विदेशी कंपनी में एक और भारतीय छाया, पराग अग्रवाल बने Twitter के नए CEO, कौन है यह IIT वाला

0
664
Parag Agrawal Twitter CEO
About CTO Parag Agrawal Who will replace Jack Dorsey as Twitter CEO. Parag Agrawal as CEO of Twitter now joins a list of Indian-born Techians running top companies across the world.

Photo Credits: Twitter

Delhi: दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में भारतीय मूल (Indian Origin) के लोगो का दबदबा बढ़ता ही जा रहा है। फिर चाहे गूगल हो या IBM या कोई अन्न टेक कंपनी। अब अधिकतर जगह CEO भारतीय मूल के है दिखाई दे रहे है। इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। भारतीय मूल के पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) ट्विटर के अगले CEO (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) होंगे।

पराग अब हालिया Twitter CEO रहे जैक डोर्सी का स्थान ग्रहण करेंगे। Jack ने हाल ही अपना पद छोड़़ने की घोषणा कर दी। बता दें की पराग अग्रवाल अभी के समय में ट्विटर के CTO (मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी) हैं। मतलब पराग ने CTO से डायरेक्ट CEO की छलांग लगा दी है।

बता दें की ट्विटर इंक ने सुचना देते हुए बताया कि जैक डोर्सी ने सीईओ का पद छोड़ने का मन बनाया है और अब मैनेजमेंट की रज़ा मंदी से पराग अग्रवाल को Chief executive officer और बोर्ड के सदस्य के रूप में तत्काल नियुक्त किया गया है। फिलहाल अपना पद छोड़ने के बाद भी जैक डोर्सी 2022 तक ट्विटर बोर्ड में उनका कार्यकाल ख़त्म होने तक बने रहेंगे।

जैक डोर्सी ने ट्विटर पर अपनी CEO की पोस्ट छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि ट्विटर के सीईओ के रूप में पराग में उनका भरोसा है। पिछले 10 वर्षों में पराग का काम बहती सराहनीय रहा है। यह उनकी लीडरशिप करने का वक़्त है। इस खबरर को देखकर सभी भारतीय ट्विटर यूजर ख़ुशी से झूम उठे और ट्रेंड करने लगे। इस बीच जैक पर मेमे भी साँझा किये गए।

ट्विटर पर एक संदेश में जैक बताया कि कंपनी में लगभग 16 वर्षों की भूमिका अदा करने के बाद उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वह कंपनी के सह-संस्थापक, सीईओ और कार्यकारी अध्यक्ष जैसे कई सम्मानीय पदों पर आसन रहे हैं। जानकारी हो की जैक 2007 में ट्विटर के CEO बने थे। फिर एक साल बाद उन्हें हटा दिया गया। फिर वे 2015 में एक बार पुनः सीईओ बन गए थे।

पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) ट्विटर में साल 2011 से काम कर रहे हैं। पराग का मानना है कि स्ट्रेटेजी सही होनी चाहिए और हमारी अहम् चुनौती यह है कि हम इसके खिलाफ कैसे काम करते हैं और रिजल्ट क्या देते हैं। इसी तरह हम ट्विटर को बेस्ट से बेस्ट बना सकते हैं। नए CEO के सामने अब अन्न मिशन होंगे।

मीडिया सूत्रों के हवाले से जानकरी मिली है की ट्विटर कंपनी का बोर्ड पिछले साल से जैक डोर्सी (Jack Dorsey) के जाने की तैयारी कर रहा था। डोर्सी एक वित्तीय भुगतान कंपनी स्क्वायर में उच्च कार्यकारी के पद पर भी हैं, जिसकी उन्होंने खुद स्थापना की है। कुछ दिनों पहले ट्विटर के कुछ बड़े निवेशकों ने सवाल किया था कि क्या जैक डोर्सी सही तरीके से दोनों पदों का वहन कर पाएंगे। ऐसे में कंपनी को नए और साफ़ छवि वाले CEO की जरुरत थी।

Indian Origin CEO पराग अग्रवाल अभी कंपनी में बतौर CTO (Chief Technology Officer) काम कर रहे थे। ट्विटर के होने वाले इंडीपेन्डेंट बोर्ड चेयरमैन Bret Taylor ने कहा कि, पराग ट्विटर को अच्छे से समझते हैं और कंपनी की खास संभावनाओं का सम्मान करते है। कंपनी बोर्ड मेंबर्स को पराग से बहुत उम्मीदें है।

IIT Bombay के इंजीनियर हैं पराग अग्रवाल

ज्ञात हो की पराग अग्रवाल की उनकी स्कूलिंग Atomic Energy Central School से हुई। पराग ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई ‘IIT Bombay’ से की थी। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरेट Stanford University का रुख किया। उनकी पत्नी विनीता अग्रवाल (Vineeta Agrawal) एक वेंचर कैपिटलिस्ट और फिजिश‍ियन हैं। अभी उनका एक तीन साल का बेटा है।

पराग ने साल 2011 में ट्विटर के साथ काम करना शुरू किया था। इससे पहले वो Microsoft, ATandT और Yahoo में काम कर लिए थे। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करने के महारथी बताये जाते है। उनकी इंजीनियर एक्सपर्टीज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऐड नेटवर्क में है। हाल फिलहाल में कंपनी को इन्ही खूबियों के जानकार की जरुरत है।

पराग की वजह से बहुत फायदा हुआ

कंपनी को पराग की वजह से बहुत फायदा हुआ है और उनकी टेक स्किल्स कमल की हैं। उनके काम को Jack Dorsey भी काफी पसंद करते हैं। इस सभी खास बांटों ने उन्हें कंपनी के सर्वोच्च पद पर पहुंचने में बड़ी भूमिका निभाई। एक समय वे वह ट्विटर को एक ओपन और विकेंद्रित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने के प्रोजेक्ट ब्लूस्काई विजन के भी इंचार्ज रहे थे।

अभी के हालिया समय में ट्विटर सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्म में से एक है। ट्विटर में राजनेताओं और फेमस स्टार्स और बिजनेसमेन दिखाई देते है। यह प्लेटफार्म पत्रकारों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। अभी भी रोज़ाना 200 मिलियन से अधिक लोग ट्विटर के एक्टिव यूजर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here