Photo Credits: IANS
अभी भारत समेत पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जंग कर रही है। वही भारत देश के दुश्मनो और दहशतगर्दों से देश और जनता को बचाने में भी लगा हुआ है। अब विश्व के सबसे बड़े आतंकी सरगना ने भी भारत को चुनौती देते हुए बयान दिया और अपने मनसूबे दर्शा दिए। अपने मिलिटेंट्स को कश्मीर में भारत के खिलाफ दहशतगर्दी फैलाने के लिए उकसाने वाला अल-कायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी ने अब भारतीय मुसलमानों से जिहाद में जुड़ने की अपील की है।
आपको बता दे की यमन से संचालित अल कायदा विश्व स्तर पर प्रतिबंधित संघठन है। अभी इसका सरगना अल ज़वाहिरी (Al Zawahiri) है। ज़वाहिरी के पहले इस संगठन का आका लादेन था। अब ज़वाहिरी ने सोमवार को अपना बयान जारी किया है। इस बयान में अलकायदा ने भारत पर बेतुका आरोप लगते हुए भारतीय मुस्लिमों उकसाने और अपनी बातों में फ़साने की कोशिश की है।
अलकायदा द्वारा भारत पर बेतुका बयान देते हुए कहा गया की भारत सरकार ने मुस्लिमों के खिलाफ कई कदम उठाए हैं। इसलिए अब भारतीय मुस्लिमों को इकट्ठा होना चाहिए और असला इकट्ठा करके जिहाद करना चाहिए। यह बयान वह कह रहा, जो पूरे विश्व में मोस्ट वांटेड है। कुछ भारतीय सोशल मीडिया यूजर इस बयान पर हंस भी रहे हैं।
इस वांटेड संघठन अलकायदा का ये बयान ऐसे वक़्त आया है, जब कुवैत सरकार के इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) और कई अरब कार्यकर्ताओं ने भारत को मुसलमानों के खिलाफ बोला। इसके अलावा भारत में भी कट्टरपंथियों विपक्षी दलों वामपंथियों और मीडिया की एक ब्रिगट ने देश में इस्लामोफोबिया पर लगातार सोशल मीडिया कंपेंन चलाई और ऐसा मनघडंत माहोल बनाया।
अभी हाल ही में अरब देशों की तरफ से भारत को लेकर ऐसा माहोल पाकिस्तानी प्रोपगेंडे के बाद बनाया गया था। ठीक ऐसा ही काम नागरिकता संशोधन कानून CAA और कश्मीर में धरा 370 हटने के बाद भारत के ख़िलाफ़ किया गया था। अभी भारत पर यह माहोल तबलीगी जमातियों की आलोचना बनाया जा रहा है। बता दे की तबलीगी जमातियों पर देश में कोरोना संक्रमण फैलाने का आरोप है।
Almost a year after its chief Ayman al-Zawahiri asked militants in #Kashmir to step up terror attacks against #India, #AlQaeda on Monday urged #IndianMuslims to join the Islamist jihad. pic.twitter.com/4AqMUtBYBr
— IANS (@ians_india) May 4, 2020
आपको बता दे की इससे पहले भी अयमान अल जवाहिरी ने लास्ट ईयर कश्मीर को लेकर एक वीडियो ज़ारी की थी। वीडियो में सरगना अल जवाहिरी भारत के खिलाफ जहर उगलते देखा गया था और अपने संदेश में उसने कश्मीर घाटी के अपने मिलिटेंट्स की तारीफों के पूल बनाये थे। अब अभी के नए वीडियो में अल जवाहिरी ने कश्मीर को लेकर भारत को बेतुकी चेतावनी दी है।
जवाहिरी ने ‘Dont Forget Kashmir’ नाम से एक संदेश जारी कर घाटी के दहशतगर्दों का गुणगान भी किया। उस वीडियो में सरगना ज़वाहिरी ने कश्मीर के मिनिटेंट्स से कहा था कि वे भारतीय सेना और सरकार लगातार निशाना बनाते रहे ताकि भारत की अर्थव्यवस्था कमजोर हो सके। अभी भी कश्मीर में लगातार तीन दिन से भारतीय सेना को पॉइंट करके ऐसी शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया गया है। अब जवाहिरी का यह बयान फिरसे आया जाँच और कड़ी कार्यवाही करने को कह रहा है। भारत इस पर कुछ कड़े कदम उठा सकता है।



