Presentation Image
Delhi: कोरोना वायरस संक्रमण की महामारी की रोकथाम के लिए भारत और पूरी दुनिया में इतनी भर्षक कोशिशें हो रही है और लॉक डाउन भी किया था है, किन्तु एक अन्न देश में 51 मरीज ठीक होने के बाद दोबारा से पॉजिटिव मिले हैं। साउथ कोरिया ने कोरोना वायरस शुरू होते समय ही बड़ी संख्या में लोगों की जाँच की थी। इसकी वजह से देश में कोरोना पर बहुत हद तक कण्ट्रोल हो गया है। परन्तु अब 51 मरीजों के दोबारा पॉजिटिव आने पर न सिर्फ साउथ कोरिया बल्कि पूरी दुनिया की परेशानी और भी बढ़ गई हैं।
विदेशी मीडिया डेली मेल की न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार, साउथ कोरिया के डैगु स्थान में कोरोना वायरस से पॉजिटिव मिले लोगों को क्वारनटीन किया गया था। किन्तु टेस्ट रिजल्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें क्वारनटीन से जाने दिया गया था। लेकिन कुछ ही दिन बाद इनमे से 51 लोग दोबारा पॉजिटिव मिले है। मतलब कोरोना ठीक होने के बाद फिर से रिपीट हो रहा है।
साउथ कोरिया के स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि कोरोना वायरस इंसानों के भीतर ऐसी जगह छिप जाता है, जिसका पता लगाना अभी नामुमकिन है। साउथ कोरिया में COVID19 संक्रमित लोगों की संख्या लगभग 10310 है। वहीं 193 लोगों के कोरोना के चलते प्राण जा चुके है।
मीडिया खबर के मुताबिक साउथ कोरिया के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (KCDC) का कहना है कि ऐसा मालूम होता है कि कोरोना मरीज दोबारा संक्रमित नहीं हुआ बल्कि COVID19 वायरस फिर से एक्टिव हो गया है। यह पूरे विश्व के लिए बहुत चिंता का विषय है।
अमरीका में कोरोना वायरस से एक दिन में मंगलवार को अब तक की सबसे ज़्यादा तादाद में जान गई हैं। मंगलवार को 1800 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही अमरीका में कोरोना वायरस से प्राण जाने की कुल संख्या 13 हज़ार के लगभग पहुंच गई है। अमरीका में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले तीन लाख 98000 हो गए हैं। अमरीका में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या दुनिया के किसी भी देश से अधिक है। दुनिया में भर में कोरोना के संक्रमण के कुल मामले 14 लाख हो गए हैं।
आपको बता दें की भारत में टोटल लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 60, दिल्ली में 51, मध्यप्रदेश में 16, आंध्र प्रदेश में 15, कर्नाटक में 6 और राजस्थान में 5 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। पुणे में 24 घंटे में 5 लोगों के प्राण चले गए। आज इंदौर में एक के प्राण गए है।
India recorded 773 #coronavirus positive cases and 32 deaths in the past twenty-four hours, according to the Union Health Ministry (@MoHFW_INDIA) on Wednesday.
India's total count of corona positive cases stands at 5,194 with total deaths at 149.#COVID #Covid_19india pic.twitter.com/Jbckm95zg3
— IANS (@ians_india) April 8, 2020
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 773 नए कोरोना मामले सामने आए हैं और 32 लोगों के प्राण गए है। इसी के साथ देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 5194 हो गई। जिसमें से 4643 सक्रिय हैं, 402 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 149 लोगों की जान भी जसा चुकी है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए राज्य के 15 ज़िलों में हॉटस्पॉट माने गए इलाकों को पूरी तरह सील करने का फ़ैसला किया है। ये इलाके आगामी 15 अप्रैल तक सील रहेंगे। उत्तर प्रदेश में तब्लीग़ी जमातियों के कारण कोरोना का संकट और अधिक बढ़ गया है।
उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया है की उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या फिलहाल 343 है। राज्य के 15 ज़िलों में डीएम और एसपी ने हॉटस्पॉट्स की पहचान की है। इन इलाकों पर पूरी तरह सख़्ती बरती जाएगी। यहां लॉकडाउन का मतलब लॉकडाउन होगा। यहां कोई व्यक्ति जा नहीं पाएगा।






