Photo Credits: IANS
Kashmir: हंदवारा की घटना के बाद आज कश्मीर घाटी से बहुत ही दी खबर आ रही है। जम्मू कश्मीर के डेडा में भारतीय सुरक्षाबलों को एक आतंकी को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। बता दे की मंगलवार को कश्मीर के डेडा में सुबह लगभग 5 बजे सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसी के चलते सुरक्षाबलों को यह कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक फरार देह्सतगर्द को पकड़ लिया है।
पकडे गए दहशतगर्द की पहचान तनवीर अहमद मलिक के रूप में हुई है। आपको बता दे की सुरक्षाबलों को इस दहशतगर्द की तलाश लम्बे समय से थी। मीडिया में आई खबर के मुताबिक़ तनतना गुंदना डोडा का रहने वाले तनवीर अहमद मलिक से पूछताछ की जा रही है। वह संगठन के लिए क्या काम कर रहा था और उसमे मकसद क्या था। इसके अलावा डोडा में जैश सहित अन्य संगठनों के नेटवर्क का विस्तार कहाँ-कहाँ है, इस बारे में पूछा जा रहा है।
खबर मिल रही है की तनवीर के साथ ही उसके बहनोई और 3 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी से पूछताछ ज़ारी है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक़ पुलिस को आज सुबह 6 बजे के करीब खुफिया जानकारी मिली कि तनवीर को तनतना गाँव में देखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस और सेना की जॉइंट टीम तनतना पहुँची और गाँव की घेराबंदी कर तलाश शुरू कर दी। फिर इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने 7 बजे के आसपास उसे खोजकर गिरफ्तार कर लिया।
मीडिया खबर के अनुसार तनवीर के पास से एक चाइनीज पिस्तौल और 10 राउंड भी जप्त हुए हैं। पुलिस का कहना है कि तनवीर फरवरी से फरार है। इसके पहले भी सुरक्षाबलों को उसकी तलाश थी, परन्तु वह फरार हो गया था। इसके बाद भी तनवीर की तलाश ज़ारी थी।
A joint team of the police and #Army apprehended a man for his alleged links with terrorists from #Doda in the #Jammu region on Tuesday morning, defence sources said.
A pistol was recovered from him, sources added.
Photo: IANS pic.twitter.com/isVU3YLOIF
— IANS (@ians_india) May 5, 2020
News Agency IANS posed that A joint team of the police and Army apprehended a man from Doda in the Jammu region. Tanvir Ahmad Malik had been missing for the last couple of months and was arrested from the Tantra area of Doda on the basis of intelligence input, sources said.
पुलिस का कहना है कि उन्हें पहले ही इस बात की जानकारी मिल गई थी कि तनतना में रहने वाला तनवीर पिछले कई महीनों से जैश के लिए काम कर रहा है। इससे पहले कि पुलिस उस तक पहुँचती वह घर से फरार हो गया था। फिर जानकारी लगी की वह हिजबुल मुजाहिदीन के साथ जा मिला है और संगठन के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम दे रहा है। तनवीर का पकड़ा जाना बहुत बड़ी सफलता है। उससे पूछताछ की जा रही है।
ऐसी खबर है की तनवीर अहमद से डोडा, किश्तवाड़ और अन्न इलाकों में सक्रिय नेटवर्क के बारे में पता चल सकता है। इन जिलों में कौन सा संगठन काम कर रहा है, कौन लोग ओवरग्राउंड वर्कर के तौर पर उनके लिए काम कर रहे हैं, यह जानकारी मिलने की उम्मीद है। तनवीर का पकड़ा जाना भारतीय सुरक्षाबलों की बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। वह कई राज़ खोल सकता है जिससे घाटी की वारदातों में लगाम लग सके।



