करण जौहर ने अपनी इस फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ को चुना, जनता के रिएक्शन ने मुश्किल में डाला

0
1595
Screw Dheela
Is All Well Between Karan Johar And Tiger Shroff. Karan Johar said that his next with Tiger Shroff, titled Screw Dheela has delayed a year.

Mumbai: करण जौहर एक जाने माने फिल्म निर्माता, फिल्म निर्देशक, चलचित्र लेखक, डिजाइनर और अभिनेता है। करण जौहर का मुंबई मे 25 मई 1972 में जन्म हुआ था। करण यश जौहर और हिरू जौहर के पुत्र हैं। करण जौहर Dharma Production के मालिक भी है।

उन्होंने कई हिट फिल्मे दी जेसे दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी अलविदा ना कहना, कभी खुसी कभी ग़म, माय नेम इस खान तथा स्टूडेंट ऑफ द ईयर इत्यादि। अभी हाल ही मे रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर इस सोमवार को लेकर बहुत ही बड़ा अनाउंसमेंट किया।

करण जौहर ने अपने आने वाले नए प्रोजेक्ट के विषय में जानकारी लोगों को दी। उन्होंने बताया कि उनका नया प्रोजेक्ट जल्द ही आने वाला है और इस नए प्रोजेक्ट में उन्होने टाइगर श्रॉफ को लीड रोल दिया गया है।

उन्होंने अपने इस नए प्रोजेक्ट से संबंधित टाइगर श्रॉफ का एक नया एक्शन वीडियो भी सोशल मीडिया account पर शेयर किया। हालाकि करण जौहर हमेसा ही किसी ना किसी चीज को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। वह कभी अपनी ड्रेसिंग सेंस कि वज़ह से ट्रॉल होते है, तो कभी वह अपनी एरोगेंसी की वज़ह से ट्रॉल होते हैं। इस बार करण जौहर अपनी नई मूवी जिसका नाम स्क्रू ढीला है।

उसके लिए चर्चा का विषय बने हैं। हालांकि इस बात से भी मुह नहीं मोड़ सकते कि करण जौहर ने फिल्मों के जरिये बहुत से लोगों का करियर बनाया है। लेकिन अगर बात करे टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी जोड़ी की तो वह कभी भी सक्सेस नहीं हो पाई। उनकी जोड़ी अधिकतर फ्लॉप ही रही है।

करण जौहर ने टाइगर श्रॉफ का वीडियो शेयर किया

करण जौहर (Karan Johar) ने अभी हाल ही मे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट मे अपने Upcoming प्रोजेक्ट से रिलेटेड वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो मे टाइगर श्रॉफ का एक सीन है। इस सीन मे टाइगर श्रॉफ एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे है।

सीन मे कुछ गुंडे को अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पीटते दिख रहे हैं। गुंडे एक लड़की को कैद में लिए रहते हैं। वह टाइगर श्रॉफ को जानी कहकर पुकारते है। टाइगर श्रॉफ इसमें एक टीचर के रोल मे होते है। टाइगर श्रॉफ Dialog बोलते हुए गुंडों को बहुत जमकर पीटते हैं।

करण जौहर अपने अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते एक कैप्शन लिखते है। वह इस कैप्शन मे लिखते है कि एंटरटेनमेंट के एक बेह्तरीन सॉलिड पंच के साथ जल्द ही हम आ रहे हैं। आपको बता दे करण जौहर स्क्रू ढीला (Screw Dheela) में अभिनेता टाइगर श्रॉफ को कास्ट करने को लेकर बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड है।

करण जौहर को उनके फैंस ने बहुत खरी-खोटी सुनाई

करण जौहर ने जेसे ही टाइगर श्रॉफ के साथ उनके बनाए जा रहे नए प्रोजेक्ट का अनाउंसमेंट किया। उसके बाद से ही लोगों ने उन्हें जमकर ट्रॉल करना शुरू कर दिया। लोग यह कह रहे है कि उनकी तो जोड़ी पहले भी कई फ्लॉप फिल्में दे चुके है।

अब जब उन्हें इन सब से उबरना चाहिए तो उनके जगह यह एक और नई फ्लॉप फिल्म लेकर आ रहे हैं। सभी यूजर अलग अलग कमेन्ट करके अपना गुस्सा शो कर रहे है। एक यूजर ने वीडियो के नीचे लिखा बकवास।

वहीं एक यूजर ने कमेन्ट मे लिखा कि बिल्कुल फालतू और भी यूजर कमेन्ट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा एक और फ्लॉप। इसी प्रकार बहुत से यूजर्स भी उन्हें इस प्रकार के कमेन्ट करके जमकर ट्रोल कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here