पिता ने छुड़वा दी थी पढ़ाई, अब दिल्ली में कैब चलाकर पढ़ाई कर रही 19 साल की कोमल।

0
1605
Komal Uber Driver Delhi Story
Komal 19 Cab Driver Story : Komal a Woman Cab Driver who is hardworking for her studies. She is 19 years old. Has 2 older sibling and a younger one. She is driving an UBER since a year.

Photo and Info Credits: Facebook Post

गांव ने अभी भी ये चलन है कि लड़कियों को पढ़ाया नही जाता, उनकी शिक्षा पर ध्यान नही दिया जाता। आज के युग मे लड़को से ज्यादा लडकिया शिक्षा के क्षेत्र में कमाल कर रही है। अक्सर हिंदी फिल्मों में ऐसे डायलॉग कहे जाते हैं की अगर पूरी शिद्दत से किसी चीज को चाहो, तो सारी दुनिया एक होकर आपको उससे मिलाने में लग जाती है।” ये फिल्मो में ही नही लोगो की जिंदगी में सही साबित हुआ है।

अगर कोई सपना देखता है, तो उससे पूरा करने की शिद्दत भी रखनी चाहिए। सपने देखने से पूरे नही होते है उनको पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ता है। बिना मेहनत के फल नही मिलता। कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से पीछे नही हटना चाहिए। चाहे कुछ भी हो अपने लक्ष्य को हासिल करने के पीछे पड़े रहिये। कठिन परिस्थितियों ही जीत की ओर इशारा करती है।

कठिन परिस्थिति को देखकर कई लोग अपने लक्ष्य से पीछे हट जाते है। अपनी हार मान लेते है। लेकिन उनमें कुछ लोग ऐसे होते है जो अपने लक्ष्य के लिए हाथ धोकर पीछे पड़ जाते है उसकी जीत के लिए हर परिस्थितियों से लड़ लेते है। कुछ लोग ऐसे भी होते है जो सपने तो देखते है लेकिन सुविधा ना मिलने के कारण पीछे हट जाते है। वो अपने सपनो को नही सुविधा को प्राथमिकता देते है।

यह संघर्ष की कहानी 19 वर्षीय कोमल (Uber Driver Komal) की है

एक ऐसी ही लड़की की कहानी बता रहे है, जो सबसे अलग है। 19 साल की कोमल (Komal) उन लोगों में नहीं आती है, जो सपने देखते है, लेकिन कठिन परिस्थितियों के चलते उनको पूरा नही कर पाते। कोमल की Story हर उस व्यक्ति के लिये खास कर उन लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है जो अपने जीवन में कुछ पाना चाहती हैं।

19 साल की कोमल 12वीं Class की स्टूडेंट्स है। वह अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए पिछले एक साल से ऊबर (Uber Cab Car) चला रही है। इससे जो भी पैसा आता है वह उन रुपयों को अपनी पढ़ाई पूरी करने में लगा देती है। कोमल के परिवार में 2 बड़े और 1 छोटा भाई है।

कमल के पिता लड़कियों के पढ़ने के खिलाफ थे

उसके पिता नहीं चाहते कि लड़की को पढ़ाया जाये, उन्होंने बीच में ही कोमल की पढ़ाई रुकवा दी थी, लेकिन कोमल ने पढ़ाई की जिद की थी कि वह पढ़ाई नही छेड़ेगी चाहे कुछ भी हो। इसी के चलते कोमल कैब चलाने लगी और अपनी पढ़ाई को रुकने नही दिया।

एक Facebook User ‘Olivia Deka’ कोमल से मिली, उससे बातचीत की। यूजर ने अपनी बातचीत का एक भाग अपने Facebook पोस्ट में भी Share किया है। यह पोस्ट लोगो में काफी पसंद की जा रही है और यह अब वायरल होना भी शुरू हो गई है।
https://www.facebook.com/oliviadeka05/posts/2376521925931819

अपनी Post के अंत में Facebook User ओलिविया ने कहा “मैं कोमल का हमेशा साथ दूंगी, हमेशा उसके साथ रहूंगी। मुझसे जितना हो सकेगा, मैं कोमल की उतनी सहायता करूंगी। मैंने कोमल से सेल्फी के लिए कहा क्योंकि मैं अब उसकी Fan हो गई हूं।” Post Share करने के बाद यह Post बहुत तेजी से Viral हो गया। Post पर लोग अपने अपने रिऐक्शन देने लगे हैं। लोगों ने कमेंट में कोमल के हौसले को सलाम किया है। कई User ने लिखा कि कोमल सभी लड़कियों के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत है। साथ ही लोगों ने ऐसी प्रेरक जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए ओलिविया को भी शुक्रिया किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here