Statue Of Unity ने ताजमहल से लेकर मास्को क्रेमिलन को भी पीछे पछाड़ा: Earning Record

0
585

Image Credits: Doordarshan News

एक साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को बनवाया था। 31 अक्टूबर को इस अहम Project का एक साल कंपलीट हो गया। जब प्रधानमंत्री मोदी इस Project पर काम कर रही थी तो सभी देश के लिबरल बुद्धिजीवियों ने बहुत तेजी से इसका विरोध प्रदर्शन किया था। वे यह अपने सुझाव दे रहे थे कि इन पैसों से भारत में कई हॉस्पिटल खुलवाए जा सकते हैं, इसके साथ ही विद्यालय को बनाया जा सकता है।

Social Media के अर्थशास्त्री ध्रुव राठी ने एक लेख Post किया था जिसका Title था, “चाहे ही स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ताजमहल जितना प्रसिद्ध क्यों न हो जाए, लेकिन उसे पीछे छोड़ने के लिए हमें 120 सालों की प्रतीक्षा करना होगा।” लेख में राठी ने सुझाव दिया था कि ताजमहल की साल की कमाई 25 करोड़ रूपए है। यह विचार करने वाली ही बात होगी कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी कभी उसका 10वां भाग भी कमा सकेगा।

यदि हम यह कल्पना कर लें कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ताजमहल जितना मशहूर हो जाता है तो भी उसे यहां तक पहुंचने में 120 साल इंतजार तो करना होगा, लेकिन जो आंकड़े सामने आए है वो तो कहानी बता रहे है। गुजरात के पर्यटन विभाग से मिली इन्फॉर्मेशन के मुताबिक केवल एक साल में सरकार को इस जगह से करोड़ों रुपए का मुनाफा हुआ है।

विभाग ने जानकारी दी कि अब तक इस स्टैच्यू को देखने के लिए लगभग 26 लाख लोग यहाँ पहुंच चुके हैं। पहले ग्यारह महीनों में 71.66 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इस मुर्ति की लागत 3,000 करोड़ रुपये है, और राजस्व की इस दर पर, इस परियोजना में 50 साल से कम टाइम लगेगा।

द स्टैचू ऑफ यूनिटी पहले से ही दुनिया के शीर्ष 25 सबसे अधिक देखी जाने वाले स्थानों में प्रसिद्ध है। दुनिया में 25वीं सबसे अधिक देखी जाने वाला स्थान मॉस्को क्रेमलिन है। साल 2018 में यहां 2.47 मिलियन से ज्यादा पर्यटक पहुचे थे। जबकि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की बात करें तो यहां 2.6 मिलियन लोगों ने एक साल के भीतर ही इसका आनन्द उठाया।

आशा है कि लंदन टॉवर का भी रिकॉर्ड आने वाले दिनों में तोड़ देगा। वहां पर साल 2018 में 2.85 मिलियन पर्यटकों ने ही पहुचे थे। मौजूद टाइम की बात करें तो टावर ऑफ लंदन, लंदन शहर की शान के रूप में जाना जाता है। इसी कारण से लंदन दुनिया की सबसे मशहूर शहरों में से एक है। इसी तरह दुनिया का 20वां सबसे ज्यादा देखा जाने वाला स्मारक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है।

जब इस साल के पूरे आंकड़े सामने आएंगे तो नतीजा और भी बेहतरीन होगा। एक साल के आंकड़ों को जारी करने में टाइम नही लगेगा अब, क्योंकि अक्टूबर आखिरी में इस स्मारक का एक साल कंपलीट हो गया है। यह पिछले साल सरदार पटेल के जन्मदिन 31 अक्टूबर के मौके पर शुभारंभ किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here