
Karnal: ईमानदारी से सच्चे मन से की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। अगर पूरे सच्चे मन से मेहनत की जाये तो सफलता मिलना तय ही होता है। आज की हमारी कहानी मनोज (Manoj) नाम के ऐसे ही लड़के की है जिसने इतना परिश्रम किया कि राष्ट्रीय स्तर पर उसे जाना जाने लगा। आज उसकी कामयाबी मॉं बाप का सिर ऊँचा कर रही है।
मनोज एक किसान का बेटा है। कड़ा परिश्रम करना यह मनोज के जीवन का सबसे बड़ा कर्म है। इसके बदौलत ही मनोज का पूरे देश में ऐसा नाम रौशन हो रहा है कि मनोज के माता पिता फूले नहीं समा रहे। माता पिता का तो सपना ही यही होता है कि उनके बच्चे हर दिन सफलता की नई सीढ़ी चढ़े ओर यही काम मनोज ने कर दिखाया है।
हरियाणा के लड़के को मिली जापान की कंपनी में जॉब
मनोज का पूरा नाम मनोज नेहरा (Manoj Nehra) है। मनोज राज्य हरियाणा में सिरसा नाम के एक छोटे से गॉव से ताल्लुख रखने वाले है। मनोज का नाम इसलिए इतना प्रसिद्ध हो रहा है। क्योंकि मनोज को जापान से एक बड़ी कंपनी ने ऐसी जॉब ऑफर की है, जिसमें लाखो का पैकेज उनको मिल रहा है।

मनोज को जापान में नौकरी (Job In Japan) मिलना इतना आसान नही था इसके लिये मनोज कड़ी मेहनत की है। उसका ही परिणाम है कि मनोज का परिवार तथा उनका गॉव सभी उनकी सफलता का जश्न मना रहे है।
मध्यमवर्गीय परिवार से है मनोज
परिश्रम हर रूप में फल देती है। शिद्दत से किसी चीज को चाहना ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है। मनोज एक मध्य वर्ग के परिवार से संबंध रखते है। मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चे के लिये कोई बड़ा सपना देख पाना बहुत ही मुश्किल होता है।
क्योंकि उसकी आर्थिक स्थिति हर समय उसके सपने के बीच मे आ जाती है। लेकिन मनोज ने ऐसा नहीं किया। भले ही वह गरीब मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखता था, लेकिन उसने अपना जज्बा कम नहीं होने दिया। मनोज नेहरा की सफलता लोगों के बीच एक प्रेरणा स्त्रोत बन गई है।
सालाना पैकेज है 70 लाख
मनोज किसान के बेटे है। मनोज की कामयाबी कड़ी मेहनत तथा उनके माता पिता के भरोसे का ही परिणाम है। मनोज को जापान से बड़ी कंपनी द्वारा 70 लाख रूपये के पैकेज की नोकरी (Rupees 70 Lakh Package) मिली है।

आपको बता दे कि मनोज को कंपनी एक्ससेंसर (Accenture Company) ने 70 लाख का सालाना पैकेज ऑफर किया है। 70 लाख वह रकम है, जिससे एक गरीब परिवार पूरे जीवन भर अपना गुजारा कर सकता है।
मनोज को यह रकम हर साल मिलने वाली है। किसान के बेटे को इतनी सैलरी मिलना आप सोच सकते है कि परिवार के लिये यह कितनी बड़ी बात है। उनकी कामयाबी का शौर इतना ज्यादा है कि गॉंव का हर व्यक्ति मनोज की सिर्फ तारीफ कर रहा है।
कॉलेज करते हुये ही दिया कंपनी के लिये इंटरव्यू
मनोज की कामयाब पर परिवार तथा गॉव के लोग सभी बहुत खुश है। मनोज की पढ़ाई कि बता करें तो मनोज बचपन से ही पढ़ाई में बहुत होशियार था। मनोज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा में ही अपने जिले से की है। बारहवी के लिये मनोज राज्य राजस्थान चले गये थे।
बारहवी के बाद मनोज ने आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) एमएन में एडमिशन लिया। मनोज ने यहॉ बीटेक में एडमिशन लिया। बीटेक करके मनोज ने एमटेक (MTech) के लिये भी खड़गपुर आईआईटी को चुना।
आज मनोज एमटेक के लास्ट ईयर में है। पढ़ाई करते करते ही मनोज ने जापान की इस एक्सेंचर कंपनी के लिये इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू में मनोज को सफलता भी मिली। आज उनकी नौकरी जापान जेसे देश में एक बड़ी कंपनी में लग गई है। सफलता पर मनोज को हम बधाई देते है।



