यहाँ पर बकरी ने इंसानी चेहरे वाले बच्चे को जन्म दिया, लोग हैरानी में देखने के लिए जमा हो गये

0
2823
Human face Goat Born
Viral goat born with human face weird eyes in Vidisha Madhya Pradesh. Goat Born With Human-Like Face in MP.

Vidisha: प्रकृति के रंग बहुत निराले हैं, उपर वाले ने इस धरती पे एक से एक बढ़ के नजारे दिए हैं, लेकिन सभी चीजों में एक अनुशासन भी है जैसे गुलाब के पेड़ में कमल का फूल नहीं उग सकता, आम के पेड़ में अंगूर नहीं लग सकता वैसे ही जितने भी जीव जंतु है।

उन सभी के अपने खास डीएनए होते हैं, जिसकी वजह से उन से उत्पन्न होने वाली संताने भी उनके जैसी ही होती है अर्थात शेर हमेशा एक शेर को ही जन्म देगा और इंसान हमेशा एक इंसान को ही जन्म देगा परंतु इस प्रकृति में भी कभी-कभी विकार आ जाते हैं, जिसके चलते एक बकरी ने जब बच्चे को जन्म दिया, तो उसकी शक्ल लगभग इंसान जैसी निकली।

कहीं ना कहीं ऐसी घटना होने पर आश्चर्यचकित होना स्वभाविक है, क्योंकि प्रकृति के नियम अनुसार यह संभव नहीं है। आज की स्टोरी इसी पर आधारित है। हम बात करने वाले हैं उस बकरी और उसके इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे की।

यह घटना है भारत देश के मध्य में स्थित मध्य प्रदेश राज्य की

जानकारी के अनुसार तहसील सिरोंज जिला विदिशा (Vidisha) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में रहने वाले नवाब खान अपने घर में ही शौकिया बकरी पालन करते हैं और अभी कुछ दिन पहले उनकी बकरी ने एक बच्चे को जन्म दिया।

सुनने में तो यह सामान्य सी बात है कि बकरी ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन आश्चर्यजनक बात यह निकली कि उस बच्चे का जो चेहरा है, वह लगभग इंसान से मिलता जुलता है।

जी हां बकरी के बच्चे की आंखें नाक और चेहरे का आकार कुछ इस तरीके का है जैसे किसी इंसान के चेहरे में दाढ़ी हो और सफेद बाल लगे हो और जैसे ही यह घटना हुई पूरे गांव में एक सनसनी सी फैल गई कि बकरी ने एक इंसान के बच्चे को जन्म दिया।

डॉ अनुसार इस बीमारी के लक्षण 50000 पशुओं में से किसी एक में पाए जा सकते हैं

दोस्तों जब हम इस घटना की सच्चाई जानने के लिए पशु चिकित्सक के पास गए तो डॉक्टर श्री पवन सिंह जी के अनुसार ये कोई चमत्कार नहीं बल्कि एक बीमारी या विकार है, हालांकि अभी तक बकरियों के मामले में ऐसा नहीं हुआ है यह आमतौर पर बड़े जानवरों की बीमारियां है और इसका नाम भी बहुत कठिन है।

दोस्तों इसे ‘हेड डायस्पेपसिया’ डिसीज के नाम से जाना जाता है और बहुत ही रेयर होते हुए 50 से 60 हजार जानवरों में से किसी एक को होती है। यह बीमारी, इस विकार या बीमारी की मुख्य वजह है।

जानवरों में प्रेगनेंसी के दौरान सही पोषण और कुछ विटामिंस की कमी आना नतीजा जन्म के बाद बच्चे का सर बड़ा हो जाता है या सूजन रहती है एवं इसी के चलते उसका आकार भी बिगड़ सकता है।

लोग गाड़ियां भर भर के आ रहे हैं बकरी के बच्चे को देखने पूरे गांव में मेले जैसा माहौल

आज इंटरनेट की दुनिया में कोई भी खबर आग की तरह फैलती है, जिसे हम वायरल हो ना कहते हैं बिल्कुल वैसा ही हुआ जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चला की खान साहब के यहां किसी बकरी ने इंसान जैसे शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया है, तो पहले तो पूरे मोहल्ले के लोग उमड़ पड़े।

फिर देखते ही देखते पूरे जिले के कई गांव से लोग गाड़ियों में भर-भर कर पहुंचने लगे दोस्तों आलम यह था कि पूरे दिन ऐसा लगा जैसे उस गांव में कोई मेला लगा है, तो इंटरनेट बहुत ही पावरफुल चीज हैं।

इसके यही फायदे हैं कोई भी बात मिनटों में कहीं तक भी पहुंचाई जा सकती है। आज वह बकरी (Human Face Goat) लगभग विदिशा के आसपास के कई जिलों में फेमस हो गई और उस बकरी के बच्चे की फोटो उस एरिया के लगभग हर मोबाइल पर देखी जा सकती है।

आसाम के एक गांव में भी इंसान की शक्ल वाले बकरी के बच्चे का जन्म हुआ था

आपको बताना चाहेंगे कि असम के अंतर्गत आने वाली ढोलाई विधानसभा में एक छोटा सा गांव है। वहां पर भी साल 2021 में एक बकरी ने ऐसे ही इंसान की शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया था।

उसका हुलिया कुछ यूं था की देखने में हुबहू उसका चेहरा एक इंसान की तरह था सिर्फ कान बकरी के थे, उसे देख कर ऐसा लगता था कि किसी इंसान ने बकरी की स्किन वाला मुखौटा पहन लिया है। तो ऐसी घटना है यदा कदा यहां वहां होती रहती है जिसे हम प्रकृति का असंतुलन भी कह सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here