एक भारतीय शख्स ने केवल 16 घंटे में ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जो पूरे विश्व मे कोई नहीं कर सका

0
664
Delhi Metro
DMRC employee Prafull Singh has entered into the Guinness World Records for recording the Fastest time to travel to all Metro stations.

Photo Credits: Twitter(@OfficialDMRC)

Delhi: पूरे विश्व में ऐसे कई रिकार्ड्स है, जो केवल एक ही शख्स ने बनाया हो, तभी उसे वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) कहा जाता है। कई लोग तो ऐसे ऐसे अजीब और यूनिक रिकॉर्ड बना देते हैं। कभी कभी जिस कार्य को हम एक साधारण रूप से 1 या 2 बार करते हैं, उसकी काम को लोग बहुत ज्यादा बार करके विश्व रिकॉर्ड बना देते हैं।

हमसे से बहुत लोग मेट्रो ट्रैन में सफर करते हैं। कई लोगो के लिए यह दैनिक दिनचर्या और आने जाने का एक साधन है। लोग रोज़ स्कूल, कॉलेज और ऑफिस जाने के लिए मेट्रो सिटीज में मेट्रो ट्रैन का ही इस्तेमाल करते हैं। परन्तु एक भारतीय ने इस मेट्रो के माध्यम से ऐसा विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जो आज से पहले दुनिया में कोई नहीं बना पाया।

दिल्ली मेट्रो ने दावा किया

हाल ही में दिल्ली मेट्रो ने दावा किया है कि डीएमआरसी के एक कर्मचारी (Delhi Metro Worker) ने सबसे कम समय में और सबसे तेज सभी मेट्रो स्टेशनों की यात्रा की है और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है।

दिल्ली मेट्रो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी है। बताया गया की दिल्ली मेट्रो के एक कर्मचारी ने यह रिकॉर्ड बनाया है और फोटो में वह एक मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र को लिए दिखाया गया है।

डीएमआरसी के कर्मचारी प्रफुल्ल सिंह का कमाल

DMRC ने अपनी ट्विटर पोस्ट मे लिखा कि ‘डीएमआरसी के कर्मचारी प्रफुल्ल सिंह (Prafull Singh) ने सभी मेट्रो स्टेशनों की सबसे तेज समय में यात्रा करने का रिकॉर्ड बनाया है, जिसके लिए उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट मिला है।’ अब यह तस्वीर वायरल भी हो गई है और लोग शुभकामनाये दे रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो ने बताया कि उनके कर्मचारी प्रफुल्ल ने केवल 16 घंटे 2 मिनट में 348 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 254 स्टेशनों की यात्रा पूरी की है और वह ऐसा करने वाले पहले व्यक्ति बन गए। इस काम को सफकतापूर्वक पूरा करने के लिए DMRC परिवार को अपने कर्मचारी प्रफुल्ल पर गर्व है।

आपको बता दें की गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) की वेबसाइट पर साँझा हुई दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी प्रफुल्ल सिंह की पोस्ट में प्रफुल्ल ने बताया है कि वह काफी वक़्त से दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे हैं, इसलिए उन्हें सभी लाइन और स्टेशन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी थी।

उनकी (DMRC employee Prafull Singh) प्लानिंग थी कि उन्हें अपनी यह जर्नी किस स्टेशन से शुरू और कहाँ पर खत्म करना है, जिससे वे अपना वर्ल्ड रिकॉर्ड बना पाएं। अब वे इसमें सफल हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here