Image Credits: Twitter(Raj Shekhar Jha)
आज एक ऐसी खबर आई है की आपको बड़ी हैरानी होगी। लोग तस्करी करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर अफ़ग़ानिस्तान के 8 तस्करों को गिरफ़्तार किया गया है। इन 8 अफ़ग़ान नागरिकों से मादक पदार्थ हेरोइन के 177 कैप्सूल बरामद किये गए हैं। दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर पकडे गए ये तस्कर बड़ी ही चौड़ाई से मादक पदार्थ की तस्करी करते थे।
ये सभी हेरोइन के कैप्सूलों को एक किसी तेल और शहद के साथ अपने मुँह के ज़रिये निगलकर अपने पेट में डाल लिया करते थे। फिर वो लोग दिल्ली में जिस होटल में रुकते थे, वहाँ जाकर पोटी (Poty) करके सभी कैप्सूलों को अपने शरीर से बाहर निकाल लेते थे। फिर उनके पिछवाड़े से निकले मादक पदार्थ वाले कैप्सूलों की सप्लाई दिल्ली और अन्न भारतीय राज्यों में की जाती थी।
नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो की बड़ी कामयाबी
मीडिया में आई खबर के मुताबिक़ नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो ने सभी ड्रग्स को जब्त कर लिया है। दिल्ली पुलिस को इन तस्करों द्वारा निगले गए कैप्सूलों को हासिल करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। पकडे गए सभी तस्करों को पहले तो 120 केले खिलाए गए, फिर उन लेखों के पचने का इंतज़ार किया गया।
फिर पिछले कुछ दिनों में उनके पेट में पड़ें हुए सभी कैप्सूल उनके पिछवाड़े से पोटी के ज़रिये बाहर निकले गए। पुलिस ने इसके पहले उनके शरीर की एक्सरे जाँच कर करवाई थी, जिसके बाद यह क्लियर हो गया था कि उन्होंने मादक पदार्थ वाली चीज़ें अपने पेट में छिपा कर रखीं हुई है।
Delhi: Seven Afghans arrested at IGI Airport, forced to excrete Rs 10 crore heroin https://t.co/sGeXhQ3Yfr via @TOIDelhi pic.twitter.com/38tzifvHjK
— The Times Of India (@timesofindia) January 13, 2020
Delhi: 8 Afghans arrested at IGI Airport, forced to excrete Rs 10 crore heroin. NCB team led by zonal director KPS Malhotra with crores worth Heroin.
मीडिया की खबर की मुताबिक़ सभी तस्कर (Arrested Afghan People in India) अफ़ग़ानिस्तान से दिल्ली के बीच अपनी हवाई यात्रा के समय कुछ भी खाते-पीते नहीं थे। गिरफ़्तार तस्करों के नाम यूसुफजई रहमतुल्लाह, फैज़ मुहम्मद नबीज़ादा हबीबुल्ला, अहमदी अब्दुल वदूद, फज़ल अहमद, नूरजई कबीर और तुर्कमान अब्दुल हामिद शामिल हैं।
https://twitter.com/rajshekharTOI/status/1216268728385425409
सभी कैप्सूलों को बरामद कर जब्त कर लिया गया है। सभी आरोपितों को पूरे 1 सप्ताह अस्पताल में रखा गया, फिर आगे की कार्यवाही की गई। खबरों के मुताबिक़ फैज़ के पेट से 38 कैप्सूल निकले, यूसुफजई के पेट से 28 कैप्सूल, हबीबुल्लाह और अहमदी के पेट से 15, कबीर से 26 और फज़ल से 37 कैप्सूल और तुर्कमान के पेट से 18 कैप्सूल निकले। ज्ञात हो की यह पिछवाड़े से मल द्वारा निकले।



