शोयब अख्तर ने जो बयान दिया, उसने भारतीयों दर्शकों का दिल जीत लिया: Ek Number

0
524

Delhi: आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले इंडिया VS न्यूज़ीलैंड के मैच की टिकट पर शोयब अख्तर ने (Shoaib Akhtar) जो बयान दिया, वह भारतीयों को खुश और पाकिस्तानी दर्शकों को निराश कर रहा है।

पाकिस्तान के सेमीफाइनल में न पहुचने के कारण पाकिस्तानी फैन्स के साथ पाकिस्तानी क्रिकेटर भी नाखुश है। इस बात को लेकर पाकिस्‍तान के तूफानी गेंदबाज रहे शोएब अख्‍तर ने बोला है कि इंडिया टीम का मैच देखने के लिए स्‍टेडियम के सारे टिकट इंडियन Fans ले लेते हैं। वह किसी और को लेने का मौका भी नहीं देते हैं।

वह इतनी संख्या में स्‍टेडियम मैच देखने जाते हैं कि जगह हाउस फुल हो जाती हैं। सूत्रों की खबरो के अनुसार वर्ल्‍ड कप 2019 के सेमीफाइनल मैच के 2 दिन पहले ही सभी टिकट सेल हो चुकी है। सेमीफाइनल को लेकर इतना उत्साह है इंडियन फैन्स में कई मैच के 2 दिन पहले ही टिकट समाप्त हो गई है।

ये इंग्‍लैंड और वेल्‍स में 12वां World Cup होने जा रहा है। सेमीफाइनल मैच 9 जुलाई से प्रारम्भ होने वाला हैं। सबसे प्रथम मैच India और New Zealand के बीच मैनचेस्‍टर के ऐतिहासिक ओल्‍ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान पर होगा।

इस अहम मुकाबले की सभी टिकट पहले से ही सोल्ड आउट हो चुकी है।ICC ने क्रिकेट world cup ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर टीम India के कैप्टन विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कैप्टन केन विलियमसन का पिक्चर Share करते हुए कहा है “कृप्या ध्यान दें, मंगलवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत और न्यूजीलैंड (IND v NZ) के बीच होने वाले वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल के लिए अभी कोई टिकट उपलब्ध नहीं हैं।”

स्‍टेडियम की सभी सीटें फुल होने के बात को लेकर पाकिस्‍तान के बड़े क्रिकेटर और राव‍लपिंडी एक्‍सप्रेस के नाम से फेमस शोएब अख्‍तर ने अपने Social Media Account पर डाले गए Video में बताया है, कि Indian Cricket Fans किसी और को टिकट खरीदने का मौका ही नहीं देते हैं।

उन्‍होंने ये भी बताया कि India टीम का समर्थन करने के लिए Indian Cricket Fans बड़ी संख्या में स्‍टेडियम में चीयरप करने जाते है।यही सबसे बड़ा कारण है कि मैच की टिकट पहले से ही बिक जाती है।

पूर्व मशहूर गेंदबाज शोएब अख्‍तर ने बोला कि पहले सेमीफाइन मैच में ओल्‍ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड भगवा रंग में रंगी जर्सी के साथ मैदान उतरेगे। उन्‍होंने ये भी बताया कि इंडियन सपोर्टर बड़ी तादात में अपनी टीम का अहम मुकाबला का मजा लेने पहुंचते हैं।

इसके अतिरिक्त शोएब अख्‍तर ने बोला कि भारत चाहता था, कि उसका सेमीफाइनल मैच न्‍यूजीलैंड से हो और ऐसा ही हुआ है। उन्‍होंने अपने इसारे में ये बात भी कह डाली की ओस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के फाइनल मुकाबला नही हो पायेगा। विश्व के लोग फाइनल मैच में ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड को खेलते देखना चाहते थे, लेकिन अब ऐसा संभव नही दिख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here