यहाँ 18 करोड़ साल पुराना जीवाश्म कंकाल मिला, एक टन की खोपड़ी, वैज्ञानिकों ने महान खोज बताया

0
916
Sea dragon fossil UK
The UK's largest ever 'sea dragon' fossil has been discovered in a reservoir in the Midlands. A giant 'sea dragon' fossil discovered in UK.

Photo Credits: Twitter Video Crap

Delhi: यह दुनिया इतने रहस्यों से भरी पड़ी है की जहाँ जहाँ खोजोगे, वहां वहां कुछ ना कुछ हैरान करने वाली चीज़ मिल जाएगी। अभी हमारा आधुनिक विज्ञान भी मात्र कुछ ही पीसदी रहस्य सुलझाया पाया है और कई नए नए रहस्य सामने आते जा रहे हैं। ऐसे ही एक और खोज ही है, जो विज्ञानं के सामने नई चुनौती है। हाल ही में एक विशाल जीवाश्म खोजा गया है।

इंग्लैंड (England) में सी ड्रैगन (Sea Dragon) का बहुत विशाल कंकाल (Biggest Fossil) मिला है, जिसको लेकर वैज्ञानिक भी हैरान हो आगये हैं। आज से करोड़ों साल पहले हमारी धरती से पूरी तरह विलुप्त हो चुके इस समुद्री जीव की विशालता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है की उसकी खोपड़ी करीब एक टन वजनी है, तो उसका शरीर किकता विशाल रहा होगा। ब्रिटिश वैज्ञानिक इसे महान खोज करार दे रहे हैं और अपनी उपलब्धि पर बहुत उत्साहित हो रहे हैं। विदेशी मीडिया इस खबर और खोज को कवर करने में लगी हुई है।

वैज्ञानिक इसे महान खोज बता रहे

विदेशी मीडिया और ‘Reuters’ की रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड के मिडलैंड्स में डायनासोर पर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों को 9 करोड़ साल पहले विलुप्त हो चुके एक ऐसे समुद्री जीव का पूरा का पूरा कंकाल मिला है, जिसे वह एक ‘महान खोज’ बता रहे हैं। यह खोज इस कारण भी खास है, क्योंकि ब्रिटेन के प्रागैतिहासिक अवशेषों के इतिहास में यह बहुत ही बड़ी खोज है।

यह कंकाल लगभग 18 करोड़ साल पुराना

बताया जा रहा है की इक्थियोसॉरस या मीनसरीसृप का यह जीवाश्म कंकाल (Giant Sea Dragon Fossil) लगभग 18 करोड़ साल पुराना है। केवल इसकी खोपड़ी की वजन का वज़न लगभग एक टन है, तो यह समुद्री जानवर कितना विशाल रहा होगा, ज़रा सोचिये। अभी तक इतना लंबा और पूरा जीवाश्म यूके (Fossil in UK) में कभी नहीं मिला है। ऐसा पहली बार हुआ है।

रिपोर्ट्स बताती हैं की यह खोज लीसेस्टरशायर के जो डेविस और रटलैंड वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ने रटलैंड वॉटर के लैगून द्वीप से पानी निकालने के रुटीन काम के वक़्त हुई। पहले मीनसरीसृप जिसे कि सी ड्रैगन (Sea Dragon) कहा जाता है, उसकी खोज 19वीं शताब्दी में जीवाश्म खोजियों ने की थी और इसे सी-ड्रैगन इसलिए कहा गया, क्योंकि इसके दांत और आंख बहुत ही विशालकाय थे। रटलैंड में प्राप्त हुए इस बड़े समुद्री सरीसृप जीव की लंबाई लगभग 10 मीटर है।

आपको बता दें की मीनसरीसृप (Ichthyosaur) एक प्रकार के समुद्री सरीसृप थे। यह आज से 25 करोड़ वर्ष पहले हुआ करते थे, लेकिन 9 करोड़ साल आते-आते विलुप्त हो चुके थे। ये एक मीटर से लेकर 25 मीटर से अधिक लम्बाई के हो सकते थे और इनके शरीर का आकार सामान्य तौर पर डॉल्फिन की तरह होता था।

यह 30 फीट तक की लंबाई के होते होंगे

इसके बारे में बताया गया की आम व्यस्क मीनसरीसृप की लंबाई 5.8 फीट से लेकर 6 फीट तक हो सकती थी, वहीँ कुछ ने तो 30 फीट तक की लंबाई बढ़ा ली थी। वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है की ये जीव रात के अंधेरे में भी अपने शिकार को खीज लेते होंगे, क्योंकि उसकी आंखें शरीर के मुकाबले में कहीं ज्यादा विशाल हैं।

इससे पहले भी रटलैंड वॉटर में इससे बहुत छोटे और अधूरे दो मीनसरीसृप 1970 के दौर में खुदाई के दौरान पाए गए थे। परन्तु वे अधूरे और छोटे थे। अब पहली बार इतना बड़ा और वो भी पूरा कंकाल (Huge fossilized sea dragon) मिला है। इस तरह के कंकाल इंग्लैंड के समुद्री इलाकों से लेकर अटलांटिक महासागर में हर तरफ हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here