प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) की लोकप्रियता देश ही नही विदेश में भी देखने को मिलती है। किसी ने सच ही कहा है “छोटो से स्नेह, बड़ो का सत्कार, सबसे प्यार, सफलता का श्रेय समूह को देने का स्वभाव, सदा प्रसन्नता व सकारात्मक सोच के लोग लोकप्रियता के शिखर पर पहुँचाते है।” यही बात भारत के प्रधानमंत्री मोदी के लिए सत्य साबित होती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री बनते हुए जो भी बात कही थी वो सब करके दिखा दी है। दुश्मन को करारा जवाब देना हो या जम्मू कश्मीर में धारा 370 की बात हो या अयोध्या विवादित जमीन का मामला हो सभी का हल निकल दिया है। ऐसे में मोदी जी की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है।
दुनिया के 41 देशों के करीब 42000 सेलेब्रिटीज़ को लेकर हुए एक सर्वे में सबसे आदर्श व्यक्तियों की List बनाने की कोशिश की गई है। इस सर्वे में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा का नाम इस दौड़ में सबसे शीर्ष शामिल हुआ है।
Wonderful meeting with Mr. @BillGates. Always a delight to interact with him on various subjects. Through his innovative zeal and grassroots level work, he is passionately contributing towards making our planet a better place. pic.twitter.com/54jClhbDiL
— Narendra Modi (@narendramodi) November 18, 2019
वहीं इस List में कुछ भारतीयों को भी स्थान हासिल हुआ है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे पहले स्थान पर और इसके साथ खेल जगत की कई सेलेब्रिटीज़ को भी स्थान प्राप्त हुआ हैं। World की सेलेब्रिटीज़ वाले इस सर्वे में अगर खिलाड़ियों की बात करें तो दिग्गज भारतीय क्रिकेटर व पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे ऊपर पायदान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब साबित हुए हैं।
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को इस सर्वे में 8.58% Vote प्राप्त हुए है और वो वही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केवल 15.66% से ही दूर हैं। महेंद्र सिंह धोनी के साथ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भी अपनी जगह बनाने में कामयाब साबित हुए। खेल जगत की अन्य सेलेब्रिटीज़ में महेंद्र सिंह धोनी के अतिरिक्त पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को 5.81% Vote प्राप्त हुए और वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली को 4.46% Vote प्राप्त हुये।
https://twitter.com/IPLCricket/status/1195225025718235136
महिला वर्ग में Best-25 के भीतर केवल एक महिला खिलाड़ी का नाम रिकॉर्ड हुआ है। ये खिलाड़ी हैं दिग्गज भारतीय मुक्केबाज मैरीकॉम। मेरीकॉम को 10.36% Vote प्राप्त हुये है। उनके अतिरिक्त महिला की लिस्ट में किरण बेदी, सुष्मा स्वराज, लता मंगेशकर, दीपिका पादुकोण के नाम भी दर्ज हैं।
अगर इस पूरी List में उन खिलाड़ियों की बात करें जिन्हें World में सबसे अधिक लोग अपना आदर्श मानते हैं तो वो नाम है पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और दूसरे नंबर पर हैं लियोनेल मेसी। पूरी List में रोनाल्डो 7वे नंबर पर हैं जबकि मेसी नोवे नम्बर पर अपनी जगह बनाने में सफल हुए है। भारत मे प्रधानमंत्री मोदी के बाद लोग महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते है ये इस सर्वे से साबित हुआ है।



