500 जमातीयों के मोबाइल बंद और 200 गायब हुये, सूचना देने वाले को इतने रुपए इनाम मिलेगा

0
426

Presentation Photo

Lucknow, Uttar Pradesh: भारत में दिनों दिन बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या के बीच दिल्ली के तब्लीग़ी मरकज से निकल कर हर जगह फैले जमाती सभी राज्य सरकारों के लिए आफत बने हुए हैं। तो अब उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस ने जमातियों को खोजने के लिए दिन-रात एक किया हुआ है। इस दौरान उत्तरप्रदेश के लखनऊ से अचानक रहस्यमई तरीके से ग़ायब हुए 200 जमातियों ने योगी सरकार के हाँथ पांव फुला दिए है।

मीडिया और अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक अब तक लखनऊ शहर में रह रहे 200 से अधिक जमाती पिछले 1-2 दिनों के अंदर अचानक से गायब हो गए हैं। इस जानकारी का बता तब चला, जब उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस की क्राइम ब्रांच कोरोना के संकट से उभरने के लिए प्रदेश में जमातियों की तलाश में सर्च अभियान चलाए हुए है।

Tablighi Jamaati Corona
Demo Image

उत्तर प्रदेश की क्राइम ब्रांच ने लखनऊ में रहने वाले जमातियों का पता लगाने के लिए 700 से अधिक मोबाईल नंबरों को सर्विलांस पर लगा रखा था। अब इनमें से 200 से अधिक जमातियों के नंबर अचानक से बंद जा रहे हैं। इतना ही नहीं, इन जमातियों के सम्पर्क में रहे करीब 300 लोगों ने भी अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं।

नए नंबर लेकर उनका इस्तेमाल शुरू कर दिया हो

अब खबर आई है की पुलिस को अंदेशा है कि इन जमातियों ने हो सकता है की नए नंबर लेकर उनका इस्तेमाल शुरू कर दिया हो। यह भी सामने आ रहा है कि कुछ लोगों ने पुराने लखनऊ में अपने पहचान वालों की दुकान से नए मोबाइल ले लिए हैं। पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने खुलासा किया कि जब कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने जमाती और उनके परिवारजनों से पूछताछ शुरू की तो कई जमातियों ने लोकेशन को लेकर झूठ भी बोला था। इतना ही नहीं, कई जमातियों ने तो पुलिस के सवालों के सही जवाब भी नहीं दिए। इसके बाद पुलिस ने जब पूछताछ बढ़ा दी तो क्वारंटीन किए जाने के डर से ये लोग अपने नंबरों को बंद करने लगे।

corona jamaati
Demo Image

अखबार की खबर के अनुसार लखनऊ के कैसरबाग, सदर, वजीरगंज, मड़ियांव, सआदतगंज, गोमती नगर समेत कई क्षेत्र में रहने वाले जमातियों में से अधिकतर ने दिल्ली की जमात में हिस्सा लिया था। अब क्राइम ब्रांच के साथ एसटीएफ की टीम कुछ नए नम्बरों को सर्विलांस पर लेकर गायब हुए जमातियों के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है।

पुलिस टीम जमातियों के परिवार के सम्पर्क में है

पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने मीडिया में बताया कि जमातियों का पूरा चिट्ठा मिल गया है। कुछ जानकारी और मिलना शेष है। दिल्ली में हुई जमात में शामिल होने गए लखनऊ के 18 लोग अभी वहीं क्वारंटीन है। पुलिस टीम जमातियों के परिवारजनों के सम्पर्क में है। यह मॉनिटरिंग लगातार हो रही है कि दिल्ली से कोई जमाती यहाँ आ तो नहीं गया है।

दिल्ली मरकज में बड़ी संख्या में पाए गए जमातियों के बाद उत्तर प्रदेश में की गई छापेमारी के दौरान लखनऊ के काकोरी, गोमतीनगर और कैसरबाग स्थित मस्जिदों से 24 विदेशी नागरिकों को निकाला गया था। ये सभी विदेशी जमाती तभी दिल्ली की जमात में शामिल होकर लखनऊ वापस लौटे थे।

इस मामले के बाद पुलिस द्वारा छापेमारी की कार्यवाही में मिले सभी जमातियों को पुलिस ने क्वारंटाइन कराया था, जिनमें से कई जमाती कोरोना पॉजीटिव भी मिले थे। आजमगढ़ की पुलिस ने जमातियों का पता बताने पर 5000 रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। अब देश के लिए आफत बन चुकी जमाती ब्रिगेट को पुलिस किसी भी कीमत पर खोजने में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here