यह 10 बॉलीवुड कॉमेडी फिल्में बहुत ही शानदार थी, अगर आपने नहीं देखीं, तो देखना तो बनता है

0
1355
Bollywood comedy movies
These 10 Bollywood comedy movies are super funny and awesome. If you have not seen these movies then watch soon.

Mumbai: जब भी रियल कि जगह रील लाइफ कि चर्चा होती है। उसमें बॉलीवुड कि फिल्‍मों का अवश्‍य ही डिस्‍कसन होता है। रील स्‍टोरी मे बेवफाई, कॉमेडी इन सभी कहानियों को जगह मिलती है। हमें अचंभे में डालने वाले व्‍याभिचार और चरमोत्‍कर्ष पर भी क्‍लासिक्‍स मंथन होता है।

इस बात से तो मुंह नहीं मोड़ा जा सकता कि हमेशा ही फिल्‍म निर्माताओं ने धोखा ओर बेवफाई वाली फिल्‍मों से लोगों को आकर्षित किया है। हालांकि बहुत से धोखा देने वाली फिल्‍में भी कॉमेडी (Bollywood comedy Movies) लगती है। आइये जानते है ऐसी फिल्‍मों के विषय में।

मस्‍ती

बॉलीवुड कभी भी पहले एडल्‍ट कॉमेडी मूवी से नहीं जाना जाता था। लेकिन जब मस्‍ती फिल्‍म आई जोकि इंद्र कुमार जी के निर्देशन में बनी थी। उसने यह सोच बदल दी। इस मूवी में आफताब, रितेस देशमुख और विवेक ओबेरॉय इन्‍होंने काम किया।

इस मूवी कि कहानी अपनी पत्‍नियों को धोखा देने वाले पतियों के आस पास ही घूमती दिखती है। अपनी पत्‍नी से बेवफाई करते करते ही उनकी जिंदगी अस्‍त व्‍यस्‍त हो जाती है। लेकिन इस फिल्‍म ने लोगो को बहुत ही ज्‍यादा हंसाया जिस वजह से इस फिल्‍म ने सबके मन में जगह बना ली।

थैंक यू (Thank You 2011)

यह फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। यह एक कॉमेडी रोमांटिक मूवी है। इस फिल्‍म का अनीस बज्‍मी ने निर्देशन किया था। इस फिल्‍म में इरफान खान, सुनील शेट्टी और बॉबी देओल थे। जोकि शादी कि जगह अपने जीवन में अलग आनंद लेने कि तलाश करते है। इसके लिये वह यॉट बिजनेस भी स्‍थापित करते है। लेकिन उनकी पत्‍नियॉं उन्‍हें रंगे हाथ पकड़ लेती है। वह एक जासूस अपने पति के पीछे लगाती हे जोकि अक्षय कुमार होते है।

पति पत्‍नी और वो

इस मूवी (Pati Patni Aur Woh 2019) का निर्देशन मदस्‍सर अजीज ने किया था। यह एक रोमांटिक मूवी है। इसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल में रहते है। जिनके जीवन में अचानक ही एक नया मोड आ जाता है। उनके जीवन में हीरोइन अनन्‍या पाण्‍डे आ जाती है। जो कि उनके बोरिंग पति जीवन में नया रस घोल देती है। एक फैशन डिजाइनर के कार्यालय में उनकी मुलाकात होती है। फैशन डिजाइनर से दोस्‍ती होने के बाद वह उनके साथ अच्‍छे से समय बिताना शुरू कर देते है।

शादी नंबर वन

यह फिल्‍म (Shaadi No. 1 2005) भी एक एडल्‍टरी कॉमेडी है। जिसमें बेवफाई भी है और कॉमेडी भी। इस फिल्‍म को डेविड धवन ने निर्देशित किया था। इसमें शरमन जोशी, फरदीन खान और जायद मुख्‍य भूमिका में थे।

यह तीनों पति अपनी पत्‍नी द्वारा अनदेखा किये जाते है। फिर वह एक अमीर व्‍यवसायी कि बेटियों को धोखा देने और उन्‍हें बहकाने लगते है। धोखे से भरी इस फिल्‍म ने भी लोगों को बहुत हंसाया।

बीवी नंबर वन

यह फिल्‍म (Biwi No. 1 1999) भी डेविड धवन के निर्देशन में बनी। इस फिल्‍म में अनिल कपूर, सलमान खान, तब्‍बू, करिश्‍मा कपूर और साथ में सुष्मिता सेन मुख्‍य भूमिका में थी। इस फिल्‍म में करिश्‍मा एक सामान्‍य गृहिणी के किरदार में थी। जिसके 2 बच्‍चे है और वह सलमान खान कि पत्‍नि है। लेकिन उनके पति सलमान खान दूसरी महिला सुष्‍मिता के प्रेम में पड़कर उन्‍हें छोड़ देते है।

सैंडविच

यह मूवी (Sandwich 2006) एक स्‍लैपस्टिक कॉमेडी मूवी थी। इसमें भी एक धोखेबाज पति था जोकि गोविंदा थे। उनकी दो पत्‍नियॉ थी एक महिमा चौधरी दूसरी रवीना टंडन। इस मूवि में यह बताया जाता है कि किस तरह गोविंदा अपना समय अपनी दोनों पत्‍नियो के साथ स्‍पेंड करता है। लेकिन जब उनकी दोनों पत्‍नियॉ मिलती है, तो उनकी परेशानी बहुत अधिक बढ़ जाती है।

नो एंट्री

इस मूवी (No Entry 2005) को अनीस बज्‍मी ने निर्देशित किया था। इस फिल्‍म में अनिल कपूर मुख्‍य भूमिका में थे। वह अपनी पत्‍नि के प्रति हमेशा ही वफादार रहते है। उनकी पत्‍नी लारा दत्‍ता रहती है। लेकिन वह हमेशा ही उनपर शक करती रहती है।

वही सलमान खान अनिल कपूर के दोस्‍त रहते हे जो कि अपनी पत्‍नी को धोखा देते है। लेकिन उनकी पत्‍नि उन पर हमेशा भरोसा करती है। सलमान खान कि वाईफ का रोल ईशा देओल ने निभाया था। सलमान खान ही अनिल कपूर को विपाशा बासू से मिलाते है, जोकि एक वैश्‍या के किरदार में नजर आती है। इसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।

किस किसको प्‍यार करूँ

यह मूवी (Kis Kisko Pyaar Karu) में कॉमेडियन कपिल शर्मा लीड रोल मे है। इस मूवी का निर्देशन अब्‍बास मस्‍तान ने किया था। इस मूवी में कपिल शर्मा तीन शादी करते है। उनकी तीनों बीवी एक ही बिल्‍डिंग मे भी रहती है। लेकिन वह सब एक दूसरे से अनजान रहती है। परन्‍तू उनके पति एक ही होते है। अंत में कपिल कि चौथी शादी भी होती है जिसमे उनकी सभी तीनों पत्‍नियॉं आमंत्रित होती है।

घरवाली बाहरवाली

यह मूवी (Gharwali Baharwali 1998) भी डेविड धवन के द्वारा ही निर्देशित कि गई थी। इसमें अनिल कपूर होते है। इनकी 2 बीवियॉं होती है। पत्‍नी रवीना से वह बफादार होते है, लेकिन वह मॉं नहीं बन पाती है।

अनिल अपनी पत्‍नी को धोखा भी नही देना चाहते लेकिन अचानक ही ना चाहते हुये भी उनकी शादी किसी दूसरी लड़की से हो जाती है। जो कि नेपाली रंभा होती है।

साजन चले ससुराल

इस मूवी (Saajan Chale Sasural 1996) में गोविंदा जी लीड रोल में होते है। यह भी डेविड धवन के द्वारा निर्देशित कि गई मूव‍ि है। उनकी पत्‍नी पहले करिश्‍मा रहती है, लेकिन बाढ़ किे वजह से उनकी पत्‍नि डूबकर मर जाती है, ऐसा उन्‍हें लगता है।

दूसरी उनकी पत्‍नि तब्‍बू बन जाती है। लेकिन बाद में यह पता लगता है कि करिश्‍मा मरी नहीं बल्‍कि जिंदा है। फिर वह दोनों पत्‍नियों के साथ रिश्‍ता रखते है। लेकिन कई बार हाथापाई इस मूवी में पत्‍नियों के बीज होती रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here