क्रिकेट फैन चारुलता पटेल को विराट कोहली लाये क्रिकेट देखने और लेटर में क्या लिखा? जानें

0
395

Photo & Info Credits: Twitter

भारतीय टीम की सुपर डुपर फैन दादी-नानी चारुलता (Charulata Patel 87) को किया वादा, Team India कप्‍तान विराट कोहली ने पूरा किया है। 87 साल की बुजुर्ग महिला चारुलता शनिवार को भारत और श्रीलंका का मैच लीड्स के हेडिंग्‍ले क्रिकेट ग्राउंड पर मैच देखने पहुंची।

बांग्‍लाादेश के विरुद्ध पिछले मैच में भारतीय टीम का सपोर्ट करने पहुंची चारुलता को विराट कोहली ने वादा किया था, कि टिकट न मिलने पर वो उन्हें टिकट उपलब्‍ध कराएंगे। विराट कोहली ने दादी से किया वादा निभाया। इंग्‍लैंड और वेल्‍स में चल रहे World Cup में जोरदार प्रदर्शन कर रही इंडिया टीम के साथ विश्व के क्रिकेटर प्रेमियों की दुआएं साथ हैं।

इंडिया और बांग्‍लादेश के मैच के समय एक बुजुर्ग महिला इंडिया टीम की जीत के लिए दुआ करते हुए स्‍टेडियम में नजर आई थीं।व्हीलचेयर में बैठकर बुजुर्ग महिला इंडिया टीम को सपोर्ट करने पहुची जिसको देख सभी हैरान रह गए बुजुर्ग महिला की उम्र 87 वर्ष की है। वर्ल्ड cup का खुमार बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मे छाया हुआ है।हर कोई मैच का दीवाना है।

87 साल की चारुलता पटेल भारतीय टीम को चियरअप करने स्टेडियम पहुंची थीं। तंजानिया में जन्म लिया। भारतीय मूल की चारुलता पटेल अब लंदन में अपना जीवनयापन कर रही हैं और अब क्रिकेट ही उनका जीवन जीने का मकसद बन गया है।

इंडिया और बांग्लादेश मैच के बाद इंडिया कप्‍तान विराट कोहली चारुलता पटेल से मिलने पहुचे। चारुलता ने कहा था कि वह क्रिकेट की बचपन से बहुत बड़ी फैंन हैं। इंडिया का एक भी मैच देखना नहीं छोड़ती हैं। इंडिया टीम की सुपर डुपर फैन चारुलता से कैप्टन विराट कोहली ने सभी मैचों के टिकट उनको दिलवा दिए है।


इसके अतिरिक्त विराट कोहली ने एक चिट्ठी लिखकर चारुलता को शुक्रिया अदा किया है। BCCI ने सोशल मीडिया पर Post Share करते हुए कहा है कि इंडिया टीम के कप्‍तान विराट कोहली ने सुपर डुपर फैन चारुलता को दिया वादा पूरा कर दिया है।


इसके अतिरिक्त BCCI ने हेडिंग्‍ले में इंडिया का मैच देखते हुए चारुलता की फ़ोटो शेयर की है। इसके अतिरिक्त विराट कोहली की चारुलता को लिखी चिट्ठी भी Share की है। इसमें चारुलता अपनी बेटी के साथ मैच का मजा लेती दिखाई रही हैं।

आपको बता दें की दादी चारुलता को अब पूरा भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया जानने लगी है और चारुलता दादी अब भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप में बहुत लुक्की भी समझी जा रही है। ऐसे में अब चारुलता पटेल दादी के भारत के सभी क्रिकेट मैचों में दिखने ही पूरी उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here