बुजुर्गों के लिए एक फायदेमंद स्कीम है, जिसमें निवेश करने पर हर महीने 9250 रुपये पेंशन मिलेगी

0
35350
PMVVY Pension Scheme
LIC Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana or PMVVY Scheme in Hindi. How to get 9250 Ru monthly with this Pension scheme.

Presentation Photo

Delhi: आजकल ऐसा समय आ गया है कि लोगों को वह अपने बुढ़ापे की चिंता सता रही है। तो आज हम आपकी मदद करने जा रहे हैं बताने जा रहे हैं ऐसी पेंशन स्कीम (Pension Scheme) के बारे में जिसमें इन्वेस्ट करके आप अपने बुढ़ापे को सुरक्षित कर सकते हैं, एक मासिक पेंशन के रूप में वह पेंशन 9250 रुपये होगी।

इस LIC पेंशन स्कीम का नाम है, प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana), यह स्कीम आपको 10 साल के लिए फिक्स्ड मंथली पेंशन देती है। यह खास तौर पर करके देश के बुजुर्ग लोगों के लिए ही स्कीम है। इस स्कीम में अप्लाई करने के लिए न्यूनतम उम्र 60 वर्ष होनी चाहिए और वह भारत का नागरिक होना चाहिए।

इस स्कीम (PMVVY Scheme) में निवेश करने के अधिकतम उम्र की कोई सीमा नहीं है, यह पॉलिसी सिर्फ आपके लिए 10 साल के लिए मान्य है, पॉलिसी के अंतर्गत व्यक्ति की कम से कम पेंशन 1000 रुपए और अधिकतम 9250 रुपए हो सकती है।

इसके अंतर्गत 10 साल तक मिलेगी पेंशन

इस स्कीम में इन्वेस्ट करने की आखिरी तारीख 31 मार्च होती है। यदि आप 31 मार्च 2022 से पहले स्कीम लेते हैं, तो एलआईसी आपको सालाना कम से कम 7.4 रिटर्न की गारंटी दे रही है। इस दर से पॉलिसी कुल 10 साल तक लाभ ले सकते हैं। यदि आप लेट हैं, तो भी इस स्कीम को ले सकते हैं, बस इस साल के रिटर्न में कुछ कमी आ जाएगी।

पेंशन के अंतर्गत कई विकल्प मौजूद हैं

जैसे कि पेंशनर अपने हिसाब से मंथली, क्वार्टरली और हाफ इयरली पेंशन ले सकता है, अगर वह मंथली पेंशन लेता है, तो उसकी ब्याज की दर 7.4 होगी। अगर वह क्वार्टरली पेंशन लेता है, तो ब्याज की दर 7.45 फीसदी रहेगी। अगर हाफ इयरली पेंशन लेता है, तो ब्याज की दर 7.5 फ़ीसदी होगी।

Money and investment presentation photo

अगर स्कीम के चलते 10 साल के अंदर यदि पेंशनर का निधन हो जाता है, तो उसे परचेज प्राइस को वापस कर दिया जाएगा। इसके लिए जरूरी होगा आधार कार्ड नंबर। अगर पेंशनर के 10 साल के बाद पेंशन जीवित रहता है, तो परचेज प्राइस के साथ ही अंतिम पेंशन इन्वेस्टमेंट इंस्टॉलमेंट का पेमेंट किया जाएगा।

पेंशनर के लिए लोन की सुविधा भी उपलब्ध है

अगर आप पॉलिसी के 3 साल पूरे की कर लेते हैं, तो आप एलआईसी से लोन भी ले सकते हैं। लोन का अधिकतम अमाउंट परचेज प्राइस का 75 फ़ीसदी होगा। लोन का इंटरेस्ट रेट निर्धारण तय समय पर होता है। अगर बीच में ही पेंशनर को पैसों की जरूरत या कोई आपात स्थिति आ जाती है, तो इस स्कीम से पैसे निकालने की कोई रोक नहीं है।

Money in India
Money Presentation Photo

इस स्कीम में पेंशनर को पेंशन के अमाउंट या पर्चेज प्राइस में से कोई एक को चुनना होता है। LIC की इस स्कीम में अधिकतम 15 लाख रुपये निवेश किया जा सकता है। अर्थात यदि कोई बुजुर्ग पति-पत्नी चाहें, तो इस स्कीम में 30 लाख रुपये तक का निवेश करके 10 साल के लिए हर महीने 18,500 रुपये का फिक्स्ड मंथली पेंशन ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here