सब्जी बेचने वाले ने 1 करोड़ रुपये की लॉटरी कूड़े के डब्बे में फेंकी थी, फिर आगे की कहानी जानें

0
616
Indian Hude Money In Swiss Bank
Jackpot Lottery News: Dum Dum market vendor wins Rs 1cr in lottery in Kolkata. A Kolkata Vegetable Seller won over 1 Crore Lottery ticket. One Crore Lottery ticket found in a dustbin.

Presentation Image

कभी कभी किसी की किस्मत किसी को मालामाल बना देती है और छप्पर पाड़ धन की वर्षा हो जाती है। कोलकाता में एक सब्जी बेचने वाले के साथ जो हुआ, उसे जानकर आप हैरानी में पढ़ जायेंगे। TOI में छपी News के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक सब्जी विक्रेता ने नए साल के मौके पर लॉटरी के करीब पांच टिकट खरीदे थे। बाद में उसे लगा कि शायद उसकी लॉटरी नहीं लगी है, इसलिए उसने ये टिकट कूड़े में फेंक दिए।

जब उसे इस बात की जानकारी मिली कि जिन टिकट को उसने कूड़े में फेंका है, उसमें इनाम निकल आया है और उनमें से एक टिकट पर उसका एक करोड़ का इनाम है, तो वो चौंके बिना नहीं रह सका। यही नहीं उसके बाकी बचे चार टिकट में भी उसके एक-एक लाख के इनाम निकले। उस दिन किस्मत मेहरवान थी।

Treasure Found in India

मीडिया की खबर के अनुसार कोलकाता के दमदम क्षेत्र में एक सब्जी की दुकान चलाने वाले सादक मोल्ला को नए साल पर बहुत कीमती उपहार मिला है और करोड़पति बन गया है। सबसे ज़बरदस्त बात ये है कि जिस टिकट पर सादक को एक करोड़ का इनाम निकला, उसे वो पहले ही कूड़े में फेंक दिया था।

ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ लोगों ने उससे कहा कि लॉटरी का रिजल्ट आ गया है और उसने बिना जांच किए इन टिकटों को कूड़े में फेंक दिया। फिर किस्मत ने अपना खेल खेला और उसके ही टिकट पर इनाम निकला और उसने एक टिकट पर एक करोड़ और बाकी चार टिकट पर एक-एक लाख के हिसाब से चार लाख रुपये जीत लिए।

Indian Huge Money In Swiss Bank

असल में विजेता सादक मोल्ला ने अपनी पत्नी के साथ नए साल से एक दिन पहले ही लॉटरी के 5 टिकट खरीदे थे। 2 जनवरी को जब लॉटरी के इनामों का ऐलान हुआ तो सादिक के साथ सब्जी बेचने वाले दूसरे दुकानदारों ने उसे बताया कि उसका इनाम नहीं लगा है। इस खबर के बाद उदास होकर सादक ने अपने टिकट कूड़ेदान में फेंक दिए।

इसके अगले दिन सादक लॉटरी बेचने वाले दुकानदार के पास गया, तो उसने टिकट के बारे में पूछा, तब टिकट बेचने वाले ने बताया कि उसके टिकट पर ही 1 करोड़ का इनाम निकला है, ये सुनकर सादक हैरान रह गया।

अपने लॉटरी टिकट घर के पास में ही कूड़े में फेंक दिए जाने के बाद पुनः उसे जाकर बरामद कर लिया गया। अब उसकी और उसके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। सादक की पत्नी ने कहा कि इतनी बड़ी इनामी राशि जीतने के बाद अब वे अपने बेटे को पढ़ाई के लिए कोलकाता के अच्छे स्कूल में भेजेंगे। सादक ने इस दौरान 12 लाख की एसयूवी भी बुक की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here