कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने प्लास्टिक पन्नी कारखाने में मारा छापा, वेंडर ने लगाई गंगा में छलांग।

0
734

Photo Credits: Facebook

Haridwar: हरिद्वार में हरकी पैड़ी इलाके को चौपाटी के रूप में परिवर्तित करने पर कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत (IAS Deepak Rawat) के छापा मारने के बाद नगर आयुक्त उदय सिंह राणा ने हरकी पैड़ी एरिया को साफ रखने के लिए कर एवं राजस्व अधीक्षक राहुल कैंथोला के आधिकारिक में नगर निगम की नौ सदस्यीय टीम को निरक्षण के लिए बनाया है।

निरक्षण समूह हर की पैड़ी एरिया और गंगाघाटों पर प्लास्टिक से बनी चीजों जैसे पॉलिथीन, प्लास्टिक कैनी, थर्माकोल, डिस्पोजल प्लास्टिक से निर्मित है। प्लास्टिक से बनी सभी प्रकार की प्रतिबंधित वस्तुओं को बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी। मेला अधिकारी बने दीपक रावत ने बुधवार को व्यपारियो की प्लास्टिक कैनियों को हिरासत में लिया था।

इस बार कुम्भ मेले में प्लास्टिव पन्नी बेन रहेगी

इसके बाद गुरुवार को नगर आयुक्त ने हरकी पैड़ी एरिया को पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त रखने के लिए एक समूह बनाया है। जिसमे Team के मेंबर इस पर कड़ी निगरानी रखेंगे। टीम के मेम्बर को आदेश दे दिया गया है कि प्लास्टिक पर पूरी तरह से रोक होनी चाहिए। किसी भी व्यपारि के पास प्लास्टिक का सामान नही होना चाहिए नही तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

आदेश के बाद भी व्यपारी प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसके बाद उन पर कड़ी कार्यवाही की गई। मेला अधिकारी दीपक रावत ने मेले में प्लास्टिक की रोक के लिए पहले ही आदेश जारी कर दिए थे। नगर आयुक्त की ओर से बनाई गई Team की निगरानी करने के लिए सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी एवं मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश गुंज्याल को Team लीडर बनाया गया था।

इन दोनों अधिकारियों ने गुरुवार को शाम के टाइम हरकी पैड़ी क्षेत्र में पहुचकर, घाटों की जानकारी ली। घाटो का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त के आदेश मिलते ही जब टीम हर की पैड़ी क्षेत्र गई तो वहां के लोगो मे दहशत फैल गई। लोग इधर उधर भागने लगे। वेंडरों में भी ख़ौफ़ देखने को मिला।

अघिकारी प्लास्टिक से बनी चीज़ों को जप्त कर रहे हैं

सबसे पहले Team ने प्लास्टिक की कैनियां और लंगर में इस्तेमाल की गई प्लास्टिक की वस्तुओं को जब्त किया। घाटों पर बिना किसी परमिशन के फूल- माला, प्रसाद बेचने वालों से उस जगह को खाली करवाया। प्लास्टिक की पन्नी बेचने वाला एक वेंडर Team को देखकर पन्नियों के साथ शिव सेतु से गंगा में छलांग लगा दी, फिर कुछ देर बाद वो तीरथ होटल के सामने से बाहर निकलकर भाग गया।
https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=791285627976936&id=344971639275006
IAS Officer Deepak Rawat Raid in Haridwar For Plastic Ban at Kumbh Mela.

बुधवार को DM के छापा (Raid) करने को लेकर कुछ नागरिको ने जनकर विरोध किया, विरोध में लोगो ने कहा कि छोटे इंसानो के ऊपर ही कारवाही की जाती है। बड़े व्यपारियो को तो कोई देखता भी नही। विरोध में लोग आक्रोश से भर गए थे। लोग अधिकारियों और टीम का विरोध कर रहे थे। लोगो का कहना था कि छोटे लोगो के ऊपर ही अत्याचार क्यो? छोटे लोगो को ही सबसे पहले शिकार बनाया जाता है।

व्यापारियों के समूह ने बिनती कर समय की मांग की

होलसेल विक्रेता पर किसी प्रकार का एक्शन नही लिया जाता। Team ने एक व्यापारी नेता के कारखाने पर भी छापा मारा। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कुंभ मेला अधिकारी से विनती कि जो माल खरीद लिया गया है, उसे बेचने के लिए कुछ समय दीजिये, दोबारा ऐसा नही होगा, इस बात पर उनको 15 दिन का टाइम दिया गया।

कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत का सख्त कदम

कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने मीडिया में बताया है कि गंगा के घाटों पर बिना किसी रुकावट सरेआम प्लास्टिक की पन्नियां बेची और खरीदी जा रही थी। मेला अधिकारी ने दुकानदारों से नियम की खिलाफ प्लास्टिक की पन्नियां और खुले में खाने पीने का सामान बेचे जाने के बारे में गुस्सा जाहिर किया।

इससे सारे क्षेत्र में भागा दौड़ी मच गई। छोटे व्यपारियो के आक्रोश जताने पर जिलाधिकारी ने एक प्लास्टिक की पन्नियों के कारखाने पर छापा मारा। यहां पन्नियां मिलने पर उन्होंने ने पुलिस व नगर निगम अधिकारियों को बुलाया, सारा माल जब्त करने का आदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here