स्वरा भास्कर ने भोपाल में साध्वी प्रज्ञा और भगवा पर विवादित बयान देते हुए आतंकी कह दिया

0
593

Bhopal: फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भोपाल से भाजपा उमीदवार की तीखे स्वर में आलोचना की है। भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अपने निशाने पर ले लिया।अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा की मुझे ढोंगी ढपोलो से डर नहीं लगता। मुझे नहीं यकीन होता है कि भगवा चोला धारण करने से किसी के अंदर कुछ विशेष प्रकार की शक्ति प्रवेश करती होंगी।

उन्होंने सही मायने में भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को बेहतर उमीदवार घोषित किया है। अभिनेत्री स्वरा भास्करा भोपाल के युवाओं से वार्तालाप करने आयी हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर जमकर तीर छोड़े।अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने बयान में कहा भारतीय जनता पार्टी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अपना उमीदवार बनाकर अच्छा नही किया।ये हम सब लोगो के लिए शर्मनाक बात है।

उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भगवा चोला पहनकर हिन्दू धर्म का अनादर कर रही हैं। ये सब जनता बर्दास्त नही करेगी।इसका परिणाम तो 23 को जनता ही देगी। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की आलोचना करते हुऐ कहा कि वह हिन्दू है और उन पर आतंकवाद का इल्जाम लगा है। इसलिए उन्हें हिन्दू आतंकवाद का दोषी करार पाया गया है।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की प्रशंसा करते हुऐ कहा है कि वह भोपाल से एक बेहतर प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए हैं इसमें कोई भी दोमत नहीं है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा है, कि मुझे ढोंग करने वालो से डर नहीं लगता। मुझे यकीन नही होता है कि भगवा चोला पहनने से किसी के अंदर कोई विशेष प्रकार की शक्ति प्रवेश नही करती है।ये हमारे हिंदू धर्म और उसकी आस्था के साथ न्याय नही किया जा रहा है।

भोपाल में फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कांग्रेस का जमकर प्रचार कर रही है। कांग्रेस की सरकार में हर देश के हर वर्ग के युवाओं के लिए बेहतर रास्ते है।जब एक मीडिया वाले ने उनसे पूछा कि कौन प्रधानमंत्री बनने योग्य है? नरेंद्र मोदी या फिर राहुल गांधी। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए, पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा की राहुल गांधी संविधान,सभी को रोजगार प्रदान करना, एकजुट होना,किसान की बात सुनना, किसान का कर्ज माफ करना ये सब बात करते हैं।

अगर वो प्रधानमंत्री चुने जाते हैं, तो सभी देशवासियों के लिए अच्छी बात होगी।वो प्रधानमंत्री बनकर इन सब बातों का पालन करेंगे। तो वो अच्छे प्रधानमंत्री घोषित होंगे इसमें कोई शक नही है। जब उनसे ये कहा गया कि भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ में बोलने पर कहीं वो अभिनेत्री स्वरा भास्कर को श्रापित ना कर दे दे।

तब उन्होंने इसका उत्तर देते हुए कहा कि मुझे ढोंग करने वाले पसन्द नही न ही मुझे इन सबसे से डर लगता। मुझे नहीं लगता कि भगवा पहनने से कोई हिन्दू धर्म का रक्षक बन जाता है।हिन्दू धर्म का रक्षक बनने के लिए भगवा धारण करना जरूरी नही है।ये तो साफ तौर पर हिंदू धर्म और आस्था के प्रति खिलवाड़ हो रहा है एक हिंदू होने के नाते मुझे ये सब गलत लगता है कि इस धर्म का सही तरीके से प्रयोग नही हो रहा है उसका दरुपयोग किया जा रहा हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here