घर पर कस्टर्ड पाउडर बनाने का सबसे आसान तरीका जानें: Homemade Custard Powder Recipe

0
11669
How to Make Custard Powder at Home. Homemade Custard Powder Recipe
How to Make Custard Powder at Home. Homemade Custard Powder Recipe In Hindi. Easy way to Make Custard Powder in 5 Minutes.

File Photo

Jabalpur: आज का हर व्‍यक्‍ति समय बचाने के लिए घर में चीजें बनाने कि जगह बाजार से रेडीमेड चीजें खरीदते है। क्‍योंकि मार्केट से सामान लेने से लोगों के समय की बचत होती है और उन्‍हें बहुत आसान पड़ता है। हम सभी बहुत अच्‍छे से जानते है, कि मार्केट में मिलने वाली अधिकांश वस्‍तुऍं मिलावटे वाली होती है। उसमें शुद्धता की मात्रा ना के बराबर होती है।

ऐसे में अगर हम मार्केट का सामान ज्‍यादा उपयोग करते है, तो उससे हमारे स्‍वास्‍थ्‍य को भी नुकसान होता है। हम यह बात बहुत अच्‍छे से जानते है कि घर में बनाई हुई हर चीज मार्केट में मिलने वाली चीजों से ज्‍यादा शुद्ध और कम मिलावट वाली होती है। जैसे कि मार्केट में मिलने वाले मसाले बहुत अधिक मिलावट होने कि वजह से हमें नुकसान पहुँचाते है। लेकिन इन्‍हीं मसालों को अगर हम अपने घरों में बनाए तो इससे हमारे स्‍वास्‍थ्‍य को लाभ होता है।

इसी बात को ध्‍यान में रखते हुए हम आपको आज मसालों में से एक कस्‍टर्ड पाउडर बनाना सिखाएंगे। हम बहुत अच्‍छे से जानते है, कि कस्‍टर्ड पाउडर का यूज हमारे घर में बहुत से व्‍यंजन बनाने में किया जाता है। कस्‍टर्ड पाउडर हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। कस्‍टर्ड पाउडर का यूज हम उन डिश को बनाने में करते है, जिस डिश में हम अण्‍डों का उपयोग नहीं करना चाहते।

आपको बता दें, कि कस्‍टर्ड पाउडर कॉर्न फलोर कि तरह दिखाई देता है और इसका यूज हम कई तरह कि डिश बनाने जैसे आइसक्रीम, मीठी खीर, मिल्‍क कि विभिन्‍न रेसिपि बनाने में करते है। कस्‍टर्ड पाउडर का यूज हम हलवा बनाने में भी करते है। आज हम घर कस्‍टर्ड पाउडर बनाना सीखेंगे।

कस्‍टर्ड पाउडर बनाने का तरीका

कस्‍टर्ड पाउडर घर में बनाना बहुत ही आसान होता है। इसके लिए हमें शक्‍कर, दूध पाउडर, जलेबी का पीला कलर, काजू और कॉर्न फ्लोर कि आवश्‍यकता होती है। जो कि हमें आसानी से घर में मिल जाता है। इस पाउडर को बनाने के लिए हमें सबसे पहले इन सब जरूरी सामान को कड़ी धूप में कुछ समय के लिए रखना होता है। ताकि अगर इनमें थोडी बहुत नमी हो तो वह इससे दूर हो जाये।

उसके बाद इन सभी सामान को मिक्‍सर में डाल कर पीस लेते है। इसे इतनी अच्‍छी तरीके से पीसते है की पाउडर बिल्‍कुल महीन बने। इसके बाद हमें जैसा फ्लेवर चाहिए होता है, वह फ्लेवर डाल कर उस पाउडर में मिक्‍स कर लेते है। जैसे अगर हमें वनीला का स्‍वाद चाहिए हो तो हम उसमें वनीला एसेंस पाउडर 1 स्‍पून डाल देंते है।

यह सब डालने के बाद अब इस पाउडर को ठंडा करके हम ऐसे डिब्‍बे में रख देते हे। जिसका ढक्‍कन इतना टाईट हो कि हवा उसमें प्रवेश ना कर सके। इस कस्‍टर्ड पाउडर को हम 4 से 5 महीने तक घर पर स्‍टोर करके रख सकते है।

इस तरह हम कस्‍टर्ड पाउडर घर में ही बना सकते है और इससे कई तरह कि डिश भी बना सकते है। आज हम आपको कस्‍टर्ड पाउडर कि मदद से कस्‍टर्ड हलवा बनाना सिखाएंगे।

कस्‍टर्ड हलवा बनाने के विधि

कस्‍टर्ड हलवा खाने में बहुत ही टेस्‍टी व्‍यंजन होता है। इसे बनाने के लिए हम आपको बहुत ही आसान तरीका बताएंगे। कस्‍टर्ड हलवा बनाने के लिए हमें शक्‍कर, शुद्ध घी, काजू, इलाइची पाउडर और वनीला कस्‍टर्ड पाउडर कि आवश्‍यकता होती है।

कस्‍टर्ड हलवा बनाने के लिए हमें सबसे पहले कस्‍टर्ड पाउडर एक बर्तन में लेकर उसमें हम पानी डालकर अच्‍छी तरह उसे घोल लेते है। इसके बाद एक कढ़ाई में घी लगाकर उसमें एक मग शक्‍कर डाल कर उस शक्‍कर में 2 मग पानी डाल देते है और उसे पानी में अच्‍छे से घुल जाने तक पकाते है।

जब यह घोल यानि कि चाशनी गाढ़ी हो जाती है। तो उसमें कस्‍टर्ड पाउडर का मिक्‍सचर डाल देते है। चम्‍मच चलाते रहते है और गैस कि फ्लेम कम कर देते है। लेकिन हमें पूरा कस्‍टर्ड पाउडर का मिक्‍सचर एक साथ नहीं डालना होता है, बल्‍कि हम थोड़ा थोड़ा करके घोल डालते है और चम्‍मच चलाते रहते है। जब पूरा घोल उस पर डल जाये तो धीमी आच में ही इसे पकाते रहते है और चम्‍मच इसमें चलाते रहते है। तब तक जब तक यह गाढ़ा ना हो जाये।

इसके बाद लगभग 15 से 20 मिनिट के बाद इस हलवे में दो दो चम्‍मच घी डालते रहते है और चम्‍मच चलाते रहते है। लगभग एक मग घी इसी तरह से उस पर डाले जैसे जैसे आप घी डालते जाएंगे, हलवा गाढ़ा होने लगेगा। अब हम इसमें इलाइची पाउडर और काजू डालकर उस हलवे में मिला देते है। जब हलवा धीरे धीरे घी छोड़ने लग जाये तो हम गैस बंद कर देते है।

अंत में हम एक प्‍लेट में घी लगाकर उस प्‍लेट में हलवा डाल देते है और उसे प्‍लेट पर पूरा हलवा फैला देते है। अंत में हम इस प्‍लेट में बादाम काटकर डाल देते है, जिससे हलवा अच्‍छा दिखे। अब इसे हम 1 घंटे तक ऐसे ही ठंडे होने के लिए रख देते है और जब यह ठंडा हो जाये। तो चाकू कि मदद से अपनी इच्‍छानुसार शेप में काट लेते है। अब यह स्‍वादिष्‍ट कस्‍टर्ड हलवा बनकर तैयार हो जाता है, जिसे हम अपनी इच्‍छानुसार टेस्‍ट लेकर खा सकते है।

कस्टर्ड पाउडर का इस्तेमाल

Custard Powder से आप रसमलाई का रस बना सकते हैं। इससे आप आइसक्रीम बना सकते हैं।
अंडे जहां जहां पर भी उपयोग होते हैं या जिन व्यंजनों में use होते हैं उनकी जगह पर आप Custard Powder का Use कर सकते हैं। बर्थडे केक की टॉपिंग के लिए आप Custard Powder का Use कर सकते हैं। Custard Powder का इस्तेमाल करके आप टेस्टी हलवा बना सकते हैं।

इसके इस्तेमाल से आप घर पर ही आइसक्रीम भी आप बना सकते हैं। Custard Powder का Use करके आप केक भी बना सकते हैं, केक को डेकोरेट भी सकते हैं और विभिन्न प्रकार के सजावटी खाद्य पदार्थों का निर्माण भी आप Custard Powder का Use करके कर सकते हैं। Custard Powder का Use करके आप मिल्क शेक बना सकते हैं।

Custard Powder का Use आप खीर बनाने में कर सकते हैं। Pan Cake बनाने में कर सकते हैं। Custard Powder का Use आप कस्टर्ड दूध बनाने में कर सकते हैं जो कि बहुत ही फायदेमंद होता है और पौष्टिक से भरपूर होता है। Custard Powder का Use आप सेवई बनाने में कर सकते हैं।

Custard Powder का Use करके आप फलों का जायका बढ़ा सकते हैं। जिसके लिए आपको फलों के टुकड़ों को केवल Custard Powder में मिला ना होता है। Custard Powder का उपयोग करके आप अपने ड्राई फ्रूट को और ज्यादा स्वादिष्ट बना सकते हैं आप प्रोटीन शेक भी तैयार कर सकते हैं।

Custard Powder का Use का फालूदा बनाने के लिए भी कर सकते हैं। दूध से बनने वाली कई सामग्रियों में आप Custard Powder का Use कर सकते हैं। Custard Powder के Use से आप आमरस को अधिक स्वादिष्ट बना सकते हैं। Custard Powder के Use से आप ब्रेड रोल भी बना सकते हैं। Custard Powder का Use अधिकतर और मीठे स्वादिष्ट भोजन बनाने में किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here