
Photo Credits: Youtube Video Crap Image
Bhopal: सोशल मीडिया राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर एक बहुत बड़ा नेटवर्क है, जहां दुनिया के कई सौ करोड़ लोग एक दूसरे से आपस में जुड़े हुए हैं। दोस्तों जब से इंटरनेट ने धरती पर कदम रखा है तब से लोग फिजिकली लोगों से भले ना जुड़े रहे परंतु सोशल मीडिया के माध्यम से देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग जुड़े रहते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, टि्वटर आदि इसमें रोजाना लाखों की संख्या में फोटोस और वीडियोस अपलोड होती हैं जिनमें से कुछ वीडियोस इतनी ज्यादा वायरल हो जाती है कि देश ही नहीं विदेश के लोगों तक खबर पहुंच जाती है।
सोशल मीडिया के प्लेटफार्म के माध्यम से कुछ लोग ब्लॉगिंग करते हैं, तो कुछ लोग अपने आसपास की खूबसूरती को भारत और अन्य देश तक यह खबर पहुंच जाती है। कई बार तो इतनी मजाकिया और मनोरंजन वाली पोस्ट वायरल होती है जिन्हें देखकर आदमी का मन प्रफुल्लित हो उठता है और कई बार ऐसी वीडियो फोटोस वायरल होती है कि लोग उससे काफी कुछ सीखते हैं और वह एक प्रेरणा का स्रोत बन जाती।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
दोस्तों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन के नाम पर कई तरह की वीडियोस है, जैसे कुछ डांस की तो कुछ घटनाओं की जो एक फनी मोमेंट क्रिएट करते हैं। ऐसे ही वीडियो में शामिल है नागिन डांस (Nagin Dance) की वीडियो। दोस्तों ऐसी कई नागिन डांस की वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर पड़ी हुई है लोग उन्हें देखकर इस स्ट्रेस भरे जीवन में के कुछ पल हंस कर बिता लेते हैं।
आज हम बात करेंगे सोशल मीडिया पर वायरल एक ऐसी वीडियो जिसमें 70 साल की महिला ने नागिन डांस (70 Year Old Woman Nagin Dace Video) किया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई। सपेरा का रोल 20 वर्षीय नाती ने निभाया। दोस्तों हर किसी का जीवन तकलीफों से भरा हुआ है ऐसे में कुछ पल हंसी खुशी के बताने के लिए इस तरह की वीडियो देखकर लोग खुद को खुश कर लेते हैं और हंसकर समय बिता लेते हैं।
करें बात वीडियो की
दोस्तों सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी गांव में कोई छोटा-मोटा प्रोग्राम है, जिसमें नाच गाने का माहौल बना हुआ है लोग डीजे पर डांस कर रहे हैं। इसी बीच डीजे पर नागिन डांस वाला गाना शुरू होता है देखते ही देखते एक 70 वर्षीय महिला मैदान में आती है और उसी के साथ 20 बरस का लड़का जो उस महिला का नाती होता है।
दोनों ने मस्ती में झूमते हुए इतना बेहतरीन डांस किया कि उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि 70 वर्षीय महिला नागिन का रोल प्ले कर रही है और 20 वर्ष का लड़का सपेरा बनकर बीन बजा रहा है। यह वीडियो एक तरह से मनोरंजन का साधन भी है और दूसरे नजरिए से देखा जाए तो एक प्रेरणा भी है।
महिला की की जमकर तारीफ
वर्तमान समय की पीढ़ी मुश्किल से 60 से 70 बरस तक पहुंच पाती है। इस उम्र तक पहुंचते-पहुंचते कई लोग कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं, कई बार तो लोग इस उम्र मे जोड़ों के दर्द से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं या फिर लोग खटिया पकड़ लेते हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह महिला पूरी एनर्जी के साथ डांस कर रही है। ऐसा लग ही नहीं रहा कि यह महिला की उम्र 70 वर्ष हो सकती है। जिस किसी ने भी इस वीडियो देखा उन्होंने इस बुजुर्ग महिला की जमकर तारीफ की। इस महिला का जुनून देखकर लोगों का कहना है कि ऐसा जीवन हर किसी को मिले और वह स्वस्थ रहें और मस्त रहें।
सोशल मीडिया बना टैलेंटेड लोगों का मंच
दोस्तों देश और दुनिया में जितने भी व्यक्ति हैं वह सभी टैलेंट के धनी है। परंतु हर किसी को मंच प्राप्त नहीं हो पाता। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म में उन लोगों को मंच दिया है, जो टैलेंटेड है, परंतु उनके पास कोई फिजिकल मंच नहीं है।
सोशल मीडिया के माध्यम से ढेरों गायक जो सड़कों किनारे बैठकर नामचीन सिंगर से अच्छा गाना गाते हैं। सोशल मीडिया ने उन्हें मंच देकर उनकी आवाज देश के कोने कोने में पहुंचाई है। इसी प्रकार डांस सिंगिंग और कला की पहचान सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से हो रही है।



