चीन ने अपने दोस्त पाकिस्तान को अंडरवेयर से बने मास्क सप्लाई किये, पाक मीडिया गरम हुआ: VIDEO

0
1392

Presentation Photo

Delhi: इस वक़्त पड़ोसी देश पाकिस्तान भी कोरोना वायरस की ज़बरदस्त चपेट में है। कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे पाकिस्तान के साथ उसके मसीहा मित्र देश चीन ने मदत ने नाम पर मज़ाक किया है। जनकारी हो की चीन ने पाकिस्तान को मेडिकल सप्लाई भेजने का वादा किया था और जब चीन से आए सामानों को खोलकर देखा गया, तो पता चला कि N-95 मास्क की जगह अंडरवेयर से बने मास्क पाकिस्तान को थमा दिए गए हैं।

यूरोप के कई देशों ने भी इससे पहले शिकायत की थी कि चीन से भेजे गए मास्क और किट खराब गुणवत्ता के हैं। स्पेन और नीदरलैंड्स ने तो मेडिकल सप्लाई वापस करने का भी फैसला कर लिया। चीन में कोरोना के नाम पर खराब और सस्ता सामान और किट बेचने का आरोप लगा है।

https://twitter.com/mateen_tareen/status/1245288774499794944

चीन ने हाल ही में पाकिस्तान से वादा किया था कि वह उसे N-95 मास्क भेजेगा। पाकिस्तान पीएम इमरान खान हमेशा ही कोरोना वायरस से लड़ने की तैयारियों को लेकर अपने बयानों में चीन का नाम लेने से बाज़ नहीं आते हैं, किन्तु इमरान को यह चीनी गुणगान अब बहुत बॉस देने वाला है। पाक मीडिया के मुताबिक, जब चीन से मेडिकल सप्लाई पाकिस्तान पहुंची, तो मेडिकल स्टाफ उसे खोल कर चकित रह गया क्योंकि ये अंडरवेयर से बने मास्क थे। हैरानी की बात यह है कि सिंध की प्रांतीय सरकार ने बिना जांच किए ही अस्पतालों में ये मास्क भी भेज दिए।

जब खबर आई थी की चीन ने स्वयं मेडिकल सप्लाई भेजने के लिए गिलगित-बाल्टिस्तान से लगी सीमा को खोलने का अनुरोध किया था और चीनी दूतावास ने पाक विदेश मंत्रालय के नाम Letter में कहा था कि शिजियांग उइगुर क्षेत्र पाकिस्तान को मेडिकल सप्लाई भेजना चाहता है। इस ऑफर पर पाकिस्तान गदगद हो गया था और अब उसे समाज आ रहा है की उसके साथ प्रैंक किया गया है।

China promised to send top quality N-95 masks to Pakistan. When the consignment landed, Pakistanis found that China had sent masks made of underwear. Pakistani anchor says “China ne Choona laga diya” China Prank with Pakistan.

खबर के अनुसार चीन इस वक़्त पाकिस्तान को 2 लाख सामान्य मास्क, दो हजार N-95 मास्क, 5 वेंटिलेटर और 2 हजार टेस्टिंग किट भेजेगा। अभी हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि मास्क के अलावा किसी अन्य मेडिकल सप्लाई में कोई डिफाल्ट है। इस पर पाकिस्तान मीडिया ने तो अपनी भड़ास निकालनी चालू कर दी है।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या आज बढ़कर 2,708 हो गई। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इसका आंकड़ा 1000 के पार हो गया है। पाकिस्तान में पंजाब के अलावा सिंध में 839, खैबर पख्तूनख्वा में 343, बलूचिस्तान में 175, गिलगित-बाल्तिस्तान में 193, इस्लामाबाद में 75, पाक के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में 11 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। नेशनल हेल्थ सर्विसेज’ के अनुसार कोरोना के चलते अब तक 40 लोगों के प्राण जा चुके है। पाक में 140 लोग इसके संक्रमण के बाद ठीक हो गए हैं।

पाकिस्तान में पहले कोरोना वायरस को नज़रअंदाज़ किया गया था। पाकिस्तान में कोरोना पर जमकर मेमे और मज़ाक बनाये गए थे। अब पाकिस्तान में कोरोना पैर पसार चुका है और इमरान खान सर्कार ने भी बोल दिया था की वो कोरोना की रोकथाम में असहाये है और ना की उनके पास पैसे है। इमरान खान सरकार ने सक्षम देशों से भीख मांगनी भी चालु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here