इलाहाबाद औऱ फैजाबाद के बाद योगी सरकार ‘आगरा’ का नाम बदलने की तैयारी में जुट गई है, जाने।

0
472

आगरा के नाम को लेकर कई दिनों से अटकले चल रही थी। लेकिन अब रास्ता साफ दिकगे देने लगा है जल्द ही आगरा के नाम परिवर्तित हो जाएगा। यदि योजना सफल रही तो। आगरा के नाम को लेकर योगी सरकार ने अंबेडकर यूनिवर्सिटी से History पूछी है।

इतिहास में उन तथ्यों पर जोर दिया जाएगा जिसके कारण नाम बदलना पड़ा। नाम बदलने को लेकर कई बातें सामने आ रही थी, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नही हो पाई है। इलाहाबाद और फैजाबाद के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ताज नगरी आगरा का नाम बदलने की प्लानिंग तैयार कर ली हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आगरा का नाम अब अग्रवन हो सकता है। सरकार ने इसकी जिम्मेदारी अंबेडकर यूनिवर्सिटी को दे दी है। यूनिवर्सिटी के History विभाग से नामों से संबंधित सुझाव प्रस्ताव मांगे है। विभाग से आगरा के नाम संबंधी Proof भी मांगे गए हैं।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने नाम बदलने को लेकर इतिहासकारों से भी इस विषय पर चर्चा की है। इतिहास के जानकारों के अनुसार, पहले आगरा का नाम अग्रवन हुआ करता था। शासन अब ये तथ्य खोजने का प्रयास में जुट गई है।

ये जानने की कोशिश की जा रही है कि अग्रवन नाम किन परिस्थितियों में बदला गया, किस कारण से नाम को बदलना पड़ा। यदि सभी बातों का तथ्य खोज रही है योगी सरकार। अग्रवन का नाम आगरा क्यो रखा गया। इसके पीछे कुछ तो कारण रहा होगा, कोई बात तो रही होगी, जिसके लिए ये कदम उठाया गया। इस बात को जनाना बहुत जरूरी है कि अग्रवन का नाम आगरा किन परिस्थितियों में किया गया।

योगी सरकार के नेतृत्व में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फ़ैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपध्याय जंक्शन रखा गया है। चंदौली जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव भी शासन को दिया जा चुकी है, लेकिन अभी इस पर अभी कोई निर्णय नहीं आया है।

Now Uttar Pradesh Yogi government is planning to change the name of Agra district to Agravan. Agravan was the ancient name of Agra before Mughal Invasion.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here