
Photo Credits: Twitter
आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) को कौन नहीं जनता है। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। समय-समय पर आनंद महिंद्रा कुछ खास विडियो और फोटोज सांझा करते रहते हैं। इसके साथ ही वो फैंस की पोस्ट पर रिप्लाई भी करते हैं। एक और बात खास यह है की वे लोगो की मदत हो भी आगे आते रहते हैं। आनंद महिंद्रा ट्विटर पर खासे एक्टिव हैं, तो उनके ट्वीट्स को यूजर द्वारा बहुत पसंद भी किया जाता है। वे ट्विटर के ज़रिये अनेको लोगो की सहायता भी कर चुके हैं।
इस बार वो एक रिक्शे पर फ़िदा हो गए। असल में उस रिक्शेवाले ने अपने रिक्शे में ऐसी जुगत लगाई थी की कोई भी वाह कहे बिना नहीं रह सकता। उस रिक्शेवाले ने अपने रिक्शे में महिंद्रा ग्रुप का चिन्न अर्थात Logo (Mahindra Logo Rikshaw) लगा रखा था। अब इसे देखकर आनंद महिंद्रा ख़ुशी से झूम ऊठे। बे इस रिक्शेवाले की कलाकारी और आईडिया से इतने इम्प्रेस हुए की उन्होंने रिक्शेवाले को एक नया वाहन देने का मन बना लिया है।
नीरज ने आनंद महिंद्रा से मज़ाक करना चाहा था
असल में हुआ कुछ ऐसा की ट्विटर पर एक यूजर नीरज प्रताप सिंह ने आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए रिक्शे की तस्वीर ट्वीट की थी। इस तस्वीर में रिक्शे पर पीछे की साइड में महिंद्रा ग्रुप का logo लगा था। ट्विटर यूजर ने आनंद महिंद्रा से इस फोटो पर उनका रिव्यु जानना चाहा था। फिर आनंद महिंद्रा ने इस ट्वीट और तस्वीर पर इतना ज़बरदस्त रिप्लाई दिया, जिसकी किसी को उम्मीदनही थी।
आनंद महिंद्रा ने यूजर को जवाब देते हुए लिखा की शायद आपको यह हास्यास्पद लगा होगा और हां ये है भी, यहाँ महिंद्रा के लोगो को नीचे की तरफ लगाया गया है। किन्तु मैं इससे बेहद प्रसन्न हूं, और हम उस रिक्शावाले को चलाने के लिये एक नया अपग्रेडेड वाहन देंगे, ताकि वह जिंदगी में आगे बढ़ सके।
I suppose you found this funny Neeraj & yes it is, especially since the logo has also been applied upside down! But I’m thrilled, because if a rickshaw driver sees our brand as aspirational, then we will provide him new & upgraded forms of mobility as he ‘Rises’ in life… https://t.co/rcVhsVZrwv
— anand mahindra (@anandmahindra) November 28, 2019
Anand Mahindra has replied to Twitter user that I suppose you found this funny Neeraj and yes it is, especially since the logo has also been applied upside down! But I am thrilled, because if a rickshaw driver sees our brand as aspirational, then we will provide him new & upgraded forms of mobility as he ‘Rises’ in life.
इसके बाद ट्विटर से लेकर पूरे सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा की जमकर तारीफ़ हो रही है। यह खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया है कि आनंद महिंद्रा उस रिक्शावाले को कौन सा वाहन चलाने को देंगे। एक अनुमान के मुताबिक़ महिंद्रा ने अपने ट्वीट में Rise वर्ड का इस्तेमाल किया था। आपको बता दे की महिंद्रा राइज के नाम से महिंद्रा ग्रुप की एक कंपनी है और यह इलेक्ट्रिक वाहन बनाने का काम करती है। मतलब महिंद्रा की और से उस अज़नबी रिक्शावाले को एक इलेक्ट्रिक वाहन दिया जा सकता है।



