हैदराबाद पुलिस का दावा: 4 में से 2 आरोपियों ने 9 महिला के साथ कुकर्म कर उनको भी जलाया था।

0
410

Photo Credits: Twitter




हैदराबाद में आज भी लोगो के दिल और दिमाग मे आक्रोश की भावना देखने को मिल रही है। हैदराबाद में महिला वेटेनरी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों कर खिलाफ पुलिस ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिन आ’रोपियों को पकड़ा गया था।

उनमें दो आरोपी ऐसे थे, जो 8 से अधिक महिलाओं के साथ पहले भी दुष्कर्म कर चुके थे। जैसा उन्होंने महिला डॉक्टर के साथ किया था, वो कोई पहली बार नही था इसके पहले भी उन्होंने दुष्कर्म करने महिलाओं को आग के हवाले कर दिया था। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने उसी जगह पर चारो आरोपियों को हैदराबाद के बाहर एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।

साइबराबाद पुलिस कर्नाटक में सुराग जुटाने में लगी

साइबराबाद पुलिस कर्नाटक में अभी भी सुराग की खोज में लगी हुई है। कई हैरान कर देने वाले सबूत मिल रहे है। पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों ने कर्नाटक हैदराबाद बॉर्डर के क्षेत्र इसी तरह की कई घटनाये की थी। अब पुलिस ये खोज में लगी हुई है जिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया था उनमें कितनी बच्चियां है और कितनी महिला।




जिन भी लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया था, उनमें सभी बच्चियां है, क्या ये जानना अभी बाकी है। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने दावा किया है, जिन भी आरोपियों को गिरफ्त में लिया था। उनसे पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया है, हैदराबाद बॉर्डर क्षेत्र में 14 से अधिक दुष्कर्म मामले आये थे, पुलिस को शक था कि इन दुष्कर्म को भी इन्ही आरोपियों ने अंजाम दिया होगा।

फिर इनसे कड़ी पूछताछ की जाने लगी पुलिस जा कड़ा रवैये देखकर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया था कि हैदराबाद की बॉर्डर के आसपास के क्षेत्र में 9 महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर उनको आग के हवाले कर दिया था। इन आरोपियों में मोहम्मद अरीपु, चेन्नाकेसवुलु, शिवा, नवीन शामिल थे।


जाँच के लिए SIT का गठन होने पर खुलासा हुआ

पुलिस के मुताबिक अब हम हर मामले के जड़ तक जाने के लिए जांच कर रहे, एक टीम का गठन करके हर एक इलाके में जांच के लिए भेजी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ ये बात तब सामने आई, जब सरकार ने 6 दिसंबर को हुए एन’काउंटर की जांच के लिए SIT का गठन किया है। 27 नवंबर को चारों आरोपियों ने मिलकर एक वेटरनरी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करके उसको आग के हवाले कर दिया था।

आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद उनसे पूछताछ के लिए उसी जगह पर ले गई, जिस जगह उन्होंने महिला डॉक्टर को जला दिया था, पुलिस पूछताछ ही कर रही थी कि आरोपियों ने मौका देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस की बन्दूक से ही पुलिस पर हमला करने लगे, ये देखते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया। कई लोगो ने इस एनकाउंटर के खिलाफ सवाल उठाए।

सुप्रीम कोर्ट ने इस एनकाउंटर की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। उस टीम को नेतृत्व करने वाले रिटायर्ड जज वीएस सिरपुरकर है। मंगलवार को तेलंगाना पुलिस ने खुलासा किया है कि आरिफ 6 अपराधों में उपस्थित था, उसके साथ चेन्नाकेसावुलु ने तीन महिलाओं के साथ दुष्कर्म के बाद उनको आग के हवाले कर दिया था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इन दोनों आरोपियों ने हैदराबाद कर्नाटक बॉर्डर के आसपास के क्षेत्र महबूबनगर, संगारेडी, रंगारेडी में इन घटनाओं की साजिश रची थी। पुलिस के मुताबिक जब इन दोनों आरोपियों से इस बारे में पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि हाईवे पर कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया था। महिला डॉक्टर की तरह ही उन्होंने उन 9 महिलाओं के साथ भी दुष्कर्म करके उनको आग के हवाले कर दिया था।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here