पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम आपको बहुत फायदा देगी, ऐसे बहुत कम निवेश पर लाखों रुपए मिलेंगे

0
4561
Gram Suraksha Yojana
Indian Post Office Scheme Info File Photo.

Bhopal: इस बात को कोई नहीं नकार सकता कि एक व्यक्ति के जीवन को सुख सुविधा युक्त और आधुनिक चीजों के माध्यम से अपने जीवन को सर्व सुविधा से संपन्न बनाने के लिए पैसों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। जैसे जैसे समय बढ़ रहा है वैसे वैसे महंगाई भी बढ़ते जा रही है, अच्छे से अच्छा एजुकेशन हर दिन महंगा होते जा रहे हैं।

एक समय पर 1 Ru में मिलने वाली चीज आज 10 Ru में भी नहीं मिल रही। यही कारण है कि एक व्यक्ति को अपने जीवन को सुख सुविधा युक्त और अपने आने वाले भविष्य को और अपने बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पैसों की काफी ज्यादा जरूरत पड़ेगी।

पोस्ट ऑफिस (Post Office) थोड़े थोड़े समय में ढेर सारी योजनाएं चलाते रहता है। जिसमें व्यक्ति निवेश करके लाखों रुपए का फायदा कमा सकता है और अपने भविष्य को सुरक्षित रख सकता है।

इंडियन पोस्ट ऑफिस में योजना (Indian Post Office Scheme) लॉन्च हुई है, जिसका नाम ग्राम सुरक्षा योजना (Gram Suraksha Yojana) है। यह एक काफी अच्छी योजना है, इसमें धन निवेश करके व्यक्ति काफी ज्यादा फायदा कमा सकता है तो आइए जानते हैं इस योजना के नियम।

जाने ग्राम सुरक्षा योजना के बारे में

Indian Post Office के द्वारा चलाई जा रही योजना ग्राम सुरक्षा योजना काफी फायदे वाली है। इस योजना के तहत निवेशकों को प्रतिमाह 1500 Ru का निवेश करना पड़ेगा। इस योजना में किसी भी प्रकार का वित्तीय जोखिम नहीं होगा।

Money Presentation Image

इस स्कीम की यह बहुत अच्छी विशेषता है। यदि निवेशक की 80 वर्ष की उम्र के पहले ही मौत हो जाती है, तो उसके द्वारा जमा किया गया धन और ब्याज दोनों ही खाते में दर्ज नॉमिनी को प्राप्त हो जाती है।

रोज केवल 50 Ru धन राशि निवेश करना होगा

रोजाना व्यक्ति 100-200 Ru ऐसे ही खर्च कर देता है। इन 100-200 Ru के खर्चे से यदि कोई व्यक्ति 50 Ru प्रतिदिन के हिसाब से भी निवेश करता है, तो एक समय के बाद वह लाखों रुपए का मालिक बन जाता है। 50 Ru दिन यानी 1 महीने का 1500 रुपए होता है। इस योजना के लाभार्थी को अंतिम में करीब 3500000 रुपए प्राप्त होते हैं। इंडियन पोस्ट ऑफिस में धनराशि निवेश करने से पहले कुछ जरूरी बातों का अवश्य ध्यान रखें।

कौन व्यक्ति है निवेश करने का पात्र

इस इस योजना में 19 वर्ष से लेकर 55 वर्ष की उम्र के बीच के व्यक्ति पोस्ट ऑफिस में धन राशि निवेश कर सकते है। आप इस योजना में 10,000 से 1000000 रुपए तक की धनराशि का निवेश कर सकते हैं और आप इस धन राशि का किस्त स्वयं ही तय कर सकते हैं। आप प्रीमियम चार प्रकार से दे सकते हैं दैनिक, मासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक शामिल है।

Money Presentation Photo.

इस योजना में लोन सुविधा भी शामिल की गई है। यदि आप 4 वर्ष तक इस स्कीम के तहत धन राशि निवेश करते हैं तो 4 वर्ष के बाद आप लोन लेने के पात्र हो जाते हैं। योजना के अनुसार निवेश की जा रही धनराशि के हिसाब से प्रीमियम कुछ इस प्रकार बनता है।

Money Investment

यदि ग्राहक के द्वारा 10 लाख रुपया की योजना ली जा रही है, उसे 55 वर्ष की उम्र तक 1,515 रुपए का मासिक प्रमियम देना होगा और 58 वर्ष के लिए 1,463 रुपए और 60 वर्ष के लिए 1,411 रुपए का प्रिमियम की धनराशि का भुगतान करना होता है। 55 वर्ष तक निवेश किए जाने पर 31.60 लाख रुपए, 58 वर्ष तक निवेश किए जाने पर 33.40 लाख रुपए और 60 वर्ष वालो को 34.60 लाख रुपया मैच्योरिटी के बाद लाभ प्राप्त होता है।

पॉलिसी को सरेंडर कराने की व्यवस्था

इस योजना के तहत 3 वर्ष के निवेश के बाद ग्राहक को पॉलिसी सरेंडर करने का विकल्प मिल जाता है, परंतु इस विकल्प का कोई खास फायदा नहीं होता। यदि आप पॉलिसी से जुड़ी और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या तो कोई अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी लेना चाहते है, तो आप इस हेल्पलाइन 1800 180 5232/15523 नंबर से संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here