जब इस जानवर ने पलटकर कहा धन्यवाद और बाये बाये, देखे मनमोहक वीडियो

0
947
Sloth Video
A man helped a sloth that was crossing the road from Rio to Santos. Best part of the vídeo is at the end when it turns its head to show some gratitude to the helper something that we rarely see with the most intelligent animal on earth, the humans.

इस दुनिया में जितनी अहमियत इंसान की है, उतनी ही अहमियत जानवरो की भी है। किन्तु आज के समय में इंसान दुनिया का सबसे बुद्धिमान और ताकतवर जीव बन बैठा है। इंसान अपने संसान्धनों और टेक्नोलॉजी की दम पर हर जगह राज कर रहा है। जंगल से लेकर नदी और समुद्र तक ही नहीं बल्कि आकाश और अंतरिक्ष तक में इंसान ने अपनी घुस पैठ बना ली है।

ऐसे में जंगल के जानवर भी अब जंगलों से निकालकर रिहाइशी इलाकों और हाईवे रोड पर आने मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगो द्वारा पसंद नही किया जा रहा है।

यह वीडियो ब्राजील का बताया जा रहा है। वीडियो में एक प्यारे जानवर को दिखाया गया है जिसको स्लोथ (Sloth) कहा जाता है। यह जानवर ब्राजील और अर्जेंटीना के जंगलों में पाया जाता है। एक शख्स रियो से संतोस की तरफ कार से जा रहा था, तभी उसने देखा की एक स्लोथ सड़क क्रॉस करने की कोशिश कर रहा है, किन्तु रोड पर बहुत तेज रफ़्तार से गाड़ियां जा रही थी।

ऐसे में कभी भी उस स्लोथ की दुर्घटना में जान जा सकती थी। तभी उस कार चालक ने अपनी कार रोककर उस स्लोथ को अपने हाँथ से उठा कर सड़क पार करवा दी और एक पेड़ पर उसे छोड़ दिया। इस वीडियो का दिल को छु जाने वाला सीन तो अब आता है।


जब वह स्लोथ पीछे पलटकर ऐसे भाव देता है, मानो वह उस मदतगार को धन्यवाद कर रहा हो और फिर एक हाँथ को उठा कर बाय बाय भी करता है। बस यही सीन सोशल मीडिया यूज़र्स के दिलों को छू गया और यह वीडियो तेज़ी से वायरल होने लगा।

आपको बता दें की स्लोथ असल में एक भालू की प्रजाति का छोटा जानवर है जो इंसानों को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाता है। स्लोथ को एक बुद्धिमान जानवर के रूप में देखा जाता है जो ऊँचे ऊँचे पेड़ों पर रहता है और वहीँ उसके घर या निवास होते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here