छोटे शेख के नाम से प्रसिद्ध Youtuber अब नहीं रहा, खूबसूरत लेडी मॉडल के साथ इंटरनेट पर फेमस हुए थे

0
8973
Aziz Al Ahmed Dwarf
Saudi social media star 'dwarf' dies at the age of 27. Popular Saudi Youtuber Aziz Al Ahmed aka Dwarf Died at 27. Cause of death revealed.

Delhi: दोस्तों दुबई (Dubai) का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में वहां के शेखों की एक अलग ही तस्वीर उभर के सामने आती है। यहां बैठकर हमने दुबई की लग्जरी जिंदगी के बारे में काफी कुछ इंटरनेट पर देखा एवं सुना है। अक्सर फिल्मों में भी दिखाया है कि दुबई में रहने वाले शेख कितनी आलीशान जिंदगी जीते हैं। उनके घर सोने के बर्तन एवं दुनिया के सबसे महंगे फर्नीचर से सजे हुए होते हैं।

वहीं उनके जीने की लाइफ स्टाइल में भी महंगी से महंगी गाड़ियां वर्ल्ड का बेस्ट फूड और दुनिया भर की सुख सुविधाए देखने मिलती हैं। इन शेखों में से तो कुछ शेखों की अगर प्रॉपर्टी का अनुमान लगाएं तो लाखों करोड़ रुपए तक हो सकती है। ऐसे ही आज एक दुबई के शेख (Dubai Sheikh) कि हम बात करने वाले हैं, जो दुर्भाग्यवश फिजिकली संपूर्ण विकसित नहीं हो पाए थे।

उम्र के साथ उनका कद छोटा रह गया था। परंतु एक शेख के तौर पर उन्होंने बहुत नायाब और लग्जरी जिंदगी व्यतीत की। जिस वजह से उनका फैन बेस दुबई से लेकर यूनाइटेड अरब अमीरात तक फैला हुआ था। साथ ही वह अपनी एक मॉडल दोस्त के साथ अक्सर छुट्टियों के मोमेंट बिताते हुए पाए जाते थे। आज वह हमारे बीच नहीं रहे उनके जाने से एक शोक की लहर दुबई में छाई हुई।

दुबई के रहने वाले थे हर दिल अजीज छोटे शेख

दोस्तों आपको जानकारी के तौर पर बताना चाहेंगे कि दुबई के प्रसिद्ध छोटे शेख के नाम से फेमस स्टार शेख का असली नाम अजीज अल अहमद (Aziz Al Ahmed) था। इनकी उम्र 27 वर्ष थी। परंतु उम्र के साथ-साथ जैसे जैसे इंसान बड़ा होता है, वैसी फिजिकल ग्रोथ छोटे नवाब की नहीं हो सकी। इंटरनेट में पब्लिशर्स जानकारी के अनुसार शेख अजीज अहमद की वास्तविक ऊंचाई करीब 3 फीट (3 Feet) बताई गई थी।

Aziz Al Ahmed
Aziz Al Ahmed aka Dwarf Photos Credits Instagram.

अपने कद को लेकर के जहां एक और लोग हीन भावना से ग्रस्त होते हैं, वही शेख ने अपने जीवन जीने की शैली को कुछ यू प्रखर कर रखा था कि इनको चाहने वाले ना केवल दुबई में रहते थे, बल्कि संपूर्ण अरब अमीरात में इनके फैन रहते हैं। जैसे ही इनके गुजर जाने की खबर इंटरनेट के जरिए यूएई (UAE) में फैली वैसे ही वहां के लोगों में मातम सा छा गया इस जिंदादिल इंसान को आखरी बार देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

एक राजा की तरह जीते थे अपनी जिंदगी हर तरफ लग्जरी ही लग्जरी

कहने को है इनका कद जरूर छोटा था, परंतु इनके जीवन जीने की शैली एक अमीर शेख की तरह ही प्रसिद्ध थी जो एक बहुत आलीशान महल जैसे घर में रहा करते थे। घर में करोड़ों रुपए के नायाब झूमर महंगे से महंगे फर्नीचर एवं दुनिया के सबसे महंगे कपड़ों से भरी हुई कई अलमीरा देखी जा सकती है एवं उनके पास दुनिया की सबसे महंगी गाड़ियों का एक काफिला है।

शेख जब भी कहीं जाते उनके साथ की महंगी गाड़ियां एवं ढेर सारा पैसा खर्च करने की आदत लोगों को बरबस ही उनकी तरफ आकर्षित कर देती थी। इन्होंने हमेशा अपने आसपास के लोगों का बेहद घायल रखा है जिस वजह से यहां की आवाज ने काफी पसंद करती थी।

एक जेनेटिक बीमारी के चलते नहीं हो सका था शरीर का संपूर्ण विकास

दोस्तों मीडिया से मिली अन्य जानकारी के अनुसार आगे हम आपको बताना चाहेंगे कि शेख अजीज अल अहमद को जन्म से ही एक जेनेटिक बीमारी थी जो डीएनए के डिसऑर्डर से जुड़ी हुई थी। इसी की वजह से उम्र के साथ-साथ जो शारीरिक विकास एक सामान्य इंसान का होता है, वह विकास छोटे शेख का नहीं हो सका।

Aziz Al Ahmed wife
Aziz Al Ahmed and his wife photo credits Instagram

इन्हें अल कजम के नाम से भी दुबई में लोग जानते हैं। अरबी भाषा में इसका अर्थ एक बोना व्यक्ति होता है। वैसे आपको बता दें कि छोटा शेख (Aziz Al Ahmed aka Dwarf) शादीशुदा थे। उनकी एक पत्नी से एक बेटा भी है, जो शारीरिक रूप से पूरी तरह तंदुरुस्त है।

सोशल मीडिया में फेमस हुए थे एक मॉडल से दोस्ती के चलते

अगर आप इनका इंटरनेट पर देखेंगे तो छोटा शेख आपको अक्सर रेगिस्तान के खूबसूरत रिजॉर्ट्स में पिकनिक मनाते हुए वीडियोस में नजर आएंगे। यह अपने यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) पर स्वयं ही अपने वीडियो अपलोड करते थे और इनमें अक्सर वह एक बेहद खूबसूरत मॉडल के साथ शिरकत करते हुए नजर आते थे। जिसकी खूबसूरती की वजह से यह शेख और इस लेडी मॉडल (Lady Model) का नाम काफी प्रसिद्ध हो गया था। वह उस मॉडल को अपने साथ कार में भी घुमाते हुए कई वीडियोस में नजर आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here