KGF के रॉकी भाई, यश ने राधिका को खास अंदाज़ में प्रपोज किया था, फ़िल्मी लव स्टोरी भी फ़ैल हो जाएगी

0
1667
KGF Yash Love Story
KGF superstar Yash real love story in Hindi. How Yash had proposed to Radhika Pandit. Yash And Radhika Pandit's Love Story.

Photo Credits: Twitter

Hyderabad: किसी की लव स्टोरी जानने में सभी लोगों को काफी उत्सुकता होती है और जब किसी फिल्मी कलाकार की लव स्टोरी (Love Story) की बात हो तो उत्सुकता और बढ़ जाती है। प्यार एक खूबसूरत लम्हा है और हर किसी को अपने जीवन में एक न एक बार प्यार आवश्यक होता है।

जब दो लोग प्यार में होते हैं, तो उन्हें दुनिया की हर चीज खूबसूरत और हसीन लगने लगती है। सब कुछ अच्छा-अच्छा लगने लगता है। साथ में बिताए गए हर एक पल को वो नजरो में कैद कर लेना चाहते है। प्यार में पड़ चुके लोगों को दुनिया से कोई मतलब नही होता, फिर वो अपनी दुनिया मे ही मस्त रहते है। हर एक लम्हे को जीना चाहते है।

वे अपनी ही दुनिया में मस्त रहते हैं। एक तरफ जहां कुछ रिश्ते कुछ ही समय बाद बिखर जाते हैं, वहीं कुछ रिश्ते जिंदगी के अंतिम पड़ाव तक चलते हैं। उदाहरण के तौर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करे तो यहां आपको प्यार, ब्रेकअप और शादी के अनेकों किस्से सुनने व देखने को मिल जाएंगे।

हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में कुछ कपल ऐसे भी हैं, जिन्होंने हमें प्यार पर भरोसा करना सिखाया। ऐसे ही एक मशहूर कपल हैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर हीरो यश (Yash) और उनकी पत्नी राधिका पंडित (Radhika Pandit)।

प्रेम शब्द जीवन का एक अहम हिस्सा होता है। आज की इस पोस्ट में हम साऊथ और कन्नड़ के फ़िल्मी सितारे की लव स्टोरी के बारे में बात करने जा रहे है। KGF फेम के यश और राधिका की लव स्टोरी भी उनकी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं। 2018 में आई केजीएफ चैप्टर 1 यश के करियर की सबसे अच्छी और हिट फिल्म रही।

इस फिल्म को काफी लोगों ने पसंद किया। वहीं इन दिनों उनकी KGF 2 फिल्म ने भी धमाल मचाया हुआ है। यश का असली नाम नवीन कुमार गोडा है। फिल्म की दुनिया में इनको यश के नाम से जानते हैं। यश के फैंस उनके रियल लाइफ के बारे में भी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। आज हम बात करेंगे यश और उनकी पत्नी राधिका की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में।

कैसी रही पहली मुलाकात

KGF फेम के यश और राधिका की शादी पांच साल पहले हुई थी और आज इनके दो बच्चे हैं। इनकी लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नही है। दोनों ने पहली बार एक दूसरे को टीवी शो के सेट पर देखा था। इनकी पहली मुलाकात 2004 में टीवी शो नंदगोकुला के सेट पर हुई थी।

पहली बार की मुलाकात में राधिका ने यश से बात नहीं की क्योंकि राधिका ने सोचा कि वह बहुत घमंडी शख्स है। लेकिन उनको क्या पता था कि एक दिन उनकी किस्मत उन दोनों को साथ ले आएगी। शूट के लिए दोनों को एक ही कैब में जाया करते थे। शुरुआती दौर में वह एक दूसरे से बहुत कम बात करते थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी दोस्ती हुई। जिसने आगे चल कर मोहब्बत का रूप ले लिया।

अनोखे अंदाज में किया प्रपोज

यश और राधिका की लव स्टोरी बहुत इंट्रेस्टिंग है। यश ने कुछ अलग ही अंदाज में किया था, राधिका को प्रपोज। यश राधिका को अपने दिलो जान से चाहते थे और अक्सर बातों ही बातों में वह राधिका को इशारा भी करते थे, कि वह किसी को बहुत प्यार करते हैं और राधिका इन सब से खुद को अंजान बना रखा थी।

उनको इस बारे में कोई आईडिया नहीं था और इतना ही नहीं, राधिका यश को कुछ टिप्स देती रही कि वह किस तरह अपने दिल की बात उस लड़की से कहें। इसके बाद वैलेंटाइन-डे का खास अवसर पाकर यश ने राधिका को प्रपोज करना चाहा। परंतु वह असफल रहे। फिर उन्होंने राधिका को फ़ोन पर ही प्रपोज किया।

6 महीनो के बाद प्रपोसल का मिला ये जबाब

ये काफी लंबा इंतजार था। यश अपनी दोस्त को खोने से डर रहे थे। उनको ये डर शता रहा था, कि अगर राधिका मना करती है, तो वह एक अच्छी दोस्त भी खो देंगे। इस बात को करीब 6 महीने बीत गए।

कुछ दिन बाद फाइनल एक दिन राधिका का फोन आया और उन्होंने अपने इस रिश्ते को आगे बढाने का फैसला लिया। यश और राधिका ने 12 अगस्त 2016 को गोवा में सगाई की और 9 दिसंबर 2016 को बैंगलोर में दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की।

कब हुई शादी

दोनों ने शादी बैंगलोर में 9 दिसंबर 2016 को की। शादी के बाद कपल ने ‘बैंगलोर पैलेस’ में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन दिया। जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। बात चीत के माध्यम से पता लगा कि यश ने अपनी शादी के रिसेप्शन में पुरे कर्नाटक को इनवाइट किया था।

2 दिसंबर 2018 में यश और राधिका के घर में एक नन्हा से मेहमान एक प्यारी सी बेटी के रूप में आई। जिसका नाम आयरा रखा। उसके 2 साल बाद ही राधिका और यश दूसरी बार पेरेंट्स बने और इस बार राधिका ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम यथर्व रखा। आज यश और राधिका अपने बच्चों के संग एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here