एक माँ ने अपने बच्चे को अच्छी सीख देने के लिए ऐसा आईडिया लगाया की हर जगह मम्मी की तारीफ हुई

0
7310
Awesome Kid time table
A mother has done a trick to make the child good showed her benefit to the child and the mother is also being praised.

Bhopal: कहते हैं जब बच्चा छोटा होता है तो एक अच्छी मिट्टी की तरह होता है, उस वक्त इस बच्चे को जिस तरह डाला जाएगा वह उसी तरह बनेगा उसका स्वभाव और उसका आचार विचार बचपन में दिए गए परवरिश पर निर्भर करते हैं।

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा स्वाबलंबी और सफल और अच्छे आचरण वाला बने। सभी माता-पिता का अपने बच्चों को पालने और परवरिश देने का तरीका अलग होता है। सही परवरिश की जिम्मेदारियां सबसे ज्यादा मां पर होती है।

कुछ मां डांट डपट कर बच्चे को सही राह पर चलने की सीख देती हैं, तो कुछ प्यार से समझा कर। परंतु बच्चा इतना जिद्दी और नासमझ होता है कि कई बार महिलाएं परेशान हो जाती हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसी मां के बारे में बताएंगे जिसने अपनी बेटी के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया।

महिलाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी

यदि लोगों का मानना है कि महिलाओं के लिए शिक्षा इतनी महत्वपूर्ण नहीं है तो वह बिल्कुल गलत है। यदि नजरिया बदल कर देखा जाए तो आदमियों से ज्यादा औरत को शिक्षा की जरूरत है। क्योंकि एक औरत है, जो एक अन्य पीढ़ी को जन्म देती है और उसका पालन पोषण कर उसे अच्छे आचरण सिखाती है।

यदि महिला शिक्षित है, तो वह अपने बच्चे और परिवार के साथ बहुत ही शानदार तरीके से डील करती है इसका कारण यह है कि शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व को बनाता है और उसे सोचने समझने की शक्ति प्रदान करते हैं।

आज हम इस लेख में एक मां के बारे में जानेंगे जिसने अपने बच्चे को उसके बेहतरीन भविष्य के लिए कुछ इस तरह फंसा की बच्चा भी खुशी-खुशी मां की बात मान गया।‌ बच्चे ने अपनी मां की बात इसलिए मानी क्योंकि मां ने उसे उसका फायदा दिखाया तो आइए आगे जाने कि क्या फायदा था उस बच्चे का।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है एक टाइम टेबल

हर व्यक्ति अपना टाइम टेबल खुद बनाता है कि वह किस प्रकार अपनी दिनचर्या को चलाएं। क्योंकि बिना टाइम टेबल के व्यक्ति का दिन कैसे बीत जाता उसे खुद पता नहीं चलता और जब वह इस बारे में सोचता है, तो उसे समझ आता है। क्या उसने पूरे दिन में कोई ऐसा काम नहीं किया जो पूरा हुआ हो और सही तरीके से हुआ हो।

कई बार तो ऐसा भी होता है कि हम अपने द्वारा बनाए गए टाइम टेबल को कुछ ही वक्त तक फॉलो कर पाते हैं और बाद में किसी कारणवश वह नहीं हो पाता। आपको बता दें सोशल मीडिया पर एक टाइम टेबल बहुत ही तेजी से हो रहा है।

जिसके कैप्शन में लिखा हुआ है कि आज मैने और मेरे 6 वर्षीय बच्चे ने एक एग्रीमेंट साइन किया है। जो मेरे 6 वर्षीय बच्चे की शेड्यूल (Child Time Table) और बेटर परफारमेंस बोनस पर बनाया गया है। सोशल मीडिया के अकाउंट में यह पोस्ट स्वयं उस 6 वर्षीय बच्चे की मां ने शेयर किया है। मां का यह तरीका (Mother’s Trick) देखकर सभी माओं को उनका यह तरीका बेहद पसंद आ रहा है और वे ऐसे समझदार मां की तारीफे कर रही हैं।

क्या है उस वायरल तस्वीर में?

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में एक 6 वर्षीय बच्चे के रोजमर्रा के काम से संबंधित बात लिखी हुई है जिस पर बच्चे और मां की डील है। उस टाइम टेबल में लिखा हुआ है कि बच्ची किस वक्त पर उठेगी, किस वक्त पर ब्रेकफास्ट करना है किस वक्त पर नहाना है किस समय खेलना है और कब सोना है।

इन सभी बातों को उन्होंने उस कागज पर समय अनुसार लिखा हुआ है। इसके अलावा मां ने अपने बच्चे को बचपन से ही अच्छी शिक्षा और शिष्टाचारी बनाने के लिए कुछ ऐसा भी लिखा है, जिससे आपको बेहद हैरानी होगी। उस कागज पर आगे लिखा है कि यदि उनकी बेटी समय पर सब काम पूरा करते हैं।

बिना रोए चिल्लाए और बिना परेशान किए पूरा दिन बिताती है तो उससे बोनस के तौर पर 10 Rs दिए जाएंगे और ऐसा यदि लगातार 7 दिनों तक होता है तो उसे 100 RS दिए जाएंगे। इन सब में बच्चे को अपना फायदा साफ दिखाई पड़ रहा है, इसीलिए उसने खुशी-खुशी इस एग्रीमेंट पर मोहर लगा दी।

समझदार मां को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है

एक बच्चे की परवरिश करना बहुत ही कठिन काम होता है, क्योंकि बच्चा बहुत जिद्दी और शरारती होता है, जिसके कारण प्यार से उसे किसी बात को समझाना बहुत ही मुश्किल होता है। यदि देखा जाए तो पालन पोषण तो गरीबों के बच्चों का भी हो जाता है, परंतु बच्चे को सही आचरण देना बेहद जरूरी होता है।

यह किसी तपस्या से कम नहीं है, क्योंकि बच्चे को अपने माता पिता का आचरण और उनका साथ हमेशा ही चाहिए होता है, वरना बच्चे बहुत जल्द अपने रास्ते से भटक जाते हैं। आधुनिक समय में माता-पिता दोनों ही नौकरी पेशा वाले होते हैं, ऐसे में बच्चे को संभालना और उसे शिष्टाचारी बनाना सच में एक चैलेंज जैसा होता है। परंतु इस स्मार्ट मां के इस तरीके को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here