Delhi: देश में जनता का पैसा पहले भी खा लिया जाता था और आज भी फंडिंग और राहत के चंदे का पैसा हज़म कर लिया जा रहा है। केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में फंड जमा करवाने के लिए वामपंथियों ने चंदा इखट्टा किया और खा लिया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कोच्चि म्यूजिक फाउंडेशन ने 1 नवंबर 2019 को केरल बाढ़ पीड़ितों को राहत के नाम पर एक कॉन्सर्ट किया था। बताया गया की इनका उद्देश्य पैसा इकट्ठा करके बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक सहायता करना था।
मीडिया में आई जानकारी के अनुसार इस कॉन्सर्ट के 3 महीने बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री राहत कोष में कोई रकम जमा नहीं की गई। एक RTI से इस बात का खुलासा हुआ, जिसमें केरल राज्य आर्थिक विभाग ने स्वंय इसकी जानकारी प्रदान की। आपको बता दें की वामपंथी नेता सीताराम येचुरी ने RSS और भाजपा पर टारगेट करने के लिए ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में येचुरी ने कहा कि RSS और BJP राजनैतिक फायदा पाने के लिए हमारे लोकतंत्र की विश्वसनीयता को खतरनाक कानूनों का प्रयोग करके नष्ट कर कर रहे हैं। फिर चाहे कफील खान पर एनएसए हो या कश्मीरी पॉलिटिकल लीडर्स पर पीएसए।
If this tweet was a book, it would have come under a 'Fiction and Fantasy' category. https://t.co/PWPhWzzKVs
— Biplab Kumar Deb (@BjpBiplab) February 17, 2020
फिर त्रिपुरा के बिपलब कुमार देब ने उस पर रिप्लाई दिया। उन्होंने येचुरी के ट्वीट पर ट्रोल करते हुए कहा कि अगर ये ट्वीट एक किताब होती, तो ये FICTION AND FANTASY की श्रेणी में आती। फिर एक यूजर ने टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा 6 फरवरी को की गई एक खबर का हवाला देकर लिखा, बिपलब जी, सीपीआईएम समर्थक एक्टर और डायरेक्टर्स ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन 1 नवंबर को किया था। मगर उससे इकट्ठा हुआ रुपया मुख्यमंत्री राहत कोष में नहीं दिया गया। इसका खुलासा RTI से हुआ।
आपको जानकारी हो की टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के आर्थिक विभाग ने 6 फरवरी को एक आरटीआई के जवाब में बताया है कि करुणा म्यूजिक कॉन्सर्ट के नाम पर कोच्चि म्यूजिक फाउंडेशन की ओर से किसी तरह की कोई डोनेशन CMDRF को प्राप्त नहीं हुई है।



