
Images Credits: Twitter(@UPNBT)
Gorakhpur/Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में नए नए झंडे गाड़ रहा है। चाहे विदेशों से कंपनियों को उत्तर प्रदेश लाना हो, चाहे प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना हो। CM योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में शेरनी दस्ता को हरी झंडी दिखाकर शहर और देहात की सुरक्षा यात्रा पर भेज दिया। यूपी पुलिस का यह दस्ता संकट के समय तुरंत मदद के लिए उपस्थित होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात गोरखनाथ मंदिर परिसर से UP Police के शेरनी दस्ते को हरी झंडी दिखाई। गोरखनाथ मंदिर से होते हुए यह शेरनी दस्ता गोरखपुर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पुलिस लाइन परिसर में पहुंचा। अब जिले के अन्न थाना क्षेत्रों में शेरनी दस्ते की सेवा जनता को मिल सकेगी। इसे महिला सुरक्षा के लिए एक कारगर कदम मन जा रहा है। इससे महिलाओं के विरुद्ध कई गतिविधियां को रोकने में मदत मिलेगी।
आपको बता दे की इस शेरनी दस्ते में 100 महिला पुलिस कर्मी हैं, हालाँकि उनकी हौसला अफ़ज़ाई के लिए इस रैली में 100 पुरुष पुलिस कर्मियों को भी शामिल गया था। शेरनी दस्ते की रैली के लिए स्कूटियों को सुबह 9 बजे गुब्बारे से सजा कर जमाया गया था। उसके बाद 10 बजे शेरनी दस्ते के शामिल लोग एक एक स्कूटि पर बैठकर मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलने की प्रतीक्षा करने लगे। फिर मुख्यमंत्री योगी ने हरी झंडी दिखाकर उन्हें शुभकामनाये दी।
मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह जिस शेरनी दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, उसका नेतृत्व महिला आरक्षी आरती मिश्रा व जया रंजन यादव ने किया। दस्ते के नेतृत्व से वह गौरान्वित महसूस कर रही हैं। उनका कहना है कि इससे भी अधिक गौरवशाली यह रहा कि उनके दस्ते को स्वयं मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
गोरखपुर पुलिस का शेरनी दस्ता तैयार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिखाई हरी झंडी, शहरों से लेकर कस्बों की सड़कों पर गश्त लगाएगा शेरनी दस्ता।@myogiadityanath @myogioffice @gorakhpurpolice @diggorakhpur @adgzonegkr pic.twitter.com/07tbVm9nnW
— NBT Uttar Pradesh (@UPNBT) July 6, 2020
शेरनी दस्ते में शामिल होने को लेकर सभी महिला पुलिस कर्मियों को बहुत खुश और उत्साहित देखा गया। सुबह कार्यक्रम स्थल पर महिला पुलिस कर्मी पहुंची तो वे बहुत खुश नज़र आई। लोगो ला कहना है की इससे होने वाले गलत कामों में कही जरूर आएगी हीरो मोटोकार्प द्वारा पुलिस विभाग को सौंपी गई 100 स्कूटियों में जीपीएस सिस्टम, सायरन, फ्लैश लाइट, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, पेपर स्प्रे आदि लैस है।
देवाधिदेव महादेव के परम प्रिय पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की देशवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान शंकर जी से प्रार्थना है कि हम सभी पर उनकी कृपा सदा-सर्वदा बनी रहे।
भगवान भोलेनाथ जी की कृपा से 'कोरोना' का नाश हो, मानवता का उत्थान हो।
ॐ नमः शिवाय। pic.twitter.com/EvGvR9vJ4H
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 6, 2020
इससे पहले आज सावन के पवित्र महीने का पहला सोमवार रहा है, इस मौके पर देश भर के शिव मंदिरों में भक्त भगवान महादेव की पूजा कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए खास विधि विधान तय किए गए हैं। इस मौके पर UP के CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री योगी सुबह ही गोरखपुर स्थित मानसरोवर मंदिर पहुंचे और भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक किया।



