अभिनेता ‘सुशांत सिंह राजपूत’ ने मुंबई के अपने घर पर अपने प्राण त्याग दिए, उठाया यह कदम

0
564

Image Credits: DD News on Twitter

Mumbai/Maharashtra: आज देश और बॉलीवुड के लिए बहुत ही शॉकिंग (Shocking) खबर आई है। कभी धोनी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब नहीं रहे। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Bollywoord Actor Sushant Singh Rajput) ने स्वयं ही अपने प्राण ले लिए है। बिहार स्थित पूर्णिया के निवासी सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित बांद्रा में अपने घर में खुदखुशी की है। आपको बता दे की सुशांत सिंह राजपूत ने ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के डेली सोप में काम किया था और फिर बाद में एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से उनको खासी पहचान मिली।

इसके बाद सुशांत को फिल्में भी मिलने लगीं थी। इसके बाद ‘काय पो छे’ में सुशांत मुख्य अभिनेता में रहे थे और उनके अभिनय की हर तरफ प्रसंशा भी हुई थी। इसके बाद सुशांत ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के भी जाम कर चुके है। सुशांत सिंह राजपूत ने घर पर फंदे से लटककर जान दे दी। सुशांत सिंह राजपूत हाल ही में फिल्म केदारनाथ में नजर आए थे।

इसके बाद सुशांत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. दूसरी बार सुशांत ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में भी उनका रोल निभाया था। मीडिया की कहबर के मुताबिक़ सुशांत के घर में काम करने वाले एक शख्स ने पुलिस को फोन कर के इसकी जानकारी दी है। अभी यह पता नहीं लग पाया है की सुशांत सिंह ने ऐसा कदम क्यों उठाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here