मिलिए दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुये से, 190 साल की उम्र में हर आपदा और घटना का गवाह बना है जोनाथन

0
2389
Jonathan Tortoise
190 year old Jonathan the Tortoise Is the World’s Oldest tortoise. Jonathan became world's oldest tortoise ever at 190 in Saint Helena.

File Free Photo Used

Delhi: एक मनुष्‍य का जीवन अधिकतम 100 सालों तक का माना जाता है। हालांकि कुछ लोग इससे ज्‍यादा भी जीते है। लेकिन हाल ही में हुये सर्वे के हिसाब से इंसान केवल 100 से 110 की उम्र तक ही जिंदा रहता है। इसी तरह पशु पक्षियों में भी सभी कि उम्र अलग-अलग होती है।

कुछ जीव बहुत अधिक सालों तक जीते है, तो कुछ जीव कुछ घंटो में ही मर जाते है। अगर बात कि जाये सबसे अधिक उम्र तक जीवित रहने वाले जीव कि तो पानी में रहने वाले जीव सबसे अधिक उम्र तक जीवित रहते है। उन्‍हीं में से एक जीव कछुआ (Turtles) है जो कि सबसे अधिक उम्र तक जीवित रहने वाला जीव माना जाता है।

करीब 300 वर्ष तक जीवित रह सकता है कछुआ

कछुआ रेप्‍टाइल्‍स प्रजाति का जीव माना जाता है। रेप्‍टाइल्‍स प्रजाति में मगरमच्‍छ, घडियाल और सॉप भी आते है, जो कि रेंगने वाले जन्‍तु होते है। वैसे तो हमने बचपन में कछुए कि बहुत सी कहानियॉं सुनी है, जिसमें से कछुए और खरगोस वाली तो सभी को पता है।

इस कहानी से हमें कछुए कि एक खासियत के बारे में पता लगता है, कि वह बहुत ही धीरे चलता है। इसी तरह पृथ्‍वी में मौजूद हर जीव कि एक अलग विशेषता होती है। कोई तेज दौड़ता है, तो कोई रात में नहीं सोता। उसी प्रकार कछुए की भी विशेषता है, कि वह दुनिया में सबसे अधिक जीवित रहने वाला जीव माना जाता है। एक कछुआ करीब 300 सालों तक जीवित रह सकता है।

कछुए कि विशेषताऍ

कछ़ुए कि बनावट कि बात कि जाये तो, कछुए के ऊपर एक हार्ड खोल होती है। जो कि उसे हर मुसीबत और आपदा से बचाती है। इसके अंदर उसका शरीर सुरक्षित रहता है। इसका अंदर का शरीर काफी सोफ्ट होता है। कछुआ पानी और मिट्टी दोनों में ही रह सकता है। कछुओं को धूप सेकना बहुत पसंद होता है।

कछुआ शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के होते है। शाकाहारी कछुए खाने में फल और सब्जियॉं खाते है। तो वही मांसाहारी कछुए कीड़े मकोड़े खाते है। हालांकि कछुओं कि प्रजाति अब धीरे धीरे कम हो रही है, जिस देख कर हमारे देश में 1989 में कछुआ संरक्षण परियोजना शुरू कि गई। जिसके तहत पहला संरक्षण केन्‍द्र ओडिशा के भीतरकनिका में स्‍थापित किया गया।

जोनाथन जो कि सबसे उम्रदराज कछुआ है

आज हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसे कछुए के बारे में जो कि लगभग 190 साल से इस दुनिया में मौजूद है। यह जानकर आपको हैरानी होगी लेकिन यह सच है, कि ‘जोनाथन’ (Jonathan) नाम का कछुआ जो कि 190 साल का है। वह अब भी इस दुनिया में जीवित है। उसे दुनिया का सबसे बुजुर्ग कछुआ घोषित कर दिया गया है।

इस कछुए ने गिनीज वर्ल्‍ड ऑफ रिकॉर्डस में अपना नाम लिखवा लिया है। जोनाथन नाम के कछुए (Jonathan Tortoise) ने पुराना रिकॉर्ड तोड़ कर यह रिकॉर्ड बनाया है। इसके पहले यह रिकॉर्ड ‘लुई मलाला’ नाम के कछुए के नाम थी। जो कि 188 साल तक जीवित थी। उसकी मृत्‍यू होने के बाद यह खिताब जोनाथन नाम के कछुए को मिल गया है।

190 साल का हो चुका है जोनाथन

अभी हाल ही में 2022 में जोनाथन ने अपना 190 वा जन्‍मदिवस मनाया है। माना जाता है, कि जोनाथन 1832 में पैदा हुआ था। हालांकि कोई भी जोनाथन कि सही उम्र के बारे में नहीं जानता है। लेकिन लोगों ने अपने पूर्वजों से इसके बारे में सुना था। प्रशासन के पास भी इस कछुए से जुडे कोई भी कागजात नहीं है।

जोनाथन 1882 के पहले सेशल्‍स में रहता था। उसके बाद उसे साउथ एटलांटिक आईलैण्‍ड के सेंट हेलेना में लेकर आया गया। जब जोनाथन को हेलेना लेंकर आया गया था। तब वह पूरी तरह से डेवलप हो चुका था और वह उस समय जवान था। कहा जाता है, कि कछुए 50 साल कि उम्र में जवान हो जाते है। इसलिए यह माना जाता है कि वह 1832 में जन्‍मा होगा। हालांकि यह भी हो सकता है कि वह इससे भी ज्‍यादा उम्र का हो।

हेलेना के गवर्नर के घर बीता है अधितम समय

जोनाथन सेंट हेलेना (Saint Helena) का एक स्‍थानीय स्‍टार है। जिसे देखने के लिए बहुत से लोग आते है। जोनाथन को जोनाथन नाम गवर्नर स्‍पेंसर डेविस ने दिया था। जोकि 1932 के समय सेंट हेलेना के गवर्नर थे। आप को बता दे कि सेंट हेलेना पहले बिटिश का हिस्‍सा हुआ करता था। अब यह सेशेल्‍स का हिस्‍सा है।

जब जोनाथन को सेशेल्‍स लाया गया था। तब उसके साथ 3 और कछुए भी लेकर आये गये थे। यह तीनों भी जोनाथन के साथ रहते है। जोनाथन का ज्‍यादातर समय हेलेना के गवर्नर के घर पर बीता। गवर्नर के घर पर प्‍लांटेशन हाउस में जो बगीचा है, वहॉं पर जोनाथन रहते था। जहाँ पर उससे लोग मिलने आते थे।

जोनाथन को इंसानों की कंपनी बहुत पसंद है। उसके तीन दोस्‍तो के नाम डेविड, एमा तथा फ्रेंड है। जोनाथन अपने दोस्‍तों में से एमा से प्रेम करता है। वह अक्‍सर उसके साथ प्रेम करता हुआ देखा जाता है। इसके अलावा वह अपने बाकी दोस्‍तों के साथ भी खेलता है और अपना समय व्‍यतीत करता है।

बहुत से परिवर्तनों का है साक्षी

जोनाथन ने अपने जीवन में दुनिया में बहुत से बदलाव देखे है। जोनाथन की पहली फोटो 1838 में ली गई थी। जोनाथन के होने के बाद कुप्‍यूटर दुनिया में आया था। एफिल टावर भी 1887 में बना और स्‍काई स्‍क्रेपर कि शुरूआत भी 1885 में हुई। जो कि जोनाथन के पैदा होने के बाद हुआ।

फोटो लेने कि शुरूआत 1838 में हुई थी उसी समय में जोनाथन की भी पहली फोटो ली गई थी। इसी तरह बहुत से बदलाव जोनाथन ने अपने जीवन में देखे है और वह उनका गवाह भी है। जोनाथन ने इंसानी जीवन के 2 युग जी चुका है। लेकिन अब वह काफी बुजुर्ग हो चुका है।

जोनाथन को अब दिखाई देना बंद हो चुका है। साथ ही वह चींजे सूंघ भी नही पाता है। जोनाथन अब पहले से बहुत धीमा चलता है और उसका शरीर भी बूढ़ा हो गया है। जोनाथन को खाने में ककड़ी, गाजर, सेब, केला, गौभी और मौसमी फल बहुत पसंद है। उन्‍हें वह बहुत ही चाव से खाता है।

जोनाथन को धूप में रहना बहुत पसंद है। लेकिन गर्मी के दिनों में वह ज्‍यादातर छाव में ही रहता है। अब देखना यह है कि जोनाथन कितने वर्ष तक जीवित रहता है और आगे कितने वर्ल्‍ड रिकॉर्डस बनाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here