एक उबर ड्राइवर ने अजनवी लड़की की मदद की, फिर ऐसे पलटी किस्मत और 2 करोड़ रुपए हासिल हुये

0
3003
Uber Driver
Tiktoker raises Rs 1.8 cr for Uber driver's daughter who helped her after she got robbed. Girl raises money for Uber driver who helped her.

Delhi: अगर हमारा दिल नेक है तो कहते है कि हमारे साथ कभी बुरा नहीं होता। हमारे द्वारा कि गई नेकी कभी ना कभी अच्‍छे फल के रूप में भगवान अवश्‍य देता है। ऐसा आपके साथ भी अवश्‍य हुआ होगा। कुछ ऐसा ही केलिफोर्निया अमेरिका में रहने वाले एक उबर कार ड्राइवर (Uber Car Driver) के साथ मे हुआ।

इस उबर कार इ्राइवर का नाम राउल टोरेस (Raul Torres) है। अमेरिका (America) में ही एक म्‍यूजिकल फेस्टिवल में पार्ट लेने के लिये 23 साल कि बेका मूर (Influencer Becca Moore) आई। जिनका सारा सामान चोरी हो चुका था। उनके सामान के चोरी होने के बाद वह काफी परेशान हो गई।

उस समय उनकी मदद एक उबर कार ड्रारवर जिनका नाम राउल टोरेस है उन्‍होंने कि। उनकी मदद से खुश होकर बेका ने उस उबर कार इ्राइवर को इनाम में करोड़ो रूपये दे दिये। आखिर क्‍या है यह पूरी कहानी आइये जानते है।

लड़की का हुआ सामान चोरी तो उबर ड्राइवर ने कि मदद

जब बेका का सामान चोरी हुआ तो राउल ने बेका से उनके साथ घटी घटना कि पूरी जानकारी हासिल की। उसके बाद वह उनकी मदद करने के लिये आगे आये। सबसे पहले बेका को वह एक स्‍टोर पर लेकर गये। जहॉं उन्‍होंने बेका को एक फोन दिलवाया। फोन दिलवाने के बाद उन्‍होंने बेका को कॉफी भी पिलाई।

उसके बाद राउल बेका को नजदीकी पुलिस स्‍टेशन पर शिकायत दर्ज कराने के लिये ले गये। बेका तथा राउल दोनों ने ही पुलिस को सब चीज के विषय में बताया। लेकिन काफी प्रयास करने पर भी वह अपना सामान ढूँढने में सफल नही हो पाये। उन्‍हें कोई लाभ नही मिला।

ड्राइवर कि बेटी को था केंसर

पुलिस ने काफी छान बीन कि तब जाकर बेका का मोबाइल वह ढूँढ पाये। वह किस्‍मत वाल थी उनको फोन में ही अपना क्रेडिट कार्ड भी मिल गया। इसके बाद बेका को थोड़ी राहत मिली। इसके बाद में रात ज्‍यादा होने के कारण राउल ने बेका को डिनर कराया।

साथ में डिनर करते करते राउल ने बताया कि उनकी एक बेटी है। जिसको केंसर हो गया है। जब यह बात बेका को पता लगी तो उन्‍होंने राउल कि मदद करने की ठानी। 28 अप्रेल को बेका ने एक फंडिंग प्‍लेटफॉर्म कि मदद से राउल के बेटी के लिये पैसे जमा करना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर मदद की अपील कि, बेका ने राउल को दिये 2 करोड़ रूपये

बेका (Becca Moore) ने सोशल मीडिया पर उबर कार ड्राइवर राउल कि बेटी की कहानी शेयर की। उन्‍होंने राउल के विषय मे बताया तथा बेटी के कैंसर होने कि बात भी पोस्‍ट में लिखी। बेका ने सभी सोशल मीडिया यूजर से रिक्‍वेस्‍ट किया कि वह अपने हिसाब से जितना हो सके ज्‍यादा से ज्‍यादा पैसा राउल कि बेटी के कैंसर के इलाज के लिये डोनेट करे।

उनकी इस अपील पर सभी ने पॉजीटिव रिएक्‍शन दिया। बहुत से यूजर ने राउल कि बेटी कि मदद के‍ लिये फंड दिया। जैसे ही बेका मूर का पोस्‍ट अपलोड हुआ। लोगो ने पैसे देने शुरू कर दिये। धीरे धीरे करके उनके पास 245000 डॉलर जमा हो गया। जो कि इंडियन करेंसी में 1.8 करोड़ रूपये होते है। इसके बाद भी लोग उन्‍हें पैसे डोनेट करते जा रहे थे।

बेका मूर है एक फैमस टिक टॉक इंफ्लूएंसर

चूँकि बेका एक पॉपुलर टिक टॉक इंफ्लूएंसर है। ऐसे में जितने भी उनके फेन है उन्‍होंने उनकी अपील को सीरियस लिया और उनकी मदद की। बेका कहती है कि जब उन्‍होंने यह पोस्‍ट कि थी तब उन्‍हें यह नही पता था कि लोग इतनी मदद करेंगे।

वह बताती है कि सिर्फ 1 घंटे में उनको 1000 डॉलर कि राशि मिल गई थी। वही 24 घंटे में उनके पास में 100000 डॉलर जमा हो गये थे। वह कहती है कि यह चीज उनको काफी अचंभित कर रही है कि उनको इतने कम समय में इतनी मदद मिल गई। आपको बता दे कि बेका मूर अभी सिर्फ और सिर्फ 23 साल कि है। लेकिन वह एक फैमस टिक टॉक इंफ्लूएंसर है जिस कारण उनकी काफी अच्‍छी फैन फॉलोइंग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here