
Patna: देश में त्यौहार का सीजन चल रहा है। ऐसे में लोग एक दूसरे का मुँह मीठा करवाते हैं। घरो में मिठाइयां (Sweets) आती ही रहती है। ऐसे में रसगुल्ले की डिमांड काफी बढ़ जाती है। रसगुल्ले को मिठाइयों का राजा (King of Sweets) भी माना जाता है। बच्चो से लेकर बूढ़े भी रसगुल्ला पसंद करते हैं।
रसगुल्ले की डिश पर हक़ जताने के लिए देश की पश्चिम बंगाल सरकार और ओडिशा सरकार के बीच काफी तू तू मै मैं भी हुई थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तो रसगुल्ला के हक के सवाल पर ट्वीट भी किया था।
अब देश के एक राज्य में अलग तरह के रसगुल्ले (Rasgulle)आ गए हैं। बिहार के मिर्ची रसगुल्ले इस वक़्त काफी पसंद किये जा रहे है और सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। यह सुनने में भी थोड़ा अजीब लगता है।
बिहार के रेस्टोरेंट में मिल रहे अनोखे रसगुल्ले
आपको बता दें की यह मिर्ची वाला रसगुल्ला (Mirchi Wala Rasgulla) बिहार राज्य के पटना के आशियाना मोड़ पर चटकारा रेस्टोरेंट में मिल रहा है। इसे पकने के लिए ग्रीन चिली कलर के रस का इस्तेमाल किया जाता है। फिर रसगुल्ले को परोसते समय आपको ग्रीन चिली भी दी जाती है। मतलब मीठा और तीखा स्वाद एक साथ ले सकते हैं।
मिर्ची रसगुल्ला बनाने के पीछे एक किस्सा जुड़ा
इसमें जो मिर्च इस्तेमाल की जाती है, वह प्योर बिहारी तीखी मिर्ची होती है। हमारे एक मित्र ने खुद इस रसगुल्ले को खाया और अपना रिव्यु हमें बताया। मिर्ची वाले रसगुल्ले परोसने वाले चटकारा रेस्टोरेंट (Chatkhara Restaurant) के मालिक दीपक चौरसिया (Deepak Chaurasia) ने हमारे मित्र को बताया की मिर्ची रसगुल्ला के पीछे एक रोचक किस्सा जुड़ा हुआ है।
उन्होंने आगे बताया की एक दिन वे और मिठाई के कारीगर बैठे हुए थे, तब इस पर बातचीत चल रही थी। रोज मिठाई, सामान्य मिठाई, गुड़ मिठाई, छेना मिठाई बना रहे हैं। मीठा बहुत हुआ, अब मिर्ची रसगुल्ला (Mirchi Rasgulla) बना कर देखा जाये।
इस अनोखे रसगुल्ले (Chilli Rasgulle) को कुछ दिनों से बनाया जा रहा है और यह काफी पसंद किया जाने लगा है। अब स्थानीय ग्राहकों और युवा वर्ग को मिर्ची वाले तीखे रसगुल्ले बहुत अच्छे लग रहे है। युवाओं को वैसे भी तीखा कुछ ज्यादा ही पसंद आता हैं।
बिहार के पटना में चौरसिया जी के मिर्ची वाले रसगुल्ले बड़े वायरल हो रहे है। pic.twitter.com/AzIcGE7azZ
— sanatanpath (@sanatanpath) March 20, 2022
किसी ने पुछा की आपने रसगुल्ले का मीठा स्वाद ही बदल दिया है, तो दीपक ने कहा कि रसगुल्ले का मूल गुण उसकी मिठास है, वह इसमें है। मिठास के साथ थोड़ा सा तीखापन भी जोड़ा गया है, जिससे यह चटपटा टेस्ट देता है। कुछ लोग एकदम मीठा खाना भी पसंद नहीं करते हैं, तो उनके लिए तो यह बेस्ट ऑब्शन है।
मिर्ची के स्वाद वाला रसगुल्ला कभी खाए हैं क्या ?
आजकल वैसे मिल रहा है खूब अनाप- शनाप बोलने वालों को !!! pic.twitter.com/uI51rkaqpt— DR. AMIT MANOHAR (@dramitmanohar) November 21, 2021
मिर्ची वाले रसगुल्ले खा रहे कस्टमर्स से पुछा गया तो उन्होंने बताया की इसमें ग्रीन मिर्च (Green Chilli) का तीखा फ्लेवर है और मीठा स्वाद आता है। जिससे न तो बहुत मिर्ची लगती है और बहुत ज्यादा मिठास। यह एक अलग तरह का चटपटा स्वाद देता है। ऐसे में यह स्थानीय मार्किट में यह बहुत फेमस हो गया है और लोग दूर दूर से यहाँ यह अनोखा स्वाद लेने आ रहे हैं।



