सुशांत मामले में कंगना ने नए दावे किये, साबित ना क़र पाने पर पद्मश्री अवार्ड लौटाने का चैलेंज

0
568

Image Credits: Social Media

Manali: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पिछले माह 14 जून को दुनिया छोड़ गए थे। उनके पास से कोई नोट भी नहीं मिला था, इस मामले को खुद खुशी दिखने और बनाते की अनेकल कोशिश की गई है और सबूतों के अभाव में मुंबई पुलिस इस केस को बंद करने वाली है, ऐसी खबर भी मीडिया में आ रही है। इस पर सेलिब्रिटी और सुशांत के फैंस इस बात को नहीं मान रहे की सुशांत खुद ऐसा कदम उठा सकते थे। ये सभी लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

अब लोगो के बयान और आरोपों के आधार पर हर रोज़ नए नए बयान और सुशांत से जुडी बातें सामने आ रही है। सोशल मीडिया में हर हर सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए नए नए ट्रेंड चलाये जा रहे है। देश के प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से तक इस मामले में CBI जाँच की मांग की गई है। सुशांत मामले में अनेक लोगो से पूछताछ है दौर ज़ारी हैं। अब तक 30 से भी ज्यादा लोगों से पूछताछ करने के बाद भी सुशांत सिंह राजपूत केस कोई खास लीड नहीं मिली है।

धाकड़ अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में उन्होंने जो कुछ भी कहा है, यदि वे उसे साबित नहीं कर पाईं तो अपना पद्मश्री अवार्ड लौटा देंगी। उन्होंने यह बात रिपब्लिक टीवी के अर्नब गोस्वामी को दिए इंटरव्यू में कही है। सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद कंगना ने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद और नेपोटिस्म पर फिल्मी दुनिया को घेरा था। उसके अलावा उन्होंने बताया था कि किस तरह मीडिया बाहर से आए लोगों को पॉइंट करती है।

आपको बता दे की कंगना रनौत हालिया वक़्त में मुंबई से दूर अपने घर मनाली में हैं। रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि यदि वह सुशांत सिंह राजपूत मामले पर दिए अपने बयानों को सही साबित नहीं कर सकीं, तो अपना सम्मान पद्मश्री अवार्ड लौटा देंगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुंबई पुलिस ने उन्हें समन भेजा था। वह जाँच टीम का हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार भी थीं।

अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा, “मुंबई पुलिस ने मुझे समन भेजा। मैंने उन्हें बताया कि मैं मनाली में हूँ। वह किसी को भेज कर मेरा बयान दर्ज करा सकते हैं, लेकिन इसके बाद मुझसे किसी ने संपर्क नहीं किया। मैं खुद कहना चाहती हूँ, यदि मैंने कुछ पब्लिक रूप से कहा है और मैं इसे साबित नहीं कर पाती हूँ, तो अपना पद्मश्री अवार्ड लौटा दूँगी।” उन्होंने कहा की वे ऐसी इंसान नहीं है कि बस यूँ ही इतनी बड़ी बात सार्वजनिक रूप से बोल दें।

आपको जानकरी हो की देश के तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम कर चुकी कंगना रनौत को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था। कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत केस पर खुल कर बात की थी। कंगना ने यह भी कहा कि वह खुद कई कलाकारों के निशाने पर थीं। कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ कैम्पेन चलाने वाली कई दिग्गज बॉलीवुड स्टार्स का नाम लिया था। जिसमे कारण जौहर, आदित्य चोपड़ा और महेश भट्ट जैसे लोगों का नाम लिया था।

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए कुल 35 से भी अधिक लोगों की लिस्ट तैयार की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ मुंबई पुलिस शेखर कपूर को भी इस मामले में सामान भेजने वाली थी, लेकिन कुछ समय बाद तय हुआ कि वह अपना बयान व्यक्तिगत रूप से मुंबई पुलिस को भेजेंगे।

भाजपा नेता और देश के जाने माने वकील सुब्रमण्यम स्वामी ने कल ही ट्वीट किया था, ‘मैंने इशकरण को सुशांत सिंह राजपूत के मामले में संभावित सीबीआई जांच या पीआईएल के लिए प्रॉसेस शुरू करने के लिए कहा है।’ स्वामी ने अपने ट्वीट में बताया कि इशकरण सिंह भंडारी संभावित सीबीआई जांच की मांग और पीआईएल फाइल करने के कार्य के लिए डेटा एकत्र करेंगे।

सुशांत मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत, रूपा गांगुली और अभिनता शेखर सुमन लगातार आवाज़ उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। अब सुशांत मामले में भाजपा से राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी मैदान में आ गए है। उन्होंने सुशांत मामले में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान की चुप्पी पर सवाल उठाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here