
Shimla: हर कोई इंसान किसी खूबसूरत जगह में घूमना चाहता है। अपनी लाइफ इंजाय करना चाहता है। लेकिन घूमने के नाम से वह यह सोचने लगते है कि आखिर घूमने जाए भी तो कहा। क्योंकी हमारे भारत में बहुत सी ऐसी जगह है, जो बहुत हीं खुबसूरत और आकर्षित है।
लेकिन लोग यह सोचकर दुविधा में रहते है कि किसे चूज करे और किसे नहीं। लेकिन आज हम इस पोस्ट में हिमाचल प्रदेश की सबसे बेह्तरीन खूबसरत जगह के बारे में बात करने वाले है। जिससे आपकी जगह से संबंधित समस्या दूर हो जाएंगी।
आपको बता दे कि पूरे भारत में हिमाचल प्रदेश अपनी बेहतरीन खूबसूरती के लिए फेमस है। जिसके कारण हजारों की तादाद में लोग घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश में ही अक्सर आते है। आप यदि घूमने के लिए कुछ ऐसी जगह में घूमना चाहते है। जहा चारों ओर सिर्फ हरियाली एवं ऊंचे-ऊंचे पहाड हों।
आपको गर्मी के दिनों में भी ठंड महसूस हो। जितनी दूरी तक नजर जाए वहा तक सिर्फ़ प्रकृति की सुंदर नजारे ही हो। जिसे निहारने का आपका मन करे। तो हिमाचल से बेह्तरीन कोई और जगह हो ही नही सकती।
खुबसूरत जगह में घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) का ही नाम सबके दिमाग़ में पहले आता है। लेकिन हिमाचल प्रदेश में आने के बाद सभी लोग बस कसोल और मनाली ही घूमकर वापस आ जाते है। परंतु कसोल एवं मनाली के अलावा हिमाचल प्रदेश में बहुत सी ऐसी भी जगह है, जहा पर आप जाकर अपने शांति भरे पल बिता सकते हैं और ट्रिप को एंजॉय कर सकते है।
हिमाचल प्रदेश मे चंबा शहर (Chamba City) मे है यह खासियत
आपको बता दें कि आप भी अगर इस बार अपने ट्रिप में हिमाचल प्रदेश राज्य घूमने के लिए प्लानिंग करते है। तो आपको इस राज्य के चंबा शहर में अवश्य घूमने जाना चाहिए। आपने चंबा शहर के बारे में कभी ना कभी तो किसी से सुना ही होगा।
इस शहर के नाम पर एक गाना भी बना है। जिससे इसकी खूबसूरती का अंदाजा लगाया जा सकता है। आपको बता दे की इस गाने का नाम “शिमला ना बसना कसौली ना बसना, चमबे जाना ज़रूर” यह है। अब आप स्वयं ही सोचिए कि कुछ तो अलग होगा इस शहर में जिसके कारण इस पर गाना बना है।
चंबा शहर साल नदी और रावी नदी के संगम तट पर बसा है
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश का छोटा सा एक ख़ूबसूरत शहर है जिसका नाम चंबा (Chamba) है। यह शहर दिल्ली से लगभग 578.4 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ हैं। यह समुद्र तल से करीब 1,006 मीटर की उच़ाई पर उपस्थित है और यही पर साल नदी तथा रावी नदी का संगम होता है।
आप जब भी हिमाचल प्रदेश के चंबा शहर में पहली बार घूमने जायेंगे, तो आपको यहां मानो ऐसा लगेगा जैसे आप किसी स्वर्ग में आ गए हैं। आइए आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के चंबा शहर की सबसे खूबसूत जगहो के बारे में बताते हैं।
खाजियार झील (Khajjiar Lake Chamba)
आप यदि हिमाचल प्रदेश के चंबा शहर में घूमने गए हैं और आपको झील देखने का कर रहा हैं। तो इस शहर में स्तिथ खजियार झील मे घूमने अवश्य ही आपको जाना चाहिए। आपको बता दें कि इस झील के पास एक मंदिर खज्जी नागो से भरा हुआ है। इसलिए झील का नाम खजियार झील पड़ा हैं।
Khajjiar, Distric-Chamba ,Himachal Pradesh India⛳
Khajjiar is a hill station in Chamba district Himachal Pradesh India, located approximately 24 km at 15 metres from Dalhousie. Khajjiar Sitsona small plateau with a small stream-fed lake in the middle that has been covered dver- pic.twitter.com/V5PeS4MOlL— Preeti Thakur (@PreetiT55011561) June 22, 2020
हिमाचल प्रदेश के इस झील को भारत का “मिनी स्विट्जरलैंड” (Mini Switzerland) भी कहा जाता हैं। यह झील घने बादलों और देवदार के बहुत से पेड़ो से चारो ओर से घिरा हुंआ है। जिससे यहां का मौसम इतना शांत सुहावना रहता है कि आप एक दिन भी यहा चले गए, तो आपको यहां से वापस आने की इच्छा बिल्कुल भी नहीं होगी।
सच पास (Saach Pass)
यदि आप चंबा गए हुए हैं और बाइकिंग करना पसंद करते है, तो यहां का सच पास आपको अवश्य जाना चाहिए। क्योंकी यहां की पहाड़ो पर बाइकिंग करने का कुछ और ही मजा होता है। यहां आकर बाइकिंग करने से बेहतर मजा शायद ही कहीं हो।
Beautiful Saach Pass connecting Chamba HQ with Pangi valley is open for visit. Situated above 14500 feet, it has heaps of snow and presents mesmerizing view. #chalochamba pic.twitter.com/3MYnyP4fdA
— Sandeep Dhawal (@dhawal_sandeep) June 29, 2021
इस एरिया की अच्छी बात यह है कि आने जाने वालों यात्रियो की उतनी भीड़ नहीं होती हैं। जिससे पहाड पर बाइकिंग करने का मजा भी कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन आपके पास यदि बाइक नहीं हो, तो इसमें उदास होने वाली कोई बात नहीं है, क्योंकी वहा जाकर भी आप किराए पर बाइक ले सकते है।
लक्ष्मी नारायण मंदिर (Laxmi Narayana Temple)
आपको बता दें कि 10वी शताब्दी मे यह लक्ष्मी नारायण मंदिर बनाया गया है। जो कि चंबा शहर मे अपने कुछ खास महत्व के लिए जाना जाता है। इस मंदिर को संगमरमर के पत्थर से बनाया गया हैं। इस मंदिर में भगवान विष्णु और भगवान शिव जी की मुर्तिया हैं। जिसके दर्शन करने के लिए हजारो की संख्या मे लोग इस मंदिर में आते हैं।
Laxmi Narayan Temple, Chamba
Built in the 10th century by Raja Sahil Verman, Laxmi Narayana Temple is the main shrine in Chamba that includes Bimana i.e. Shikhara and Garbhgriha with a small antarala and a mantapa. (1/2) pic.twitter.com/0ouTjxNPF9
— Being Himachali (@BeingHimachali) June 2, 2020
इस मंदिर के मेन गेट पर गुरुड जी की एक फोटो लगाई गयीं है। जो कि इस मंदिर मे आने जाने वाले यात्रियो का स्वागत करती है। आपको बता दें कि यह मंदिर सुबह 6:30 से 12:30 तक खुला रहता है। तथा दोपहर में 2:30 से 8:30 तक खुला रहता है।
कैसे पहुँचें चंबा शहर (How To Reach Chamba)
अगर आपको चन्बा जाना है, तो पहले आप दिल्ली जाकर दिल्ली के कश्मीरी गेट से बस लेकर जा सकते हैं। इसके अलावा आप हरियाणा और चंडीगढ़ के बाय पास रोड से भी बस से जा सकते हैं। आपको पुरे 12 घंटे का समय लगेगा दिल्ली से चंबा जाने के लिए। आप बस के आलावा ट्रेन से भी चंबा आसानी से जा सकते हैं।
चंबा मे सैर करने का सही समय
आप अगर हिमाचल प्रदेश के चंबा मे सैर करने के बारे मे सोच रहे हैं, तो टाइम का आपको खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि चंबा घुमने के लिए मार्च से जून तक का महिना बहुत सही रहता है।
यहा शरद ऋतु मे हवाए मस्त सुहावनी सुहावनी चलती रहती है। यदि आप चंबा की सैर मार्च के महिने ना करके ठंड के मौसम मे करना चाहते हैं। तो ठंड के समय आपको स्नोफ़ाल देखने को मिलती है। जिससे आपको इस ट्रिप में घूमने का मजा कुछ ख़ास ही रहेगा।



