यहाँ फल बेचने वाला लड़का केले में थूक लगाकर बेच रहा था, पुलिस ने पकड़कर आइसोलेशन में डाला

0
569

Presentation Photo

Mathura, Uttar Pradesh: कोरोना वायरस COVID-19 के ज़बरदस्त खौफ के बीच उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक मामला सामने आया है। मथुरा स्थित जन्मभूमि लिंक मार्ग पर फ्लाईओवर के पास केले बेचने वाले लड़के को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उस लड़के पर आरोप है कि वह केलों को थूक लगाकर बेच रहा था। सोमवार को इसकी जानकरी लगते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती कराया। युवक की जांच कराकर सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। आपको बता दें की सोमवार को कृष्णानगर पुलिस को लोगों ने सूचना दी कि मथुरा फ्लाईओवर के पास एक युवक थूक लगाकर केले बेच रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया।

पुलिस की तत्काल जानकारी पर पहुंची डाक्टरों की टीम ने उस लड़के को जिला अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती करा दिया। उसके सैंपल लेकर जांच को भेज दिए गए हैं। मीडिया में आई खबर के अनुसार कृष्णानगर पुलिस चौकी प्रभारी हरेंद्र मालिक ने बताया कि केले बेचने वाला युवक मेवाती मोहल्ला, मस्जिद के पास डीगगेट का निवासी है। फिलहाल उसकी करतूत को देखते हुए तस्करा डलवा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अगला कोई कदम उठाएगी।

सोमवार को मथुरा में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें शामली का रहने वाला तब्लीग़ी जमाती है, जो ओल गांव की मस्जिद में रुका था। दूसरी महिला है, जो आगरा की रहने वाली है और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। अब मथुरा में भी पुलिस और प्रशासन के हाँथ पांव फूल गए है और वो अधिक चौकन्ने हो गए हैं।

Corona Virus Update

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार भारत में कुल 4421 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है और पिछले 24 घंटे में 354 नए कोरोना केस आये हैं और 8 लोगो ने अपने प्राण खो दिए हैं। महाराष्ट्र के पुणे में तीन लोगों के प्राण चले गए है। तीनों कोरोना पॉजिटिव थे। इसी के साथ पुणे में आंकड़ा आठ पहुंच गया है।

कर्नाटक सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 12 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले 175 हो गए हैं जिनमें 25 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है और कोरोना से अब तक 4 लोगों के प्राण चले गए है।

आज राजस्थान में 27, महाराष्ट्र में 23, गुजरात में 19, हरियाणा में 16, मध्यप्रदेश में 12, कर्नाटक में 12 मामले सामने आए। गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन और जरूरी सामान की स्थिति को लेकर व्यापक समीक्षा की है। इस दौरान निर्देश दिए गए हैं कि कालाबाजारी न होने दी जाए।

भारतीय रेलवे ने 2,500 डिब्बों में 40,000 आइसोलेशन बेड तैयार किए हैं। कोरोना के इलाज के बाद अब तक 326 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक देश में कोरोना के कुल 4,421 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें पिछले 24 घंटों में 354 मामले शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here