प्रधानमंत्री मोदी: मैंने स्टेशन पर चाय बेची है, गरीबी को जिया है। सउदी अरब कही दिल की बात।

0
1277
modi chaiwala
India-Saudi Arabia friendship. PM Modi with HRH Prince Abdulaziz bin Salman. Modi Said he faced poorness and he was tea seller.

सउदी अरब की यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं किसी राजनीतिक परिवार से संबंध नहीं रखता हूं। मैंने किताबों से गरीबी को नही जाना और नहीं सीखा है बल्कि मैंने उसके हर एक पल को जिया है। मैं रेलवे स्टेशन के प्‍लेटफॉर्म पर चाय बेचते हुए इस मुकाम तक पहुचा हूं।

सऊदी अरब के दो दिन की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने रियाद में फ्यूचर इन्‍वेस्‍टमेंट इनिशिएटिव 2019 के एक सत्र में कहा कि “मैं गरीबों को सशक्‍त कर गरीबी के विरुद्ध लड़ना चाहता हूं। गरीबों को भी आदर सम्‍मान चाहिए। जब एक गरीब बोलता है कि वह अपनी गरीबी अपने दम पर समाप्त करेंगे तो इससे ज्‍यादा खुशी की बात कोई नहीं हो सकती है।”

जानकारी के मुताबिक भारत तेल व गैस इन्‍फ्रास्‍टक्‍चर में 2024 तक 100 अरब डॉलर निवेश करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अगले कुछ साल में गरीबी को कामयाबी के साथ समाप्त कर देगा। उन्‍होंने कहा कि शौचालय निर्माण और जनधन खातों के माध्यम से भारत में गरीबों को मजबूत किया जा रहा है।

इससे उन्‍हें अपने सम्‍मान का अनुभव हुआ है। वो अपनी गरीबी की लड़ाई को जीत रहे है। उससे बाहर निकल रहे है। हर मुकाम तक पहुच रहे है। आज एक गरीब का भी बेटा नेता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब और अन्‍य तेल उत्‍पादक देशों की ओर से तेल आपूर्ति बढ़ाने के लिए निवेश में बढ़ोतरी की मांग के बीच तेल व गैस इंफ्रास्‍ट्क्‍चर में 7 से 10 लाख करोड़ रुपये के खर्च करने का ऐलान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here