भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने करोड़ रुपये देने के बाद, 2 साल की सैलरी दान करने का ऐलान किया।

0
537

Gautam Gambhir Images Credits: Social Media

Delhi: दिल्ली में तबलीगी जमात के लोगो ने कोरोना का खतरा और बढ़ा दिया है। लोगो आज अपने घरों जे अंदर है। सभी सरकार के नियम का पालन कर रहे है। ऐसे में जो लोग गरीब है या रोज कमा कर अपना और अपने परिवार का पेट भरते थे,उनके सामने तो बहुत बड़ी मुशीबत खड़ी हो गई है। ऐसे में बड़े नेता और सेलेब्रिटीज़ ने आगे आकर लोगो की मदद की।

हर क्षेत्र से जुड़े लोग कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए बनाए गए PM Cares fund में अपना सहयोग दे रहे हैं। पहले ही MP LAD से डेढ़ करोड़ दे चुके दिल्ली से भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर ने भी इस फंड में अपनी दो साल की सैलरी देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी इन्फॉर्मेशन दी।

उन्होंने कहा, लोग सवाल करते हैं कि उनका देश उनके लिए क्या कर सकता है, असली सवाल तो यह है कि आप अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं? गौतम गंभीर ने अपना सहयोग देते हुए सभी देशवासियों से कुछ-न-कुछ दान करने की अपील की। उन्होंने लिखा, मैं अपनी दो साल की सैलरी PM Cares Fund में दान कर रहा हूं। आपको भी आगे आकर योगदान देना चाहिए। भाजपा सांसद ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी के ट्विटर हैंडल को Tag किया है।

गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हैं। लोकसभा की वेबसाइट पर सांसदों के वेतन, भत्ते के साथ-साथ उन्हें मिलने वाली अन्य सुविधाओं की सारी इन्फॉर्मेशन उपलब्ध है। इसके मुताबिक, प्रत्येक लोकसभा सांसद को वेतन के रूप में हर महीने 1 लाख रुपये मिलते हैं। चूंकि गंभीर ने दो साल यानी 24 महीने की सैलरी दान करना का ऐलान किया है, तो इसका अर्थ है कि वह कुल 24 लाख रुपये कोरोना के खिलाफ जंग में दान देकर अपना सहयोग दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM Ceres Fund में दान करने की अपील की थी। उन्होंने कहा की लोग छोटी रकम देकर भी अपना सहयोग प्रदान कर सकते है। उनकी अपील पर लोगों ने आगे आकर योगदान देना करना शुरू किए। अभिनेता अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया, टाटा, अडानी, अंबानी समेत तमाम बड़े बड़े नेताओं से लेकर सेलेब्रिटीज़ ने भी अपना खजाना खोल दिया।

ये बात नही है कि बड़े लोग ही दान कर रहे है छोटे छोटे लोग भी अपना योगदान दे रहे है। लाखों की तादाद में लोग अपने-अपने स्तर से PM Cares Fund में दान देकर कोरोना के खिलाफ जंग को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। सभी लोग अपना योगदान देकर कोरोना को हराना चाहते है। संकट की इस घड़ी में सब एक साथ मिलकर खड़े है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here