पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में TMC कार्यकर्ता की मार मारकर हत्‍या कर दी गई।तृणमूल कांग्रेस BJP पर आरोप लगा रही

0
434

Photo & Info Courtesy: ANI on Twitter
चुनाव खत्म होने बाद भी पश्चिम बंगाल सुर्खियों में छाया हुआ है। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2019 के समाप्त हो जाने के बाद भी राजनीतिक दलों में लड़ाई के मुद्दे सामने नजर आ रहे हैं। बुधवार रात प्रदेश के कूच बिहार में हुए एक झड़प के समय तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या हो गई।

उसके परिवारवालों और स्‍थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा के एक नेता ने अपने समर्थकों के साथ एक जुट होकर उसको इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। मरने वाले तृणमूल कांग्रेस में कार्य करने वाले कार्यकर्ता का नाम अजीजर अली है। सूत्रों के मुताविक कहा जा रहा है वह अपने घर वापस जा रहा था। लेकिन अभी इस मुद्दे पर पुलिस की ओर से कोई बयान सामने आता नहीं दिख रहा है।

तृणमूल कांग्रेस सदस्य की मौत होने के बाद से उस जगह में तनाव की स्थिति बनी हुई है। खवरो के अनुसार पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के समय से ही निरन्तर राजनीतिक दलों के मध्य लड़ाई के मामले सामने आ रहे हैं। ईद के मौके पर बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद-उल-फितर के समय पर आक्रोश दिखते हुए अपने विरोधियों को यह कड़ा संदेश पहुचाया है कि ‘जो हमसे टकरने की कोशिश करेगा वो चूर चूर हो जाएगा।’

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रेड रोड पर जनता को शुभकामना दी। ईद के मौके पर रेड रोड पर नमाज अदा करने के लिए बड़ी तदार में लोग शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की ‘‘जो हमसे टकराएगा, वो चूर चूर हो जाएगा। यह हमारा नारा है।’’


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की तरफ से बड़ा झटका लगा है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में राज्य की 42 सीटों में से 18 पर विजयी हासिल की है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा कार्यकताओं द्वारा लगाए जाने वाले नारे ‘जय श्री राम’ की भी विरोध में रही हैं। उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि भगवा दल बार बार इस नारे का उपयोग करके धर्म को राजनीति के साथ जोड़ रहा है।धर्म और राजनीति दोनों अपनी जगह अलग अलग है।उनको मिलने की कोशिश न करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here