सोशल मीडिया पर समर्थकों ने कुंडा के राजा भैया का जन्मदिन बनाया, तरवीरें हुई वायरल

0
1438
Raja Bhaiya Birthday Party Kunda
Raghuraaj Pratap Singh Raja Bhaiya Birthday Celebration in Kunda Uttar Pradesh done by Supporters at 31 Oct evening: Ek Number News

Kunda, Uttar Pradesh: हर व्यक्ति के लिए जन्मदिवस का दिन बहुत खास होता है। बहुत से लोग जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन करते है। खुशिया मनाते और बटाते है। आज ऐसा ही अद्भुत नजारा कुंडा उत्तरप्रदेश में देखने को मिला। कुंडा से विधायक और जन सत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह का जन्मदिन एक खास दिन के रूप में तब्दील हो गया।

आपको बता दे कि रघुराज प्रताप सिंह को उत्तरप्रदेश ही नही पूरे देश मे राजा भइया के नाम से जाना जाता है। भारतीय मीडिया ने उनके पक्ष और विपक्ष में खबर प्रसारित करने का सिलसिला जारी रखा है। किंतु कुंडा की जनता से जब एक नम्बर न्यूज़ की टीम ने जब राजा भैया के बारे में जानना चाहा तो लोगो ने अपनी आंखों का तारा बताया और उन्हें अपने क्षेत्र का वरिष्ठ सेवी करार दिया।

राजा भैया के जन्मदिन पर समर्थकों में उत्साह

इससे यह पता चल गया कि जनता को राजा भइया से खासा लगाव है और जनता उनसे संतुष्ट है। यही कारण है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थको ने 31 अक्टूबर की शाम राजा भैया के जन्मदिन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमे जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर राजा भैया की केक कटाते हुए तस्वीर साझा की जा रही है। ये फोटो बहुत वायरल हो रही है। राजा भैया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का सिलसिला चल रहा है। यह सब देखकर कुछ जानकर और वरिष्ठ पत्रकार यह अनुमान लगा रहे है कि उत्तरप्रदेश की राजनीति में राजा भैया का भविष्य उज्वल है और उन्हें जनता का पर्याप्त समर्थन भी मिल रहा है।

राजा भैया (Raghuraaj Pratap Singh) के बारे में जानकारी

राजा भैया ने सन 1993 मे पहली बार स्वतंत्र पूर्वक चुनाव मे भाग लिया था। विजय होकर विधायक बने तब से वो लगातार 6 बार विधायक हैं। राजा भैया कई बार सरकार बनाने और बिगाड़ने का काम कर चुके हैं। राजा भैया ने कई बार बीजेपी व सपा की सरकार बनाने मे अपनी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी लिए कई बड़े दिग्गज नेता इनका सम्मान करते हैं। राजा भैया कई बार मंत्री भी रह चुके हैं।

राजा भैया जी को महंगी गाड़ियों का बहुत शौक है। उनके महल में कई बेसकीमती मर्सरीज, एक्स यू, बीएमडब्लू के अलावा महंगी मोटर Bike, हवाई जहाज, विदेशी कुत्ते अनेकों प्रकार के जानवर व पक्षी को पालने का भी शौक रखते है।

शौक बड़ी चीज़ है कहावत फिट बैठती है

राजा भैया जी अपने खाली समय मे बॉलीवॉल खेलना व निशाने बाज़ी करना पसंद करते हैं। वहीं उन्हें घुड़सवारी करना भी पसंद है। वो अपनी दोनो बेटियों को भी फ्री टाइम में घुड़सवारी व निशानेबाज़ी की ट्रेनिंग देते हैं। सुबे राजा भैया जी अपनी कोठी के पीछे हज़ारो एकड़ में फैले तालाब में नोका बिहार करते हुए नजर आते है।

राजा भैया अपनी सेहत पर भी बहुत ध्यान देते हैं। कहा जाता है की लोग राजा भैया जी के बारे मे अनेकों तरह की बात करते हैं, लेकिन जो उनसे करीब से मिल पाया है वो उनकी सादगी का दीवाना हो गया है। आने वाले दिनों में राजा भइया और उनकी पार्टी उत्तरप्रदेश में सरकार बनाने और गिराने का दम भर सकती है। वरिष्ठ पत्रकार और जानकर लोग यह अनुमान लगा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here