Meghna Gulzar Image Credits: IANS And Deepika Image Credits: Twitter
बॉलीवुड फिल्म छपाक को लेकर अब एक नया विवाद शुरू हो रहा है। अब छपाक मूवी के निर्माता और निर्देशक फिल्म की अभिनेत्री Deepika Padukone से खफा चल रहे हैं। छपाक फिल्म को जो झटका लगा है और दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया है, उसका कारण दीपिका पादुकोण का JNU जाना माना जा रहा है।
फिल्म ‘छपाक (Chhapaak) की निर्देशक ने मीडिया एजेंसी IANS को बताया कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) जाना और कुछ छात्रों के साथ खड़े होकर उनके प्रति एकजुटता प्रकट करना दीपिका का निजी फैसला था। निर्देशक मेघना गुलजार ने निजी और पेशेवर जीवन को अलग रखने की जरूरत बताई। मेघना गुलजार ने जनता और दर्शकों से अपील कि वे अपना नजरिया बदलें और तेजाब हमले की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर फिल्म बनाने के कारण को देखें।
Filmmaker #MeghnaGulzar is over-the-moon with her latest directorial "#Chhapaak" as she says the movie has succeeded to serve its "purpose" after #Uttarakhand announced pension for acid attack survivors in the state following the release.
Photo: IANS pic.twitter.com/6wnqblWEOz
— IANS (@ians_india) January 13, 2020
छपाक मूवी में दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म उस समय सुर्खियों में आयी थी, जब दीपिका छपाक के प्रदर्शन से तीन दिन पहले JNU में गईं। दीपिका को आलोचना का सामना करना पड़ा था, क्योंकि विख्यात टुकड़े टुकड़े और आज़ादी ब्रिगेट के लोगो ने दीपिका के रहते देशविरोधी नारे लगाए थे और दीपिका चुपचाप खड़ी थी।
मेघना (Meghna Gulzar) ने बताया की दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने का फैसला उनका स्वयं का नीजी फैसला था, हमें निजी और पेशेवर जीवन को अलग करने में सक्षम होना चाहिए। कोई अपनी निजी जिंदगी में क्या करता है और पेशेवर की तरह फिल्म में क्या करता है, उसे अलग-अलग देखना चाहिए।
https://twitter.com/thebubblielady/status/1216981665454723073
निर्देशक मेघना गुलजार ने कहा, जब वे निजी और पेशेवर पहलुओं को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं और अगर कोई इस नजरिए में हल्का बदलाव कर यह देखता है कि आखिर हमने क्यों फिल्म बनाई, जिसे हम केंद्र में लाना चाहते हैं। मेरा मानना है कि वह महत्वपूर्ण है। मतलब मेघना गुलजार ने फिल्म छपाक के नुक्सान और बदनामी का पिटारा दीपिका पादुकोण के सर पर लाद दिया है।
#DeepikaPadukone and #MeghnaGulzar are all smiles as they’re snapped during #Chhapaak promotions. pic.twitter.com/GCpHTpG1iY
— Filmfare (@filmfare) January 8, 2020
छपाक की निर्देशक का दीपिका के JNU जाने और उससे पनपे विवाद के पल्ला झाड़ना साफ़ दर्शाता है की फिल्म के निर्माता और निर्देशक का दीपिका पादुकोण से कुछ खटास वाला सीन चल रहा है। सोशल मीडिया में यूजर का मानना है की अब छपाक फिल्म के अन्न लोग फिल्म की अभिनेत्री दीपिका के JNU विवाद से अपने पैर पीछे खिसकाते हुए दीपिका से दूरी बना रहे हैं, ताकि अब थोड़ी तो फिल्म चल जाये और दीपिका वाले विवाद के कारण छपाक मूवी को और ज्यादा नुक्सान ना हो।



