरल हुई थी, जिसमें म्यूजिकल मम्मा ने एक ग्रहणी के जीवन के बारे में बताया था।

लक्षिता अपने गाने के माध्यम से बताती हैं कि एक महिला के जीवन में समय के साथ ढेरों बदलाव आते हैं, एक ग्रहणी एक काम से फुर्सत नहीं होती कि उनके लिए ढेरों काम तैयार हो होते हैं। उन्होंने अपने गाने में यह भी बताया कि थोड़ी देर आराम कर लो तो लोग काफी जल्दी बुरा मान जाते हैं यह हर घर परिवार चलाने वाली महिलाओं के साथ होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here