
Presentation Photo
Delhi: केंद्र सरकार या राज्य सरकार की ओर से किसानों सहित देश के विभिन्न वर्गों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में एक ऐसी योजना है, जिसे हम सुकन्या समृद्धि योजना के नाम से जानते हैं। देश की बच्चियों के उज्जवल भविष्य के लिए संचालित की जा रही है।
इस योजना की अहम बात यह है कि इसमें आप अपनी बेटी के नाम से एक छोटी सी धनराशि उसके खाते में जमा करके भविष्य में 15 लाख रुपए तक का एक बड़ा अमाउंट ले सकते हैं। यह केंद्र सरकार की बहुत लोकप्रिय योजनाओं में से यह एक योजना है।
इस योजना के तहत आप उस में निवेश करके आप अपनी बच्ची का भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के अंतर्गत 10 साल से कम उम्र की बच्ची का अकाउंट खुलवा सकते हैं।

इसमें आप अपनी बेटी के लिए प्रतिदिन 100 रुपए बचाकर 15 लाख रुपए (15 Lac Ru) और 416 रुपए बचाकर 65 लाख रुपए (65 Lac Ru) तक प्राप्त कर सकते हैं। अपनी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। जैसे कॉलेज में पढ़ना, कोचिंग, विवाह आदि के लिए इस पैसों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जानिए क्या है सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक छोटी बचत प्लानिंग बनाई है। जिससे बेटियों का भविष्य उज्ज्वल बन सके। जिसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत लांच किया गया है। छोटी बचत स्कीम में सुकन्या सबसे बेहतर ब्याज दर वाली प्लानिंग है।
कैसे खुलवाएं बैंक में खाता
इस स्कीम के तहत कोई भी आदमी अपनी दो बेटियों के लिए बैंक में खाता खुलवा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अकाउंट (Sukanya Samriddhi Account) में किसी बच्ची के जन्म लेने के बाद 10 साल से पहले की उम्र में कम से कम 250 रुपए जमा करके खोल सकते है।
कितना समय लगता है
सुकन्या समृद्धि योजना में अभी के हालिया समय में अभी से 7.6 प्रतिशत ईयरली ब्याज मिल रहा है। बच्ची के 10 साल के होने से पहले यह खाता खोल सकते हैं, प्रारंभिक 14 वर्ष के लिए खाते में पैसे जमा करने होते हैं। यह योजना 21 वर्ष के बाद मैच्योर हो जाती है।
क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता ओपन करवाने के लिए आवेदक को फार्म के साथ पोस्ट ऑफिस या बैंक में बेटी का जन्म प्रमाण पत्र लगाना होगा। इसके अतिरिक्त बच्ची के माता-पिता का पहचान पत्र, पैन कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड आदि की फोटोकॉपी साथ में लगाना होगा।
सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत सरकार खाताधारकों को 7.6 फीसद की दर से ब्याज का लाभ दे रही हैl जिसको सरकार द्वारा हर 3 महीने में उसको नए सिरे से देखा जाता है और उसमें कुछ नया जोड़ते हैं, जिससे सभी को भलीभांति इसका लाभ प्राप्त हो सके।
कब परिपक्व होता है, यह अकाउंट
खाता खुलवाने के दिन से 21 वर्ष बाद या बच्ची के 18 साल पूर्ण होने पर या शादी की तारीख से 1 मंथ पहले या 3 मंथ बाद सुकन्या समृद्धि खाता परिपक्व हो जाता है। सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 फीसद ब्याज दर है, यह खाता सभी माता-पिता को अपने बच्चियों के लिए खुलवाना चाहिए, इससे यह होगा कि भविष्य में आप की बच्चियां कॉलेज या कोचिंग नौकरी या उनके विवाह के समय यह पैसे काम आएंगे।
जानिए कैसे मिल सकेंगे 65 लाख रुपये
अगर आप इस योजना में हर महीने 3000 रुपये का जमा करते हैं, जिसका अर्थ है सालाना 36000 रुपये पर आपको 14 साल बाद 7.6 फीसदी सालाना कंपाउंडिंग के हिसाब से 9,11,574 रुपये मिल सकेंगे। 21 साल यानी मेच्योरिटी पर यह रुपया करीब 15,22,221 रुपये हो जायेगा।

अगर आप प्रतिदिन 100 रुपये बचा कर जमा करते हैं, तो आप बेटी के लिए 15 लाख रुपये का फंड जोड़कर उसके आने वाले भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। वहीं अगर आप प्रतिदिन 416 रुपये बचा कर जमा करते है, तो आप 65 लाख रुपये जोड़ सकते हैं।



