Image Credits: Twitter
मनु भाकर ने 14 वें एशियन चैंपियनशिप में Women 10 मीटर पिस्टल में गोल्ड जीतकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। देश की बेटी हर जगह अपना जज्बा कायम किये हुए है। आज हर क्षेत्र में लडकिया लड़को से आगे निकल रही है। बेटियां देश का गौरव बन गई है।
आज हर मा बाप अपनी बेटी को शिक्षित करना चाहता है। उसे अच्छी शिक्षा देना चाहता है। लड़कीयो ने हर क्षेत्र में अपने आपको सफल पाया है। दीपक कुमार ने अपने जन्मदिवस पर शूटिंग कर स्वंय को ओलंपिक में Entry दिलवा दी है। 17 साल की मनु ने 244.3 प्वाइंट्स का शूट कर प्रथम पायदान प्राप्त किया। हरियाणा की छोरी लड़को से कम नही है।
हरियाणा की धाकड़ा छोरी ने ओलंपिक के लिए अपना स्थान मई में हुए म्यूनिख वर्ल्ड कप के दौरान ही सुनिश्चित कर लिया था।16 वर्ष की उम्र से वो रिकॉर्ड का सिलसिला बनाये हुए है। चीन की जिआंग और क्यान वांग ने सिल्वर और कांस्य पदक पर निशाना साधा। भारत की एक और बेटी यशस्विनी सिंह देशवाल ने फाइनल में छठा स्थान प्राप्त किया।
झज्जर व हरियाणा की बेटी और देश की गौरव मनु भाकर को कतर में चल रही एशियन शूटिंग चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। pic.twitter.com/9bX8J3i7oi
— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) November 5, 2019
वहीं भारत की एक और शूटर अनू राज सिंह 20वें स्थान पर अपनी जगह बना पाई। भारत की इस तिकड़ी ने 1731 प्वाइंट बनाकर ओवरऑल तीसरा पायदान प्राप्त किया। पहले पायदान पर कोरिया ने अपनी जगह बनाई और दूसरे पर चीन रहा।
🇮🇳JUNIOR WORLD RECORD🇮🇳. 🇮🇳ASIAN JUNIOR RECORD🇮🇳. 🇮🇳Gold Medal 🥇 congratulations @realmanubhaker we are proud of you @jaspalrana2806 @PMOIndia @rajnathsingh @AmitShah @RaninderSingh @yashodhararaje @KirenRijiju @gauravsarin_adv @gauravcsawant @Media_SAI @RanaShooting pic.twitter.com/vQbF8mRK9i
— Jaspal Rana (@jaspalrana2806) November 5, 2019
32 वर्षीय दीपक ने 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीतकर अपनी जीत बरकरार रखी। दिव्यांश सिंह पंवार और दीपक के बाद भारत के दूसरे पुरूष शूटर हैं जो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहे हैं। दीपक भारत के तीन शूटरों में से सबसे अधिक Experience वाला हैं। भारत की ओर से निशाना साध रहे अंकुश जाधव ने 14वा और यशवर्धन 30वां स्थान हासिल कर अपनी जीत दर्ज की।



